फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: 'पीएम मोदी को गाली दी तो घर नहीं लौटने देंगे', केंद्रीय मंत्री की विपक्ष को चेतावनी

Tue, 23 Apr 2024 10:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2024 10:30 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: पहले चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को नहीं पता कि वे क्या बोलते हैं। उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Live News Phase Wise Polls Result Date Congress vs BJP Candidates Updates in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:40 PM, 23-Apr-2024
'मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हो गया'
प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कर्नाटक की रैली में कहा कि जब युद्ध हुआ था तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना दान कर दिया था। इतना ही नहीं मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हो गया।
09:35 PM, 23-Apr-2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु में रोडशो किया।

 

विज्ञापन
08:17 PM, 23-Apr-2024
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 1,351 उम्मीदवार मैदान में
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की की 95 सीट पर मतदान होगा, जिसके लिए 1,351 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में मध्य प्रदेश की बैतूल सीट से किस्मत आजमा रहे आठ उम्मीदवार भी शामिल हैं, जहां पर दूसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार के निधन के बाद मतदान को स्थगित कर तीसरे चरण में कर दिया गया। गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।
08:16 PM, 23-Apr-2024
मोदी सरकार संविधान कभी नहीं बदलेगी: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार कभी भी संविधान नहीं बदलेगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद में अपने बहुमत का इस्तेमाल अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, तीन तलाक प्रथा पर प्रतिबंध लगाने और नया नागरिकता कानून लाने के लिए किया। शाह पूर्वी महाराष्ट्र के अकोला में भाजपा उम्मीदवार अनूप धोत्रे के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया।
07:22 PM, 23-Apr-2024
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने विपक्षी नेताओं की  सिंधुदुर्ग में रैली से पहले चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी तो उसे घर लौटने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के सांसद संजय राउत पर भी निशाना साधा। कहा कि दोनों पीएम मोदी की आलोचना करते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं।  

महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नारायण राणे ने सोमवार को सिंधुदुर्ग जिले में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मुझे पता चला है कि विपक्षी दल जल्द ही सिंधुदुर्ग में एक रैली आयोजित करेंगे। यह लोकतंत्र का हिस्सा है, इसलिए उनका यहां स्वागत है। लेकिन, किसी ने भी हमारे नेता पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया तो हम उस व्यक्ति को वापस लौटने नहीं देंगे। 

राणे का दावा, सीएम पद के लिए बालासाहेब की पसंद नहीं थे उद्धव  
शिवसेना छोड़ने वाले भाजपा नेता राणे ने दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव कभी भी अपने पिता बाल ठाकरे की पसंद नहीं थे। अगर, उद्धव उनकी पसंद होते, तो बालासाहेब 1999 में ही उन्हें मेरी जगह सीएम बना देते। कहा कि उद्धव जीरो परफॉर्मेंस वाले व्यक्ति हैं। 

उद्धव पर वैक्सीन खरीद में 15 प्रतिशत कमीशन प्राप्त करने की कोशिश का आरोप 
केंद्रीय मंत्री राणे ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दौरान, तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वैक्सीन खरीद पर 15 प्रतिशत कमीशन प्राप्त करने की कोशिश की थी। उनकी सरकार के ऐसे भ्रष्टाचार की जांच चल रही थी। बता दें कि 2005 में उद्धव ठाकरे से अनबन के बाद राणे ने शिवसेना छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वह एक साल से भी कम समय के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं।
05:40 PM, 23-Apr-2024
गर्मी ने बढ़ाई उम्मीदवारों की टेंशन, शाम को बैठक और ग्राम सभाएं करने को मजबूर
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच लू ने उम्मीदवारों की टेंशन बढ़ा दी है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए उम्मीदवार ग्राम सभाएं और शाम को बैठकें करने पर मजबूर हैं। मलकानगिरी और नबरंगपुर जिले का तापमान दिन के समय 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में अगले कुछ दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है। वहीं, ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) निकुंज बी धल ने राजनीतिक दल और उम्मीदवारों को गर्मी से बचने का सुझाव दिया है। सीईओ ने कहा कि उम्मीदवार गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त उपायों के साथ ही चुनाव प्रचार करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
03:59 PM, 23-Apr-2024
आंख में चोट लगने की शिकायत पर भाजपा उम्मीदवार की किरकिरी
केरल के कोल्लम में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार जी कृष्णकुमार की उस समय किरकिरी हा गई, जब पार्टी के एक स्थानीय नेता को ही उग्र चुनाव प्रचार के दौरान उनकी आंख में लगी चोट के लिए जिम्मेदार पाया गया है। कृष्णकुमार ने हाल ही में कुंडरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि यह उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा किसी मजबूत हथियार से हमला होने का संदेह है।
03:12 PM, 23-Apr-2024
दार्जिलिंग और पश्चिम बंगाल में भाजपा की लहर
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दार्जिलिंग और पश्चिम बंगाल में भाजपा की लहर है, यहां भाजपा की जीत होगी। राहुल गांधी के बयान पर कहा, 'राहुल गांधी से यह नहीं होगा, उन्हें पता नहीं है कि वे क्या बोलते हैं। राहुल गांधी को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।'
02:27 PM, 23-Apr-2024
ममता दीदी की हिम्मत नहीं: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करणदिघी में रैली को संबोधित करते हुए कहा, '30 सीटें जीता दीजिए ममता दीदी की हिम्मत नहीं है कि बंगाल के गरीबों के हक पर संत्रास करने की...कट मनी को भाजपा समाप्त कर देगी।'
02:26 PM, 23-Apr-2024
भारत के लोग बदलाव चाहते: सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, 'भाजपा नेतृत्व के हालिया बयानों से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि पहले चरण के मतदान के बाद वे बैकफुट पर हैं। उन्होंने महसूस किया है कि भारत के लोग बदलाव चाहते हैं। इस चुनाव में कोई लहर नहीं है। यह चुनाव बदलाव के लिए है। यही कारण है कि ये घृणित प्रयास मतदाताओं को भ्रमित करने और कांग्रेस पार्टी के रास्ते में बाधा उत्पन्न करने के लिए कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि चुनाव आयोग वही करेगा जो करना जरूरी है। भाजपा नेतृत्व द्वारा दिए गए कई भाषणों पर सवाल उठाए जाने चाहिए। वे उन सभी छोटी-छोटी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो भारत में लोगों के बीच मतभेद पैदा कर सकती हैं।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed