Parliament: लोकसभा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
{"_id":"69af91b67eaa93286b07f3bd","slug":"parliament-budget-session-day-2-second-phase-live-updates-no-confidence-motion-om-birla-bjp-vs-congress-hindi-2026-03-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament: लोकसभा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 10 Mar 2026 07:11 PM IST
Shivam Garg
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivam Garg
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:11 PM IST
खास बातें
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण का आज दूसरा दिन था। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव चर्चा हुई। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
04:01 AM, 11-Mar-2026
6,789 स्टार्टअप पर ताला सर्वाधिक आईटी-स्वास्थ्य के
देश में मान्यता प्राप्त 2.12 लाख स्टार्टअप में से 6,789 बंद हो गए हैं। इनमें सर्वाधिक 875 स्टार्टअप आईटी सेवाओं से जुड़े थे। इसके बाद स्वास्थ्य सेवा एवं जीवन विज्ञान क्षेत्र से 553, शिक्षा क्षेत्र से 491, खाद्य एवं पेय पदार्थ क्षेत्र से 320 और कृषि क्षेत्र से 301 स्टार्टअप बंद हुए हैं। यह आंकड़ा 31 जनवरी, 2026 तक का है। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में बताया कि स्टार्टअप का बंद होना मुख्य रूप से बिजनेस मॉडल की विफलता, फंडिंग की कमी और बाजार की बदलती मांगों जैसे कारकों पर निर्भर करता है।04:01 AM, 11-Mar-2026
पिछले वित्त वर्ष में 41,500 करोड़ रुपये की दवाएं निर्यात
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि पिछले वित्त वर्ष में भारत का सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) का निर्यात लगभग 41,500 करोड़ रुपये रहा, जो कुल आयात 39,215 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं।नड्डा के अनुसार, एपीआई का आयात 2022-23 में 36,229 करोड़ रुपये, 2023-24 में 37,721 करोड़ और 2024-25 में 39,214 करोड़ रुपये रहा। इनमें चीन से आयात 2022-23 में 25,551 करोड़, 2023-24 में 27,055 करोड़ और 2024-25 में 29,064 करोड़ रुपये रहा। इसमें चीन की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से बढ़कर 74 प्रतिशत हो गई। उन्होंने बताया कि सरकार ने 6,940 करोड़ रुपये की उत्पादन प्रोत्साहन योजना शुरू की है, ताकि कच्चे पदार्थ, ड्रग इंटरमीडिएट्स और एपीआई के घरेलू निर्माण को बढ़ावा मिल सके और चीन पर निर्भरता घटे।
विज्ञापन
07:49 PM, 10-Mar-2026
लोकसभा की कार्यवाही कल दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही कल दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।07:10 PM, 10-Mar-2026
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि विपक्ष नाराज है, क्योंकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ बातें कही गई हैं। उन्होंने लोकसभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयान याद किए। दुबे ने कहा, अगर पीएम मोदी का इस संसद में कोई बच्चा नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें यहां कोई बचाने वाला नहीं है। इसके बाद दुबे ने लेडी पामेला हिक्स (एडविना माउंटबैटन की बेटी) की किताब में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के उल्लेख का हवाला दिया, जिस पर विपक्ष के सदस्य नारे लगाने लगे।07:06 PM, 10-Mar-2026
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का समर्थन
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कहा कि अध्यक्ष ओम बिरला हमारे दल से हैं और यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने सोमनाथ चटर्जी और जीवी मावलंकर के उदाहरण दिए और आरोप लगाया कि कांग्रेस इन अध्यक्षों के साथ खड़ी नहीं रही। दुबे ने कहा, लोकसभा अध्यक्ष पक्षपाती क्यों नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई बिरला के खिलाफ जाता है, तो पूरा एनडीए उन्हें बचाने के लिए खड़ा होगा।07:04 PM, 10-Mar-2026
शाम साढ़े सात बजे तक बढ़ाई गई लोकसभा की कार्यवाही
लोकसभा की कार्यवाही आज शाम 7.30 बजे तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:15 PM, 10-Mar-2026
संसद केवल सरकार की नहीं, बल्कि विपक्ष का भी है: मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए इस प्रस्ताव को लाने का पूरा मकसद यह दिखाना है कि यह संसद केवल सरकार की नहीं है, बल्कि विपक्ष का भी है। मनीष तिवारी ने संविधान के अनुच्छेद 93 का हवाला दिया, जो लोकसभा के लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन से संबंधित है। उन्होंने यह सवाल उठाया कि सरकार चुप क्यों है और अब तक उपाध्यक्ष की नियुक्ति क्यों नहीं की गई।06:06 PM, 10-Mar-2026
विपक्ष को अपने बोलने के अधिकारी की चिंता लेकिन, अपने कर्तव्यों की परवाह नहीं: चिराग पासवान
लोकसभा की कार्यवाही आज शाम 7 बजे तक बढ़ा दी गई है। अभी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान सदन में बोल रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करते हुए पासवान ने पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी बोलने की आजादी को लेकर चिंता है, लेकिन उसे अपने कर्तव्यों की परवाह नहीं कर रहा।06:04 PM, 10-Mar-2026
राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।06:02 PM, 10-Mar-2026