फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक स्थगित; राहुल गांधी के बयान पर मचा हंगामा

Mon, 02 Feb 2026 06:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 02 Feb 2026 06:38 PM IST
खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं राज्यसभा में इस विषय पर 16 घंटे की चर्चा होगी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

विज्ञापन
Parliament Budget Session Live Updates Discussion on Prez Murmu address in Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings
संसद में राहुल के बयान पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:38 PM, 02-Feb-2026

राज्यसभा की कार्यवाही भी कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही भी कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
05:59 PM, 02-Feb-2026

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए: रिजिजू

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा के अंदर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा बहुत जरूरी है। भारत विरोधी तत्वों की भाषा बोलकर राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ न करें। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को राजनीतिक हथियार न बनाएं। संसद को किसी भी तरह का अपमानजनक बयान देने का जरिया न बनाएं। हमें राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। 
 
विज्ञापन
05:56 PM, 02-Feb-2026

भारत को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश: किरेन रिजिजू

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद के अंदर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह भारत को बदनाम करने की एक सुनियोजित साजिश है। उन्हें देश की सुरक्षा के बारे में जिम्मेदारी से बोलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को अपने शासन काल में 1962 में चीन की ओर से कब्जा की गई जमीन के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी एक सीमा के साथ एक इंच से भी समझौता होने का कोई सवाल ही नहीं है।
04:30 PM, 02-Feb-2026

संसद के नियमों को तोड़ा जा रहा: केसी वेणुगोपाल

राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, जब भी सरकार के खिलाफ कोई सवाल उठता है, संसदीय मामलों के मंत्री और सरकार बार-बार वही नारा दोहराते हैं। वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी ने एक पत्रिका का हवाला देते हुए कहा कि सरकार सीमा मामलों को संभालने में असमर्थ रही। इसके जवाब में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 349 के तहत आप इन सब चीजों पर बात नहीं कर सकते और कुछ भी उद्धृत नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में इस सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा में उपलब्धियों के बारे में स्पष्ट रूप से बात की। लेकिन जब राहुल गांधी ये बातें कहते हैं, तो उन्हें देशविरोधी बताया जाता है। वेणुगोपाल ने कहा कि वास्तव में वे संसद के नियमों को तोड़-मरोड़ रहे हैं। 
 
04:27 PM, 02-Feb-2026

मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा: राहुल गांधी

संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। मुझे बस दो-तीन लाइन बोलनी हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। यह पूर्व सेना प्रमुख के शब्द हैं और यह वही बातचीत है जो उन्होंने (रक्षा मंत्री) राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी से की है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं सदन में वही कहना चाहता हूं जो पूर्व सेना प्रमुख ने लिखा है और राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें क्या आदेश दिए थे।
04:21 PM, 02-Feb-2026

विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहा विपक्ष: सीपी जोशी

संसद में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा, लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने के कई मौके दिए। उन्होंने जानबूझकर देश को बदनाम किया और सेना का मनोबल गिराया। विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:17 PM, 02-Feb-2026

लोकसभा कल तक के लिए स्थगित

भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
04:10 PM, 02-Feb-2026

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा जरूरी: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा जरूरी है। 
04:08 PM, 02-Feb-2026

दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही चार बजे दोबार शुरू होते ही भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह बिना तथ्यों के न बोलें। 
03:12 PM, 02-Feb-2026

लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित

राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मचने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed