फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: BJD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मणिपुर में 11 बूथों पर दोबारा होगी वोटिंग

Sat, 20 Apr 2024 11:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 20 Apr 2024 11:16 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: शुक्रवार को पहले चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र में दो जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं राहुल गांधी भी आज बिहार दौरे पर हैं, जहां वे महागठबंधन की रैली में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Dates Parties Candidates Result Congress BJP Campaigns pm modi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:12 PM, 20-Apr-2024
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेडी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेडी ने आगामी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। सूची में ओडिशा के सीएम और पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक, पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्तिक पांडियन सहित अन्य नेता शामिल हैं। 
11:11 PM, 20-Apr-2024
मणिपुर में 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान, 22 को पड़ेंगे वोट
मणिपुर में चुनावों के दौरान बूथों पर कब्जा करने और धांधली के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने 11 मतदान केंद्रों में दोबारा चुनाव कराने का आदेश जारी किया। आंतरिक मणिपुर के इन मतदान केंद्र पर 22 अप्रैल को दोबारा वोट डाले जाएंगे। चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रभावित मतदान केंद्रों में खुरई निर्वाचन क्षेत्र में मोइरंगकम्पु साजेब और थोंगम लीकाई, क्षेत्रीगाओ में चार, इंफाल पूर्वी जिले के थोंगजू में एक, उरीपोक में तीन और इंफाल पश्चिम जिले के कोंथौजम में एक मतदान केंद्र शामिल हैं। कांग्रेस ने 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की थी। संघर्ष प्रभावित मणिपुर में कुछ मतदान केंद्रों पर गोलीबारी, धमकी, ईवीएम को नष्ट करने और बूथ कैप्चरिंग के आरोपों की घटनाएं सामने आई थीं। यहां शुक्रवार को दो लोकसभा क्षेत्रों (आंतरिक और बाहरी मणिपुर) में 72 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
10:36 PM, 20-Apr-2024
असम लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 37 नामांकन वैध
असम में तीन लोकसभा सीटों के लिए कुल मिलाकर 37 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। तीनों सीटों पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होंगे। अधिकारी ने बताया कि कोकराझार के कागजात की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। गुवाहाटी निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 10 उम्मीदवारों में से आठ वैध पाए गए, जिनमें भाजपा की बिजुली कलिता मेधी और कांग्रेस की मीरा बोरठाकुर गोस्वामी शामिल हैं। धुबरी निर्वाचन क्षेत्र में 15 उम्मीदवारों के नामांकन वैध हैं। बारपेटा में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।
10:02 PM, 20-Apr-2024
एनडीए के एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ एफआईआर
कर्नाटक की मांडया लोकसभा सीट से जेडी(एस) नेता व एनडीए उम्मीदवार एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ चुनाव से जुड़े झूठे बयानों को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। कर्नाटक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इसके अलावा एक एफआईआर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ भी दर्ज हुई। कांग्रेस की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया कि विजयेंद्र ने अपमानजनक पोस्ट की थी जिससे सामाजिक शांति भंग हुई।
 
10:01 PM, 20-Apr-2024
ओडिशा में बीजद को झटका
उधर, ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के कई नेता और उनके सैकड़ों समर्थक शनिवार को संबलपुर से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। बौध जिले के कंटामल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पलासगोरा में भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं में बीजे अलका प्रधान, सुशांत हती, किशोर मेहर, अनीता नाइक, कृष्णचंद्र कहेर, प्रतुश कुमार रथ आदि शामिल हैं।
 
 
10:01 PM, 20-Apr-2024
वायनाड में राहुल गांधी से नाराज जिला कांग्रेस महासचिव भाजपा में शामिल
राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में कांग्रेस को शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पीएम सुधाकरन ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में सुधाकरन ने कहा कि मौजूदा सांसद और वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी पार्टी के जिलास्तर के नेताओं की भी पहुंच से बाहर हैं।

सुधाकरन ने कहा, जब वह मेरे लिए सुलभ नहीं हैं तो आम आदमी की स्थिति की कल्पना कीजिए। उन्हें पांच साल दिए गए थे। अगर हम एक और कार्यकाल देते हैं तो वायनाड के विकास की संभावनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने राहुल गांधी को यह घोषित करने की चुनौती भी दी कि वह अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:44 PM, 20-Apr-2024
ओवैसी पर माधवी लता का निशाना
असदुद्दीन ओवेसी द्वारा बीफ मालिक की प्रशंसा वाली कथित टिप्पणी पर बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि वे बैरिस्टर कैसे बन गए। वह पर्सनल लॉ के बारे में बात करते रहते हैं। पर्सनल लॉ के मुताबिक, 'फतवा' कुछ होता है। जिसका पालन सभी को करना होगा। जब फतवा है कि गोमांस नहीं खाना चाहिए, तो वह फतवे के खिलाफ कैसे जा रहे हैं। इसका तो यही मतलब हुआ कि वह अपने धर्म का सम्मान नहीं करते। क्या एक मुसलमान का जीवन गोमांस काटने और खाने के इर्द-गिर्द घूमता है? आप इस पर वोट मांग रहे हैं? वह मुसलमानों के जीवन को इतना छोटा क्यों बना रहे हैं? उन्हें शिक्षा के लिए और देश के लिए कुछ बनने की बात करनी चाहिए। गोमांस काटने का क्या मतलब है? क्या उन्हें वोट मांगने के लिए कुछ और नहीं मिला? 
09:35 PM, 20-Apr-2024
जगन मोहन रेड्डी ने समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया: चंद्रबाबू नायडू
टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने कथित तौर पर राज्य में समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है। नायडू ने गुडुर में महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान ये आरोप लगाए। नायडू ने सवाल किया कि रेड्डी ने राज्य में समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है।
 
09:35 PM, 20-Apr-2024
गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए 491 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
गुजरात में 26 लोकसभा सीटों के लिए कुल 491 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को 227 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किये। इसके अलावा, 39 उम्मीदवारों ने पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी नामांकन दाखिल किया है। कुल 491 फॉर्म में से 76 भाजपा, 60 कांग्रेस, सात आप और 188 निर्दलीय और 160 अन्य छोटे दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के दस, कांग्रेस के 12, निर्दलीय 16 और अन्य पार्टी के एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया।

 
08:34 PM, 20-Apr-2024
कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम में की रैली
तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मछुआरे और मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए बीमा देंगे। हम गारंटी दे रहे हैं कि एमएसपी एक कानून बन जाएगा। हम 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। हर गरीब परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed