फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra Political Crisis: शिंदे संग असम जा रहे बागी विधायक, नितिन राउत का भाजपा पर आरोप, आज होगी महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक

Wed, 29 Jun 2022 03:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Jun 2022 03:30 PM IST
खास बातें

विधान परिषद चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है। मंगलवार सुबह जानकारी आई कि उद्धव सरकार के 12 बागी विधायकों ने गुजरात के सूरत में डेरा डाल दिया है और उनके साथ शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद हैं। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र सरकार में हलचलें तेज हो गईं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सियासी संकट से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
maharashtra political crisis live updates eknath shinde cabinet minister and 10 shiv sena mla unreachable news in hindi
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:05 AM, 22-Jun-2022

अब सूरत से निकलकर असम में डालेंगे डेरा

सूरत के ली मेरिडियन होटल में ठहरे शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, पार्टी के 34 विधायकों और 7 निर्दलीय विधायक असम के गुवाहाटी रवाना होने के लिए सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
02:04 AM, 22-Jun-2022

कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना में अशांति है : सीटी रवि

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी सीटी रवि ने कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना में अशांति है। हमने धोखा देने का काम नहीं किया, धोखा देने का काम महाविकास अघाड़ी ने किया है। 2019 से लेकर आज तक उन्होंने जनता के हित में क्या काम किया है? महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक हालात पर उन्होंने कहा कि मंत्री आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (सूरत के विधायकों के बारे में) से पूछें... एकनाथ शिंदे एक सार्वजनिक नेता हैं, मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या है।
विज्ञापन
12:56 AM, 22-Jun-2022

थोराट के घर पर हुई कांग्रेस विधायकों की बैठक

कांग्रेस के विधायकों ने विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट के मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस के 44 में से 42 विधायक मौजूद थे, जिनमें पार्टी नेता नाना पटोले, अशोक चव्हाण और अन्य शामिल थे।
11:01 PM, 21-Jun-2022

सरकार को अस्थिर करने की बीजेपी की कोशिश सफल नहीं होगी : नितिन राउत

महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस  नेता नितिन राउत ने सिय़ासी घमासान पर कहा है कि राज्य सरकार को अस्थिर करने की भाजपा की ये कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों में सरकार को गिराने की कोशिश करना बीजेपी के स्वभाव में है।

 
10:56 PM, 21-Jun-2022

महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक कल दोपहर 1 बजे होगी

एकनाथ शिंदे का अपने समर्थक विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में डेरा जमाए जाने की घटना के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट गहरा गया है। इस बीच जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक कल दोपहर 1 बजे होगी।
07:32 PM, 21-Jun-2022

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी एचके पाटिल ने दिया बयान

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी एचके पाटिल ने राज्य में मचे सियासी संकट के बीच कहा है कि सुबह जैसी स्थिति दिखाई गई थी, वैसी नहीं है।  उन्होंने कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है और हमारे पार्टी के नेता सीएम उद्धव ठाकरे से बातचीत कर रहे है। सभी विधायकों से हमारा संपर्क हो चुका है। हमारे सिर्फ एक विधायक विदेश गए हैं जो वापस लौट रहे हैं और वह भी हमारे संपर्क में हैं। हमारा कोई भी विधायक नॉट रीचेबल नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:38 PM, 21-Jun-2022

अजय चौधरी को बनाया शिवसेना विधायक दल का नेता 

शिवसेना ने शिंदे की जगह अजय चौधरी को नेता बनाया। एकनाथ शिंदे को पद से हटाने वाली चिट्टी पर 22 लोगों ने दस्तखत किए हैं। वहीं, सूरत में मिलिंद नार्वेकर बागी विधायकों से मुलाकात कर होटल से बाहर निकलें हैं।  करीब डेढ घंटे तक मिलिंद नार्वेकर की बागी विधायकों से बातचीत हुई। इस दौरान शिवसेना नेता रवि पाठक भी मौजूद थे।
 
06:37 PM, 21-Jun-2022

शिवसेना नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल से की मुलाकात

शिवसेना नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा, जिसमें एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता के पद से हटाने और उनकी जगह अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता बनाने का अनुरोध किया गया है।
 
06:21 PM, 21-Jun-2022

उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे अजीत पवार

महाराष्ट्र में शुरू हुई उथल-पुथल के बीच अजीत पवार उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे। उद्धव ठाकरे के आवास पर दोनों नेताओं के बीच वार्ता होगी। इस बीच यह भी सामने आया है कि उद्धव ठाकरे ने सात बजे शिवसेना सांसदों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना के बागी विधायकों से पिछले एक घंटे से बातचीत चल रही है। शिवसेना के नेता मिलिंद नार्वेकर बागी विधायकों से बातचीत कर रहे हैं।
06:06 PM, 21-Jun-2022

सभी विधायक प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और बालासाहेब थोराट के संपर्क में-कांग्रेस

महाराष्ट्र में शुरू हुई उथल-पुथल के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस ने बयान जारी कर बालासाहेब थोराट से जुड़ी खबर को खारिज किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस के सभी विधायक प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट के संपर्क में हैं और विधायकों के संपर्क में नहीं होने की जो भी खबरें हैं वह पूरी तरह निराधार हैं। बालासाहेब थोराट के कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफे से जुड़ी खबर भी गलत है क्योंकि वह अपने आवास से ही पूरे हालात पर नजर रख रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed