Parliament Budget Session Live: राज्यसभा में खरगे बोले, महाकुंभ में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा जारी करे सरकार
Budget Session 2025 live News in Hindi:संसद में बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। महाकुंभ में हुई भगदड़ के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। संसद के बजट सत्र की अपडेट यहां पढ़ें...
लाइव अपडेट
विपक्ष के नेता को अपने बयानों को सोच-समझकर पेश करना चाहिए- किरेन रिजिजू
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'जब विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) आज बोल रहे थे, तो स्पीकर ने भी 4 बार कहा कि उन्हें अपने दावों की पुष्टि करनी चाहिए। लेकिन उन्होंने बोल दिया और चले गए... विपक्ष के नेता एक जिम्मेदार पद है और उन्हें अपने बयानों को सोच-समझकर पेश करना चाहिए। अगर हम राहुल गांधी के बयान को हल्के में लेंगे, तो भविष्य में भी कोई भी विपक्ष का नेता आएगा और जो मन में आएगा, वो कहेगा और चला जाएगा... उन्हें अपनी बात की पुष्टि करनी चाहिए, अन्यथा चेयर को कार्रवाई करनी चाहिए... आज विपक्ष के नेता ने चीन की तारीफ एक चीनी प्रवक्ता से भी ज्यादा की... राहुल गांधी को 1959 और 1962 में चीन की तरफ से छीनी गई सारी जमीन के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि तब उनके दादा प्रधानमंत्री थे... यह भारत की संसद है और हम अपनी संसद में भारत का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे'।#WATCH | In the Lok Sabha, Union Minister Kiren Rijiju says, "When the Leader of Opposition (Rahul Gandhi) was speaking today, the Speaker also said 4 times that he should authenticate his claims. But he spoke and left... LoP is a responsible post and they should present their… pic.twitter.com/mCGcw67zSd
— ANI (@ANI) February 3, 2025
लिंग-तटस्थ कानूनों पर बोलते हुए, राज्यसभा में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, 'पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए एक संतुलित कानून की आवश्यकता है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, 2022 में भारत में आत्महत्या से मरने वालों में से 72% पुरुष थे - 1,25,000 से अधिक पुरुषों ने आत्महत्या की। लगभग 47,000 महिलाओं ने आत्महत्या की। 2014 से 2021 के बीच, आत्महत्या से मरने वाले पुरुषों और महिलाओं के अनुपात में बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में, 107.5% अधिक पुरुषों ने आत्महत्या का कारण घरेलू कारणों का उल्लेख किया। हमारे कानूनों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से बचाने में प्रगति की है। लेकिन पुरुषों की सुरक्षा के लिए ऐसे कानूनों की कमी चिंता का विषय है...बिहार के अतुल सुभाष के हालिया मामले ने इस मुद्दे को उजागर किया है...यह घटना इस बात पर प्रकाश डालती है कि झूठे आरोपों का सामना करने वाले पुरुषों के लिए पर्याप्त कानूनी और भावनात्मक समर्थन नहीं है। बीएनएस की धारा 85 जैसी धाराओं का दुरुपयोग भी चिंता का विषय है। मैं मंत्री से घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से संबंधित कानून बनाने का आग्रह करता हूं लिंग-तटस्थ ताकि सभी को न्याय मिले'।
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "... यह एक प्रश्न है जिसका चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए और आंकड़ों को उजागर करना चाहिए जिनके बारे में बात की जा रही है। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में देखा गया था कि कैसे वोट काट दिए गए थे... भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसे केवल जीत से मतलब है जनता से नहीं... ये(भाजपा) जिनके साथ रहे उन्हीं के कंधों पर चढ़कर आगे बढ़े... इन्हें देश से कोई मतलब नहीं है।"
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "मैं महाकुंभ में हुई भगदड़ पर बोलना चाहता हूं। इतने सारे लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मेरा कहना है कि वहां (महाकुंभ भगदड़ में) एक हजार लोग मारे गए, अगर आप कहते हैं कि मैं गलत हूं तो कम से कम वहां हुई मौतों की सही संख्या की रिपोर्ट जारी कर दें। उन्होंने कहा कि, मोहन भगवत ने कहा की देश को आजादी मिली जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान हुआ। ये देश के सारे स्वत्रंत्रता सेनानियों का अपमान है। ये गांधी जी का अपमान है। देश को आजादी हमने दिलाई। मोहन भगवत और मोदी जी माफी मांगें। मोहन भगवत अपने शब्द वापस लें।
प्रियंका गांधी ने राहुल को सराहा
राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में असमानता बढ़ रही है। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि पीएम मोदी का मेक इन इंडिया कार्यक्रम असफल रहा है। राहुल गांधी ने चीन की सीमा पर आक्रामकता का मुद्दा भी उठाया। राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने राष्ट्रपति का अभिभाषण हमेशा एक ही किस्म का सुना है। इनके द्वारा किए गए कामों की एक ही सूची है। इस सरकार ने लगभग 50-100 काम ही किए होंगे। मुझे लगता है कि राष्ट्रपति का अभिभाषण ऐसा नहीं होना चाहिए था जैसा दिया गया है।'#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "... मैंने राष्ट्रपति का अभिभाषण हमेशा एक ही किस्म का सुना है। इनके द्वारा किए गए कामों की एक ही सूची है। इस सरकार ने लगभग 50-100 काम ही किए होंगे... मुझे लगता है कि राष्ट्रपति का अभिभाषण ऐसा नहीं होना… pic.twitter.com/pPFuwevfMN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
रविशंकर प्रसाद ने कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'सरदार वल्लभभाई पटेल की मृत्यु 1950 में हो गई थी, लेकिन उन्हें भारत रत्न 1991 में दिया गया। एक को छोड़कर बाकी सभी 550 रियासतों को सरदार वल्लभभाई पटेल ने संभाला था। वहां पर कोई समस्या नहीं है। सिर्फ़ एक रियासत कश्मीर को जवाहरलाल नेहरू ने संभाला था और उसे संभालने के लिए पीएम मोदी को आना पड़ा और आज वहां चुनाव हो रहे हैं।''महाकुंभ हादसे में षडयंत्र की बू'
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'महाकुंभ में हुई घटना की जांच चल रही है। जांच से साजिश की बू आ रही है। जब पूरी जांच हो जाएगी तो घटना के पीछे जो लोग थे, उन्हें शर्म से सिर झुकाना पड़ेगा।'#WATCH भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "...महाकुंभ में हुई घटना की जांच चल रही है। जांच से साजिश की बू आ रही है। जब पूरी जांच हो जाएगी तो घटना के पीछे जो लोग थे, उन्हें शर्म से सिर झुकाना पड़ेगा..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
(सोर्स-संसद टीवी) pic.twitter.com/QXoMZnv8kG
राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी का मामला लोकसभा में उठा
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी का मामला उठाया और इसे लेकर परोक्ष रूप से कांग्रेस और सोनिया गांधी पर निशाना साधा। गौरतलब है कि बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को बेचारी कहा था। जिस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी।अप्रैल में शुरू हो जाएगा जेवर एयरपोर्ट पर परिचालन
नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनकर उभर रहा है और अप्रैल से वहां नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने कहा कि एयरलाइंस भी वहां से परिचालन शुरू करने और दुनिया भर में कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए उत्साहित हैं।मंत्री ने उच्च सदन को बताया, 'सब कुछ समयसीमा के अनुसार चल रहा है और बहुत जल्द अप्रैल के महीने में हम जेवर-नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित परिचालन शुरू होते देखेंगे।' उन्होंने कहा, 'हवाई अड्डा नोएडा एक्सप्रेसवे के ठीक बगल में है और हम बहुत जल्द सड़कों की कनेक्टिविटी देखेंगे।' मंत्री ने बताया, 'सरकार देश भर में 100 और हवाई अड्डे जोड़ने पर काम कर रही है।'