फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Session: पेगासस मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 9 अगस्त तक स्थगित

Fri, 06 Aug 2021 12:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 12:49 PM IST
खास बातें

संसद के मानसून सत्र का आज 13वां दिन है, लेकिन अभी तक सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमति नहीं बन पा रही है। विपक्ष चर्चा की शुरुआत पेगासस जासूसी के मुद्दे पर करना चाहता है, जबकि सरकार इससे मसले पर बातचीत करने को तैयार नहीं है। आज विपक्षी दलों के नेता किसानों को समर्थन देने जंतर मंतर जाएंगे। राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे। 

विज्ञापन
parliament monsoon session 2021 live updates opposition on pegasus issue loksabha rajyasabha today latest news in hindi
संसद में हंगामा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:40 PM, 06-Aug-2021

लोकसभा की कार्यवाही 9 अगस्त तक स्थगित

संसद में पेगासस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही 9 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
11:22 AM, 06-Aug-2021

लोकसभा में पेगासस पर हंगामा जारी

पेगासस जासूसी कांड को लेकर लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसदों का हंगामा जारी है। विपक्षी दलों के सांसद बेल में पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं।  विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
विज्ञापन
11:08 AM, 06-Aug-2021

नवनीत राणा ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने सदन के बाहर हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचीं। इन पोस्टरों में लिखा गया है कि संसद में किसानों का मुद्दा अमरावती और महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में आई भीषण बाढ़, बेरोजगारी, कोरोना बीमारी सहित बहुत सी ऐसी समस्याएं हैं, जिनका मुद्दा सांसद उठाना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी दल सदन नहीं चलने दे रहे हैं, जिसकी वजह से ये मुद्दे नहीं उठ पा रहे हैं।
10:49 AM, 06-Aug-2021

विपक्षी पार्टियां जंतर-मंतर जाएंगी

कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए कांग्रेस समेत विपक्षी दल सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। विपक्षी दलों के सांसद रोज कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों की मांग को समर्थन देने के लिए आज विपक्षी पार्टियां जंतर-मंतर जाएंगी। राहुल गांधी में वहां जाएंगे।

 
10:32 AM, 06-Aug-2021

सरकार को घेरने की तैयारी

सरकार के खिलाफ विपक्ष लगातार हमलावर है। शुक्रवार को सरकार को घेरने के लिए सुबह 10 बजे विपक्षी दलों के नेता बैठक कर रहे हैं  ये बैठक संसद भवन में राज्यसभा के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कमरे में चल रही है। सदन में आगे की रणनीति क्या हो, इस पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद रहे।
 
09:52 AM, 06-Aug-2021

Monsoon Session: पेगासस मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 9 अगस्त तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र का आज 13वां दिन है, पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानून, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर संसदन में हंगामा जारी है। अभी तक सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमति नहीं बन पाई है। विपक्ष चर्चा की शुरुआत पेगासस जासूसी के मुद्दे पर करना चाहता है, जबकि सरकार इससे मसले पर बातचीत करने को तैयार नहीं है। विपक्ष हर दिन दोनों सदनों में जमकर शोरगुल कर रहा है। सदन की कार्यवाही हर दिन हंगामे की भेंट चढ़ रही है। आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं। हालांकि, हंगामे के बीच कुछ विधेयक पास भी रहे हैं। गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन संबंधी विधेयक पास हुआ।  विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं संलग्न क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिये आयोग विधेयक, 2021' को मंजूरी दी गई। 

 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed