Parliament Live: सरकार ने कहा- सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के सत्यापन को अनिवार्य बनाने का इरादा नहीं
{"_id":"6243eef201631319ff6dcdf5","slug":"parliament-budget-2022-session-live-updates-today-29-march-lok-sabha-rajya-sabha-discussion-amit-shah-will-present-nitin-gadkari","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Live: सरकार ने कहा- सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के सत्यापन को अनिवार्य बनाने का इरादा नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 30 Mar 2022 10:23 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:23 PM IST
खास बातें
Parliament budget 2022 session live updates: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 11वां दिन है। महंगाई के मुद्दे पर राज्यसभा और लोकसभा में आज फिर से हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष केंद्र सरकार से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग कर रहा है। साथ ही इस मुद्दे पर पीएम मोदी से बयान देने के लिए भी कहा। संसद से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
नित्यानंद राय
- फोटो : संसद टीवी
लाइव अपडेट
10:22 PM, 30-Mar-2022
राज्यसभा के 72 निवर्तमान सांसदों के विदाई भोज में सांसद पेश करेंगे कार्यक्रम
राज्यसभा सेवानिवृत्त हो रहे 72 सदस्यों के लिए गुरुवार को आयोजित होने वाले विदाई भोज में सांसद अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सदन में परंपरागत भाषणों के अलावा राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने अपने निवास पर विदाई भोज रखा है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सदन में बोलने वालों में वेंकैया नायडू और पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हैं। राज्यसभा में कल शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा। सांसदों को इस दौरान स्मृति चिह्न भी प्रदान किया जाएगा। शांतनु सेन गिटार पर जबकि डोला सेन रवींद्र संगीत पर प्रस्तुति देंगी।
राज्यसभा सेवानिवृत्त हो रहे 72 सदस्यों के लिए गुरुवार को आयोजित होने वाले विदाई भोज में सांसद अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सदन में परंपरागत भाषणों के अलावा राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने अपने निवास पर विदाई भोज रखा है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सदन में बोलने वालों में वेंकैया नायडू और पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हैं। राज्यसभा में कल शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा। सांसदों को इस दौरान स्मृति चिह्न भी प्रदान किया जाएगा। शांतनु सेन गिटार पर जबकि डोला सेन रवींद्र संगीत पर प्रस्तुति देंगी।
06:40 PM, 30-Mar-2022
विपक्ष ने निर्मला सीतारमण के पैकेज एलान को जुमला करार दिया
विपक्ष ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले साल अपने बजट भाषण में असम और पश्चिम बंगाल में चाय बागान श्रमिकों के कल्याण के लिए घोषित 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज को जुमला करार दिया। विपक्ष ने कहा कि अब तक एक पैसा भी लाभार्थियों तक नहीं पहुंचा है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हालांकि आरोप को खारिज कर दिया और केंद्र का बचाव करते हुए कहा कि पैकेज को लागू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लाभ लक्षित लाभार्थियों तक व्यवस्थित तरीके से पहुंचे।
विज्ञापन
06:35 PM, 30-Mar-2022
21 साल से कम उम्र की महिलाएं शादी करना चाहती हैं...
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य की इस टिप्पणी पर सवाल उठाया कि 21 साल से कम उम्र की महिलाएं शादी करना चाहती हैं क्योंकि उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद अपने बयान को वापस ले लें। संसद के उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान राकांपा नेता फौजिया खान ने कहा कि जब एक गांव में माता-पिता के साथ बाल विवाह के मुद्दे पर चर्चा की जाती है, तो वे कहते हैं कि सुरक्षा के अभाव के कारण वे अपनी लड़कियों को 18 या 21 साल की उम्र तक अविवाहित नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि युवा लड़कियां भी शादी करना चाहती हैं।04:37 PM, 30-Mar-2022
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के सत्यापन को अनिवार्य बनाने का इरादा नहीं
इलेक्ट्रॉनिक और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि गोपनीयता के मुद्दे को देखते हुए सरकार का सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के सत्यापन को अनिवार्य बनाने का इरादा नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इंटरनेट सभी उपयोगकर्ताओं के लिए खुला, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह है, सरकार ने पिछले साल फरवरी में सूचना प्रौद्योगिकी नियमों को अधिसूचित किया। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए कि इंटरनेट सुरक्षित और भरोसेमंद है, हम इस प्रकार के नियम के दायरे का विस्तार करना जारी रखेंगे।04:32 PM, 30-Mar-2022
जम्मू-कश्मीर पर गृह राज्य मंत्री का अहम बयान
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने कोई नया नियम अधिसूचित नहीं किया है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों को या उनके परिवार के सदस्यों को आतंकवाद के आरोपों के आरोपी लोगों के प्रति सहानुभूति पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है। हालांकि, मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के निर्देशों के अनुसार पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य सतर्कता मंजूरी के बारे में निर्देश जारी किए हैं।04:30 PM, 30-Mar-2022
सड़कों पर मानवरहित बैरिकेड्स न छोड़े दिल्ली पुलिस
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि दिल्ली पुलिस को किसी भी स्थिति में शहर की सड़कों पर मानवरहित बैरिकेड्स नहीं छोड़ने चाहिए और उपयोग में न होने पर उन्हें हटा देना चाहिए। मंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए इनपुट के अनुसार, लोगों की सुरक्षा के लिए एक निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राष्ट्रीय राजधानी और इसकी सीमाओं की सड़कों पर रणनीतिक रूप से बैरियर और बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:28 PM, 30-Mar-2022
'डिजिटल संसद' की तैयारी
इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हमने कई सांसदों, संसद सचिवालय के अधिकारियों, एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) के अधिकारियों के साथ 'डिजिटल संसद' पेश करने के लिए चर्चा की है। नए संसद भवन के साथ अगले 140 दिनों में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कहा कि सांसद केंद्र और संसद से जुड़ सकेंगे। नागरिक सांसदों से जुड़ सकेंगे। सभी सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र भी सांसदों का काम और प्रदर्शन देख सकेंगे।04:04 PM, 30-Mar-2022
लोकसभा में कंपनी सेक्रेटरीज (संशोधन) बिल को मंजूरी
लोकसभा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स और कंपनी सेक्रेटरीज (संशोधन) बिल को मंजूरी दी। एक बार संशोधन लागू होने के बाद, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के पीठासीन अधिकारी एक गैर-चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) होंगे। इसी तरह, कॉस्ट एकाउंटेंट और कंपनी सचिवों के संस्थानों की अनुशासनात्मक समितियों की अध्यक्षता भी ऐसे व्यक्तियों द्वारा की जाएगी जो कॉस्ट एकाउंटेंट और कंपनी सचिव नहीं हैं।04:03 PM, 30-Mar-2022
भोगता जाति को अनुसूचित जाति सूची से हटाने का विधेयक पारित
राज्यसभा में भोगता जाति को अनुसूचित जाति सूची से हटाने और झारखंड के लिए अनुसूचित जनजाति सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए विधेयक पारित किया।03:48 PM, 30-Mar-2022