02:18 PM, 19-Jul-2022
दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
संसद में विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
02:16 PM, 19-Jul-2022
विदेशी मीडिया में विज्ञापनों पर कोई खर्च नहीं: अनुराग सिंह ठाकुर
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि मंत्रालय के माध्यम से विदेशी मीडिया में विज्ञापनों पर सरकार के किसी मंत्रालय या विभाग द्वारा कोई व्यय नहीं किया गया है।
01:13 PM, 19-Jul-2022
साल 2019-21 तक लगभग चार लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी
लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि 2019, 2020, 2021 में भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या क्रमशः 144017, 85256 और 163370 है। यानी कि इन तीन वर्षों में कुल 3,92,643 लोगों ने नागरिकता छोड़ी।
12:02 PM, 19-Jul-2022
महंगाई के मुद्दे पर टीआरएस सांसदों ने प्रदर्शन किया
महंगाई के मुद्दे पर संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने टीआरएस सांसदों ने प्रदर्शन किया।
11:12 AM, 19-Jul-2022
राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित
संसद के दोनों सदनों में महंगाई और जीएसटी दर में बढ़ोतरी के विरोध में विपक्षी दलों का हंगामा एक बार फिर से जारी है। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर को तख्तियां दिखाईं। बढ़ते हंगामा को देखते हुए राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
11:08 AM, 19-Jul-2022
महंगाई, जीएसटी समेत कई मुद्दों पर विपक्ष एकजुट: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, महंगाई और जीएसटी दर में बढ़ोतरी के विरोध में आज विपक्षी दल एक साथ आए हैं। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।
11:07 AM, 19-Jul-2022
पीएम मोदी की शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक
चल रहे मानसून सत्र में पीएम मोदी संसद में अपने शीर्ष मंत्रियों के साथ सरकार की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।
10:34 AM, 19-Jul-2022
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों के साथ संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया।
यहां देखें वीडियो...
09:46 AM, 19-Jul-2022
आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दिया नोटिस
आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भारत सरकार द्वारा गठित एमएसपी कमेटी पर चर्चा की मांग के लिए व्यापार निलंबन का नोटिस दिया।
09:44 AM, 19-Jul-2022
DMK के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा ने स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
DMK के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में वृद्धि के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि के मुद्दे पर नियम 267 के तहत व्यावसायिक स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।