Monsoon Session Live: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित; ओम बिरला बोले- नारेबाजी से समस्या खत्म नहीं होगी
{"_id":"64b9f25b31c6a2b8c706d206","slug":"parliament-monsoon-session-2023-live-manipur-violence-vegetable-inflation-delhi-ordinance-pm-modi-news-2023-07-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session Live: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित; ओम बिरला बोले- नारेबाजी से समस्या खत्म नहीं होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 21 Jul 2023 11:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:38 PM IST
खास बातें
Parliament Monsoon Session 2023 Live Updates: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही मणिपुर हिंसा पर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई। राज्य में हिंसा व महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के मामले पर नाराज विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगन व लोकसभा की दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। आइए जानते हैं कि सत्र के दूसरे दिन दोनों सदनों में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन
संसद का मानसून सत्र
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:38 PM, 21-Jul-2023
2022-23 में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रक्षा उत्पादन
केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि वर्ष 202-23 में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के रक्षा उपकरणों का उत्पादन किया गया। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में रक्षा उपकरणों के स्वदेशी डिजाइन व निर्माण को प्रोत्साहित किया है। इसके लिए एमएसएमई व स्टार्टअप को मौका दिया जा रहा है। देश में रक्षा उपकरण निर्माण व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कारोबारी सुगमता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सिलेंस (आईडीईएक्स), प्रौद्योगिकी विकास कोष (टीडीएफ) व डिफेंस एक्विजिशन प्रोसिजर (डीएपी) 2020 जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

सेना में मेजर व कैप्टन स्तर के 6,800 से ज्यादा पद खाली
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को संसद को बताया कि सेना में मेजर व कैप्टन स्तर के 6,800 से ज्यादा पद खाली हैं, लेकिन मौजूदा क्षमता अभियानगत जरूरतों के लिए काफी है। एक सवाल के जवाब में भट्ट ने सेना की सभी इकाइयों में रैंकवार रिक्तियों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि सृजित पदों के मुकाबले 2,094 मेजर रैंक के और 4,734 कैप्टन रैंक के पद खाली हैं। नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के 2,617, स्क्वार्डन लीडर रैंक के 881 व फ्लाइट लेफ्टिनेंट रैंक के 940 पद खाली हैं। क्या सरकार ने इस कमी को पूरा करने के लिए मुख्यालय में अधिकारियों की कटौती का प्रस्ताव दिया है, भट्टा का जवाब था 'नहीं।' मध्यम स्तर के अधिकारियों की कमी के कारणों पर भट्ट ने कहा कि कोरोना महामारी भी इसकी वजह हो सकती है, क्योंकि उस दौरान भर्तियां कम हुईं।

11:08 PM, 21-Jul-2023
2018 से 2.75 लाख बच्चे लापता, इनमें 2.12 लाख लड़कियां
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले पांच वर्षों में लापता बच्चों की संख्या 2.75 लाख है, जिनमें 2.12 लाख लड़कियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान 2.40 लाख लापता बच्चों का पता लगाया गया।
11:08 PM, 21-Jul-2023
5 साल में सिग्नल फेल होने के 13 मामले: रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्य सभा में लिखित जवाब में बताया कि पिछले पांच वर्षों में रेलवे में सिग्नल फेल होने के 13 मामले सामने आए, लेकिन इंटरलॉकिंग सिग्नल सिस्टम में खराबी के कारण कोई घटना नहीं हुई। मंत्री ने 2 जून को ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना से संबंधित सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, सिग्नल सर्किट-परिवर्तन में चूक के कारण यहां पीछे से आ रही गाड़ी की मालगाड़ी में टक्कर हुई। उन्होंने सदन को सूचित किया कि बालासोर दुर्घटना में मारे गए 41 लोगों के अवशेषों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

09:52 PM, 21-Jul-2023
'इंडिया' के प्लेकार्ड पहली बार लोकसभा में दिखाई दिए
वहीं, लोकसभा में शुक्रवार को पहली बार विपक्षी गठबंधन ने 'इंडिया' नाम वाली तख्तियां लहराईं। साथ ही विपक्षी सांसदों ने इस दौरान मणिपुर की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने का दबाव डाला। सदन के वेल में एक कांग्रेस सदस्य द्वारा लहराए गए प्लेकार्ड में लिखा था, 'मणिपुर जल रहा है, प्रधानमंत्री इसके बारे में बोलें।' वहीं, विपक्षी गठबंधन सोमवार को संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास संयुक्त धरना देने वाला है।

09:49 PM, 21-Jul-2023
घटिया दवाओं के कारण मौतों की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में घटिया दवाओं के कारण होने वाली मौतों की रिपोर्ट के बाद राज्य अधिकारियों के साथ समन्वय में फार्मा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में इस बारे में बताया है।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने एक लिखित उत्तर में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कफ सिरप की निर्यात नीति में संशोधन के लिए इस साल 22 मई को एक अधिसूचना जारी की है, जिससे निर्माताओं के लिए 1 जून से अपने उत्पादों को निर्यात करने से पहले सरकार द्वारा अनुमोदित प्रयोगशाला से विश्लेषण का प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य हो गया है।

09:48 PM, 21-Jul-2023
22 देशों ने रुपये में व्यापार करने के लिए भारत में खोले विशेष बैंक खाते
संसद को शुक्रवार को सूचित किया गया कि 22 देशों के बैंकों ने क्रमिक डी-डॉलरीकरण योजनाओं के हिस्से के रूप में स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने के लिए भारतीय बैंकों में विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते खोले हैं।
सीधे शब्दों में कहें तो, वोस्ट्रो खाते घरेलू बैंकों को उन ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाते हैं जिनकी वैश्विक बैंकिंग आवश्यकताएं हैं। लोकसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री (विदेश मामले) राजकुमार रंजन सिंह ने देशों के नाम भी गिनाए।

सुप्रीम कोर्ट ने इस साल अब तक 26,000 मामले निपटाए
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस साल अब तक लगभग 26,000 मामलों का निपटारा किया है, जबकि 25 उच्च न्यायालयों ने 5.23 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया है। बृहस्पतिवार को मंत्री ने राज्यसभा को सूचित किया था कि देश की विभिन्न अदालतों में लंबित मामले पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं। इस दौरान कानून मंत्री मेघवाल ने यह भी बताया कि अदालतों में लंबित 6.36 लाख से अधिक मामलों में सरकार पक्षकार है। इनमें अकेले वित्त मंत्रालय 1.79 लाख से अधिक मुकदमों में शामिल है। वहीं, रक्षा मंत्रालय 87,000 से अधिक मामलों में शामिल है, जबकि शिक्षा मंत्रालय 17,000 से अधिक मामलों में पक्षकार है।
09:48 PM, 21-Jul-2023
इस साल जून तक 87,000 से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि इस साल जून तक 87,026 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी। मंत्री ने एक लिखित उत्तर में कहा कि इसके साथ ही 2011 से अब तक 17.50 लाख से अधिक लोगों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ी है। जयशंकर ने कहा कि 2022 में 2,25,620, 2021 में 1,63,370, 2020 में 85,256, 2019 में 1,44,017, 2018 में 1,34,561, 2017 में 1,33,049, 2016 में 1,41,603 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी। मंत्री ने कहा, पिछले दो दशकों में वैश्विक कार्यस्थल की तलाश करने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या महत्वपूर्ण रही है। उनमें से कई ने व्यक्तिगत सुविधा के कारणों से विदेशी नागरिकता लेने का विकल्प चुना है।

09:47 PM, 21-Jul-2023
2023 में मुसलमानों की अनुमानित जनसंख्या 19.75 करोड़ होगी: लोकसभा में सरकार
सरकार ने लोकसभा में बताया कि 2023 में भारत में मुसलमानों की अनुमानित आबादी 19.75 करोड़ होगी। लोकसभा में टीएमसी सांसद माला रॉय के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार, मुस्लिम आबादी 17.22 करोड़ है, जो देश की कुल आबादी का 14.2 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या अनुमान पर तकनीकी समूह, जुलाई 2020, राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में देश की अनुमानित जनसंख्या 138.82 करोड़ है।
गुरुवार को उनकी प्रतिक्रिया रॉय के तीन सवालों पर आई। इनमें पूछा गया था कि क्या देश में 30 मई, 2023 तक मुस्लिम आबादी पर कोई डेटा है, क्या पसमांदा मुसलमानों की आबादी का कोई डेटा है और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति का विवरण है।