फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: बारामती की सियासी चौसर पर ननद-भौजाई का मुकाबला; RSS ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Sat, 30 Mar 2024 11:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Mar 2024 11:37 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। इस बीच, कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहु डॉ. अर्चना पाटिल भाजपा में शामिल हो गईं। जानिए सियासत से जुड़ी बड़ी खबरें

 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections Live news Phase Wise Polls Result Dates Schedule Parties Candidates List Congress vs BJP
लोकसभा चुनाव Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:40 PM, 30-Mar-2024

टीएमसी का तंज- विपक्षी दलों को बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने में परेशानी

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़- तृणमूल कांग्रेस सभी 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। शनिवार को टीएमसी ने दावा किया कि वाम मोर्चा सहित विपक्षी दलों को आगामी चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने में मुश्किलें आ रही हैं। वरिष्ठ टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि सीपीआईएम के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा किस्त के आधार पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहा है, जो दिखाता है कि राज्य में 'सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए वे कितने तैयार नहीं हैं।'

घोष वाम मोर्चा और उसकी सहयोगी कांग्रेस द्वारा अब तक केवल 22 उम्मीदवारों की घोषणा का जिक्र कर रहे थे। बता दें कि गठबंधन ने अभी तक 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। सीपीआई (एम) नेता बिमान बोस ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और आईएसएफ के साथ सीट-समायोजन वार्ता में कुछ विसंगतियों के कारण देरी हो रही है।

दो सप्ताह लंबा अभियान शुरू हुआ
बंगाल के एक अन्य अहम घटनाक्रम में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने बताया कि बुद्धिजीवियों का टीएमसी समर्थक मंच दो सप्ताह के प्रचार अभियान पर रहेगा। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए शनिवार से दो सप्ताह लंबा अभियान शुरू किया। सेव कंट्री पीपल्स नाम के इस प्लेटफॉर्म में गायक प्रतुल मुखोपाध्याय, नचिकेता चक्रवर्ती, शोभन सुंदर बसु और अन्य शामिल हैं। मंच के एक सदस्य ने कहा, हम आगामी लोकसभा चुनावों में अलोकतांत्रिक, सत्तावादी, सांप्रदायिक ताकतों की हार चाहते हैं और लोगों को बताना चाहते हैं कि टीएमसी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। बुद्धिजीवियों का यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा।

नकदी, शराब और  सोना जब्त हुआ
एक अन्य अहम राजनीतिक घटनाक्रम में लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में 7 करोड़ रुपये नकद, ड्रग्स, शराब और 140 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार तक जब्त की गई नकदी की मात्रा करीब 7.87 करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 33.86 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य के साथ 12.7 लाख लीटर शराब भी जब्त की।
11:15 PM, 30-Mar-2024

शरद पवार की बेटी सुप्रिया के खिलाफ सुनेत्रा बनीं एनसीपी उम्मीदवार

चुनावी मैदान में सुप्रिया सुले के खिलाफ सुनेत्रा पवार ठोकेंगी ताल (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र की बारामती सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजित पवार खेमा) ने सुनेत्रा पवार को लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाया है। सुनेत्रा डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं। रिश्ते में ननद भौजाई के राजनीतिक मुकाबले के इस दिलचस्प घटनाक्रम पर एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, हर कोई जानता है कि बारामती के लिए इतने सालों तक किसने काम किया है। हमारे पास वहां से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले हैं। वह बहुत मेहनती होने के साथ-साथ जमीनी स्तर की कार्यकर्ता हैं। वह बारामती के लोगों को जानती हैं। सुनेत्रा की उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र है, हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। चुनाव एक प्रतियोगिता है, जीत किसी एक की ही होगी। हमें विश्वास है कि सुप्रिया सुले ही चुनाव जीतेंगी।
विज्ञापन
10:34 PM, 30-Mar-2024
राज्य मंत्री मुरलीधरन ने सीपीआई (एम) के सीएए विरोधी रुख पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में सीपीआई (एम) के कथित रुख के बारे में चर्चों के प्रमुखों की प्रतिक्रिया जानना चाहेंगे। मुरलीधरन ने कहा कि मैं चर्च प्रमुखों से पूछना चाहता हूं कि केरल सरकार और सीपीआई (एम) द्वारा उस सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बारे में उनकी क्या राय है?
10:22 PM, 30-Mar-2024
लोकसभा चुनाव : नकदी वितरण में तमिलनाडु में मामला दर्ज
 पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों को नकदी वितरण पर इरोड शहर पुलिस ने शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की। तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों ने सोशल मीडिया में वीडियो क्लिप का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।

इरोड के जिला कलेक्टर राजा गोपाल सुनकारा ने कहा कि इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने प्रारंभिक जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई है और वह मामले की जांच पड़ताल चल रही है। हमने वीडियो का संज्ञान लिया है और इसे तत्काल सत्यापन के लिए पुलिस को भेज दिया है। जांच जारी है। वीडियो क्लिप के जरिये इरोड में मक्कल निधि मय्यम पार्टी के कार्यकर्ताओं और सत्तारूढ़ द्रमुक के पदाधिकारियों की ओर से एक चुनावी बैठक के लिए लोगों को जुटाने के लिए नकदी वितरण का आरोप लगाया गया है। एक अन्य वीडियो क्लिप भी व्यापक रूप से प्रसारित की गई है। इसमें भाजपा तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई की उनके स्वागत के लिए पारंपरिक आरती करने के लिए एक महिला को नकदी देते हुए दिखाया गया है।
10:22 PM, 30-Mar-2024
इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी : भाजपा
भाजपा ने शनिवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। भाजपा मुख्यालय पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता अपनी टिप्पणियों से आयकर विभाग को धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युग है, जिसमें सभी के लिए समान कानून है।

इस्लाम ने कहा, देश के लोग प्रधानमंत्री मोदी के शासन मॉडल को देख रहे हैं। लोग निश्चित रूप से जवाब देंगे। 2019 के लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस दहाई तक पहुंच गई थी, लेकिन आयकर विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जैसी गतिविधियों में शामिल होने से मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस इस बार इकाई के आंकड़े तक ही सीमित रह जाएगी।
10:21 PM, 30-Mar-2024
तीन कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ी
असम के तीन कांग्रेस नेता आज कांग्रेस से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। इन तीन नेताओं में से दो जोरहाट से दो बोराह और गौरव सोमानी  पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। वहीं, तीसरे कांग्रेसी नेता अनुज बरकटाकी चराइदेव जिला पार्टी इकाई के शीर्ष नेता थे
विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 PM, 30-Mar-2024
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर से भाजपा उम्मीदवार, पीयूष गोयल ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और उनके बेटे मुंबई का भाग्य तय नहीं कर सकते। यह शहर उन सभी के सपनों और आकांक्षाओं को कायम रखता है जो इसे अपना घर कहते हैं। जो लोग शहर की झुग्गियों में रहते हैं बेहतर जीवन का पूरा अधिकार है। हम हर झुग्गीवासी को एक अच्छा घर मुहैया कराने और जहां वे रहते हैं उनका पुनर्वास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  
09:46 PM, 30-Mar-2024
आरएसएस ने चुनाव आयोग और पुलिस को लिखा पत्र
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने चुनाव आयोग और पुलिस को पत्र लिखकर संगठन को बदनाम करने और लोगों को गुमराह करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरएसएस नागपुर महानगर के सचिव ने शुक्रवार को लिखे एक पत्र में कहा कि स्थानीय निवासी जनार्दन मून ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि संघ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन कर रहा है। जनार्दन का यह दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। पत्र में कहा गया है कि जनार्दन मून ने पहले ‘आरएसएस’ नाम से एक संस्था पंजीकृत करने की कोशिश की थी, लेकिन सोसायटी के सहायक रजिस्ट्रार ने इसे खारिज कर दिया था और इस अस्वीकृति को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाएं बॉम्बे हाईकोर्ट से भी खारिज हो गई थीं। पत्र में मून के खिलाफ धोखाधड़ी, शत्रुता पैदा करने के लिए अफवाहें फैलाने और अन्य अपराधों के लिए कार्रवाई की मांग की गई और साथ ही यूट्यूब को उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को हटाने का निर्देश देने की मांग की जिसमें वह इस तरह के दावे कर रहा है।
07:04 PM, 30-Mar-2024
ननद-भाभी के बीच होगा मुकाबला
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले महाराष्ट्र में सियासी तेवर दिखने लगे हैं। सूबे की हाईप्रोफाइल सीट बारामती पर ननद-भाभी आमने-सामने होंगी। यहां मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के सामने उनकी भाभी (उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी) सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं। एनसीपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बारामती निर्वाचन क्षेत्र से सुनेत्रा पवार के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। वहीं, एनसीपी शरद खेमे से सुप्रिया सूले यहां से चुनाव लड़ रही हैं।
05:45 PM, 30-Mar-2024
इस बीच,  तमिलनाडु के नीलगिरी संसदीय क्षेत्र से द्रमुक प्रत्याशी ए राजा के वाहन की जांच में ढिलाई बरतने के आरोप में चुनाव आयोग ने उड़नदस्ते के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आयोग ने यह कार्रवाई इसीलिए की क्योंकि वशिष्ट हस्तियों के प्रति नरम रवैया अपनाने से समान अवसर मुहैया कराने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

मामला कुन्नूर के पास एक अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का है। राजा के काफिले की जांच में ढिलाई के संबंध में मीडिया में कुछ खबरें आई थीं, जिसका आयोग ने संज्ञान लिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed