Republic Day 2026: पद्म पुरस्कार, गैलेंट्री अवार्ड और परम विशिष्ट सेवा पदक का एलान, जानें किस-किस को सम्मान
Padma Awardees Full List Live Updates: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है। देखें लिस्ट.....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
तीन और अधिकारियों को परम विशिष्ट सेवा पदक
पश्चिमी नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, सेना वायु रक्षा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी'कुन्हा और सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव वाइस एडमिरल अतुल आनंद को 77वें गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।Western Naval Commander Vice Admiral Krishna Swaminathan, Director General Army Air Defence Lt Gen Sumer Ivan D’Cunha, Additional Secretary Department of Military Affairs Vice Admiral Atul Anand to be conferred with Param Vishisht Sewa Medal on the 77th Republic Day pic.twitter.com/21OwAdnwi1
— ANI (@ANI) January 25, 2026
परम विशिष्ट सेवा मेडल का एलान
इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 77वें गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।Chief of Integrated Defence Staff Air Marshal Ashutosh Dixit to be conferred with Param Vishisht Sewa Medal on the 77th Republic Day pic.twitter.com/5oNjjqvmZn
— ANI (@ANI) January 25, 2026
उत्तम युद्ध सेवा मेडल की घोषणा
दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को 77वें गणतंत्र दिवस पर उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।Southern Army Commander Lt Gen Dhiraj Seth to be conferred with the Uttam Yudh Sewa Medal on the 77th Republic Day pic.twitter.com/j9Wa9fqZgP
— ANI (@ANI) January 25, 2026
तीन को कीर्ति चक्र पुरस्कार
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, जिनमें से छह को यह सम्मान मरणोपरांत मिलेगा। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (जिसमें एक मरणोपरांत शामिल है), एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 44 सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं। कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर शामिल हैं। देखें सूचीशुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र सम्मान
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था, उन्हें भारत के सर्वोच्च शांति काल के वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है।
प्रधानमंत्री ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी व्यक्तियों को राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा ने हमारे समाज को समृद्ध बनाया है। यह सम्मान प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता की उस भावना को दर्शाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है।'Congratulations to all the Padma Awardees for their outstanding contributions to our nation. Their excellence, dedication and service across diverse fields enrich the fabric of our society. The honour reflects the spirit of commitment and excellence that continues to inspire… https://t.co/Bpf8eze4Bp
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2026
131 पद्म पुरस्कार को मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट
साल 2026 के लिए राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इस लिस्ट में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।इन 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान
पद्म भूषण (13)- अलका याग्निक कला (महाराष्ट्र)
- भगत सिंह कोश्यारी- लोक कार्य (उत्तराखंड)
- डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- चिकित्सा (तमिलनाडु)
- मम्मूटी- कला (केरल)
- डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला (महाराष्ट्र)
- एस. के. एम. माइलानंदन- सामाजिक कार्य (तमिलनाडु)
- शतावधानी आर. गणेश- कला (कर्नाटक)
- शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- लोक कार्य (झारखंड)
- उदय कोटक-व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)
- वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)- लोक कार्य (दिल्ली)
- वेल्लापल्ली नटेशन- लोक कार्य (केरल)
- विजय अमृतराज- खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)
इन पांच हस्तियों को पद्म विभूषण
पद्म विभूषण (5)- धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला (महाराष्ट्र)
- के. टी. थॉमस लोक कार्य (केरल)
- एन. राजम कला (उत्तर प्रदेश)
- पी. नारायणन साहित्य एवं शिक्षा (केरल)
- वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत-लोक कार्य (केरल)
इन लोगों को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान
- गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
- कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, पीयूष पांडे (मरणोपरांत), एस. के. एम. मैइलानंदन, शतावधानी आर. गणेश
- उदय कोटक, वी.के. मल्होत्रा (मरणोपरांत), वेल्लापल्ली नटेसन, विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।