10:56 PM, 06-Jan-2022
झारखंड में 3,704 नए केस
झारखंड में पिछले 24 घंटों में 3,704 नए कोविड मामले सामने आए। इस दौरान 4 मौतें और 435 रिकवरी भी दर्ज़ की गई
10:46 PM, 06-Jan-2022
वैक्सीन ले चुके 90 फीसदी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित
डेनमार्क में ओमिक्रॉन संक्रमित लोगों में 90 फीसदी ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों या बूस्टर खुराक ले रखी है। डेनमार्क के स्वास्थ्य मंत्रालय स्टेटन्स सीरम इंस्टिट्यूट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओमिक्रॉन से संक्रमित लगभग 90 फीसदी लोगों को कोरोना की दोनों डोज या बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद खतरा टलता हुआ नहीं दिख रहा है।
10:41 PM, 06-Jan-2022
दुनिया में 71 फीसदी बढ़े कोरोना के मामले
डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को कहा कि नए कोरोना के मामलों की संख्या में पिछले सप्ताह की तुलना में 27 दिसंबर-2 जनवरी के सप्ताह के दौरान वैश्विक स्तर पर 71 फीसदी की तेजी से वृद्धि हुई है, जबकि नई मौतों की संख्या में 10 फीसदी की कमी आई है। नए ओमिक्रॉन की वजह से दुनिया में कोरोना के मामले बढ़े हैं।
वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा जारी कोरोना साप्ताहिक महामारी अपडेट में कहा गया है कि 27 दिसंबर से 2 जनवरी के सप्ताह के दौरान अक्तूबर से क्रमिक वृद्धि के बाद नए मामलों की वैश्विक संख्या में पिछले हफ्ते की तुलना में 71 फीसदी की तेजी से वृद्धि हुई है।
10:19 PM, 06-Jan-2022
बंगाल में कोरोना बेकाबू
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 15,421 नए कोविड मामले सामने आए। इस दौरान 7,343 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी और 19 संक्रमितों की मौत भी दर्ज की गई। राज्य में सक्रिय मामले 41,101 हैं।
10:08 PM, 06-Jan-2022
ओडिशा में ओमिक्रॉन संक्रमित की मौत
ओडिशा में गुरुवार को ओमिक्रॉन से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां गुरुवार को कोविड-19 के 1,897 नए मामले सामने आए। जो पिछले पांच महीनों के दौरान एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
10:07 PM, 06-Jan-2022
16 साल के बच्चे को कोवाक्सिन की जगह कोविशील्ड लगाई
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक 16 वर्षीय लड़के को गलती से कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक दे दी गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले महीने इस आयु वर्ग के किशोरों के लिए टीकाकरण शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा था कि 15-18 वर्ष की श्रेणी के बच्चों को केवल कोवाक्सिन वैक्सीन ही दी जाएगी। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जिले की येओला तहसील के पटोदा गांव के रहने वाले लड़के को सोमवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कुछ भ्रम की स्थिति में कोविशील्ड डोज दिया गया। हालांकि, बच्चे की सेहत ठीक बताई जा रही है।
09:19 PM, 06-Jan-2022
चीन के शिआन शहर ने विदेशी उड़ानें रद्द कीं
चीन के शिआन ने कोविड-19 के बड़ी संख्या में मामले सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया है। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अधिकारियों ने कोरोना की स्थिति फिर से भयावह होने की आशंकाओं को खारिज किया है।
09:19 PM, 06-Jan-2022
गुजरात में 4213 कोरोना संक्रमित
गुजरात में 4,213 नए कोविड मामले सामने आए। 860 रिकवरी और 1 मौत भी दर्ज़ की गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 14,000 के पार हो गई है।
09:19 PM, 06-Jan-2022
पुडुचेरी में भी पाबंदियां बढ़ाई गईं
पुडुचेरी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। सरकार ने बताया कि 31 जनवरी (मध्यरात्रि) तक लागू किए गए प्रतिबंध में मॉल, बाजारों को सिर्फ 50% क्षमता के साथ अनुमति होगी। इंट्रा और इंटर डिस्ट्रिक्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सिनेमा, जिम, सैलून, पार्लर, ऑडिटोरियम में भी 50 फीसदी क्षमता के साथ अनुमति होगी।
06:56 PM, 06-Jan-2022
कर्नाटक में रोजाना केस पांच हजार के पार
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 5,031 मामले सामने आए, संक्रमित मामलों में 1 की मौत भी दर्ज़ की गई।