फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Session 2021 Live: राज्यसभा 22 जुलाई तक स्थगित, आज हंगामे के बीच कोरोना पर हुई चर्चा

Tue, 20 Jul 2021 06:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 20 Jul 2021 06:27 PM IST
खास बातें

संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। पेगागस जासूसी विवाद को लेकर हंगामा मचा हुआ है। लोकसभा की कार्यवाही अब तक ढंग से नहीं चल पाई। महज चार मिनट के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही फिर से हंगामे के चलते करीब 10 मिनट बाद फिर दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।वहीं राज्यसभा में दोपहर 1 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्ष ने फिर हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने पेगासस मामले की जांच कराने की मांग की है। मंगलवार यानी आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कोरोना पर सदन में राजनीतिक दलों के नेताओं को संबोधित करेंगे और सरकार की ओर से किए गए कोरोना प्रबंधन पर प्रजेंटेशन भी देंगे। संसद के मानसून सत्र की पल-पल की खबरें यहां पढ़ें...
 

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session 2021 Live Updates: PM Modi government  May Brief Opposition on Covid 19, Farm Laws, Fuel Price Hike in Lok Sabha and Rajya Sabha
राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

06:24 PM, 20-Jul-2021

राज्यसभा 22 जुलाई तक स्थगित

राज्यसभा को 22 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

06:00 PM, 20-Jul-2021

जनता को विश्वास में लेने की जरूरत: वेंकैया नायडू

राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू ने कहा कि 21 राजनीतिक दलों के 26 सांसदों ने इस बहस में (कोविड-19 से संबंधित मुद्दों पर) हिस्सा लिया। मेरी सलाह है कि हमें देश में विश्वास की भावना संचारित करनी चाहिए। तीसरी लहर की बातें पहले से ही हो रही हैं और हमें लोगों को आश्वस्त करना चाहिए कि इससे निपटने की तैयारियां चल रही हैं। 
 
विज्ञापन
05:37 PM, 20-Jul-2021

मिलकर काम करेंगे तो तीसरी लहर से बच सकेंगे: मांडविया

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में कहा, 'हमारी सरकार ने हमेशा कहा है कि इस संकट को राजनीति का कारण नहीं बनने देना चाहिए। ऐसे संकट के समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए। पीएम मोदी कह चुके हैं कि जब 130 करोड़ भारतीय एक कदम आगे बढ़ाएंगे, देश 130 करोड़ कदम आगे बढ़ सकता है।' मांडविया ने कहा कि जब हम कोरोना की तीसरी लहर की बात करते हैं, 130 करोड़ आम लोगों को, सभी राज्य सरकारों को सर्वसम्मति से एक फैसला लेना होगा कि हम अपने देश में तीसरी लहर नहीं आने देंगे। हमारा संकल्प और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व हमें कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर से बचा सकता है। उन्होंने कहा जब साथ काम करने की जरूरत है और राज्यों द्वारा काम किया जाना है, तब हमने कभी नहीं कहा कि यह राज्य असफल रहा या उस राज्य ने ऐसा नहीं किया। मैं राजनीति नहीं करना चाहता हूं लेकिन कई राज्यों के पास टीकों की 10 से 15 लाख खुराकें हैं। मेरे पास इसका डाटा है। 
 
05:25 PM, 20-Jul-2021

90 के दशक में ही सबसे बड़ा टीका उत्पादक बन गया था भारत: आनंद शर्मा

कांग्रेस सासंद आनंद शर्मा ने राज्यसभा में कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, पैरामेडिक्स और वैक्सीन उत्पादकों पर गर्व है। सभी भारतीयों को है। लेकिन में आंकड़े बता देता हूं। भारत को इसकी टीका उत्पादन क्षमताओं के लिए आज नहीं पहचाना गया है। 1990 के दशक में भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीका उत्पादक बन गया था। शर्मा ने कहा, 'आजादी के बाद इसमें कई दशक का समय लगा। किस साल में सीरम संस्थान की स्थापना हुई थी? इसकी स्थापना 1960 के दशक में हुई थी। पहला टीका संस्थान कब बनाया गया था? सरकारों का एक कर्तव्य होता है। चाहे तब के समय में वह जवाहरलाल नेहरू हों या आज के समय में नरेंद्र मोदी, सभी सरकारों का एक काम होता है।'
 
05:16 PM, 20-Jul-2021

राज्य बताते हैं मामले और मौतों के आंकड़े: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यसभा में कहा कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश विस्तृत दिशानिर्देशों के आधार पर लगातार मामले और मृत्युदर स्वास्थ्य मंत्रालय के पास दर्ज कराते हैं। किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की ओर से ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत की जानकारी नहीं दी गई है।
 
05:07 PM, 20-Jul-2021

किसी राज्य ने नहीं छिपाए मौत के आंकड़े: भारती प्रवीण पवार

राज्य मंत्री स्वास्थ्य भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े को छिपाने की कोई रिपोर्ट नहीं है। हालांकि, कुछ राज्यों ने मृत्यु दर के आंकड़ों के मिलान के आधार पर अपने आंकड़ों को संशोधित किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:48 PM, 20-Jul-2021

कोरोना से मौत पर झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश: हरदीप सिंह पुरी

कोरोना से मौत के गलत आंकड़ों के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिना जानकारी के टिप्पणी करना बुरा है लेकिन जब जानबूझकर एक झूठी कहानी तैयार करने की कोशिश की जाती है तो यह और भी गंभीर मसला हो जाता है। किसी भी भारतीय नागरिक की मृत्यु खेद का विषय है, फिर चाहे उसकी मौत कोविड से हुई हो या किसी और कारण से।
 
04:35 PM, 20-Jul-2021

पेगासस पर खुली चर्चा हो वरना नहीं चलने देंगे संसद: टीएमसी

पेगासस के मामले को लेकर उठे विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। यहां टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि हमाले लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों ने पेगासस और पत्रकारों, विपक्षी नेताओं व टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के फोन हैक करने के मुद्दे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस पर (पेगासस) खुली चर्चा नहीं करती है तब तक टीएमसी लोकसभा और राज्यसभा को चलने नहीं देगी। कृषि कानून वापस लीजीए और कल पेगासस पर चर्चा करिए अन्यथा टीएमसी का रुख '13 अगस्त तक संसद नहीं' का है।
04:19 PM, 20-Jul-2021

कोरोना से मौत के आंकड़े छिपा रहा केंद्र: संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में कहा, 'हमारा सवाल सरकार से ये है कि आप डाटा क्यों छिपा रहे हैं? हमें बताइए, कितने लोगों की जान गई है (कोविड-19 महामारी के चलते)। कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि कोरोना से मरने वाले लोगों की असल संख्या सरकार के आधिकारिक आंकड़ों से कहीं अधिक है।'
 
03:51 PM, 20-Jul-2021

विपक्ष नहीं चाहता संसद सुचारु रूप से चले: फडणवीस

महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के पार्टी नेता (एलओपी) देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि संसद सुचारु रूप से चले। पेगासस प्रोजेक्ट देश को बर्बाद करने की एक साजिश है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में टेलीग्राफ एक्ट मजबूत है। इसने साफ किया है कि कानूनी अवरोधन किया गया है और अवैध हैकिंग नहीं हुई है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed