Lok Sabha Polls Live: भाजपा CEC की बैठक, PM मोदी-शाह-नड्डा मौजूद रहे; BRS ने तीन और उम्मीदवारों को दिया टिकट
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश के छह बागी विधायक-सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र राणा और चैतन्य शर्मा हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। पढ़िए राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी बड़ी खबरें--
लाइव अपडेट
बीआरएस ने दो और प्रत्याशियों को सियासी चौसर पर उतारा, तेलंगाना में अब तक कुल 16 उम्मीदवार
भोंगीर से क्यामा मल्लेश और नलगोंडा निर्वाचन क्षेत्र से कांचरला कृष्णा रेड्डी ताल ठोकेंगे। इससे पहले सिकंदराबाद से टीगुल्ला पद्मराव गौड़ के नाम का एलान किया था। पद्मराव गौड़ बीआरएस शासनकाल में विधानसभा उपाध्यक्ष रह चुके हैं। सिकंदराबाद में केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी से इनका मुकाबला होगा।
पद्मराव गौड़ सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। शनिवार को तीन उम्मीदवारों की घोषणा के साथ, बीआरएस ने तेलंगाना की कुल 17 में से 16 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। हैदराबाद एकमात्र लोकसभा क्षेत्र है जहां बीआरएस ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
शिवसेना (यूबीटी) के साथ वीबीए गठबंधन नहीं; 26 मार्च को अम्बेडकर अगले कदम का एलान करेंगे
अंबेडकर ने कहा, 'मैंने उद्धव ठाकरे से कहा था कि शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए को साथ बैठकर संयुक्त राजनीतिक रास्ते की रणनीति बनानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।' उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के साथ वीबीए गठबंधन अब अस्तित्व में नहीं है। अगर वीबीए और एमवीए के बीच गठबंधन होता है तो इस पर विचार किया जाएगा।
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिव सेना (यूबीटी) और वीबीए ने पिछले जनवरी में गठबंधन की घोषणा की थी। अंबेडकर ने यह भी दावा किया कि एमवीए सहयोगियों-शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस- में आंतरिक कलह हो रही है। बकौल अंबेडकर, एमवीए ने उन्हें कभी भी चार सीटों का प्रस्ताव नहीं दिया। बता दें कि अंबेडकर डॉ. बीआर अंबेडकर के पोते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। सीईसी की बैठक दो बार पहले भी हो चुकी है। भाजपा अब तक 291 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों की सीटें शामिल हैं। भाजपा ने अभी तक इनमें से कुछ राज्यों की अहम सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
विपक्षी विधायकों का दावा- कॉलेज के छात्रों को जबरन सुनाया गया केंद्रीय मंत्री गोयल के बेटे का भाषण
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि छात्रों को उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मजबूर करने के लिए छात्रों की आईडी जब्त कर ली गई। गोयल के बेटे के भाषण के संबंध में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक आव्हाड ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें एक छात्र को आपत्ति दर्ज कराते देखा जा सकता है।
Salute to students of #ThakurCollege for expressing that we will not accept anything by force.They were being forced to attend and hear @PiyushGoyal sons lecture by the management
— Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) March 23, 2024
The new generation cannot be forced or else they will revolt
This is the start
Remember the… pic.twitter.com/bnWSjttRoq
विवाद के बाद, ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स ने कहा, इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों, विशेष रूप से पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं को आगामी आम चुनावों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था।
एलडीएफ उम्मीदवार सुनील कुमार को चुनाव आयोग की चेतावनी
एलडीएफ उम्मीदवार सुनील कुमार को चुनाव आयोग ने चेतावनी दी है। प्रचार अभियान के लिए अभिनेता टोविनो थॉमस के साथ अपनी तस्वीर का उपयोग करने के खिलाफ उन्होंने चेतावनी दी। चुनाव आयोग ने त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र में सीपीआई उम्मीदवार वी एस सुनील कुमार को ऐसे समय में चेतावनी दी है, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता थॉमस के साथ तस्वीर शेयर की।कानून के खिलाफ है तस्वीर का इस्तेमाल
मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस चुनाव आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (एसवीईईपी) के दूत हैं। उनकी तस्वीर के साथ प्रत्याशी की फोटो को आयोग ने आपत्तिजनक माना है। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह SVEEP के राजदूत हैं और चुनाव प्रचार के लिए उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है।
पश्चिम बंगाल में वाम दलों ने चार और प्रत्याशियों का एलान किया; सीपीएम सचिव सलीम मुर्शिदाबाद से चुनाव लड़ेंगे
पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की चार और लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इन सीटों में मुर्शिदाबाद भी शामिल है। इस सीट पर सीपीआईएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम को मैदान में उतारा गया है। सलीम रायगंज से पूर्व लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले, वह कोलकाता उत्तर-पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी सांसद रह चुके हैं।दूसरी सूची में वाम मोर्चा ने राणाघाट सीट से सीपीआई (एम) के अलोकेश दास, बर्धमान-दुर्गापुर सीट पर पार्टी की सुकृति घोषाल और बोलपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सीपीआई (एम) की श्यामली प्रधान को टिकट दिया है। वाम मोर्चा अध्यक्ष बिमान बोस ने बताया कि घटक दलों के साथ बैठक में चर्चा के बाद उम्मीदवारों का नाम फाइनल हुआ।
बता दें कि वाम मोर्चा ने अपनी पहली सूची में 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इनमें से 13 सीपीआईएम से थे। आरएसपी, सीपीआई और फॉरवर्ड ब्लॉक से एक-एक प्रत्याशियों को मौका मिला है।
राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप; केरल में कार्रवाई की मांग
एलडीएफ ने जिला कलेक्टर के पास दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि वह आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी केंद्रीय मंत्री के रूप में ही कई कार्यक्रमों में भाग लेते रहे। एलडीएफ चुनाव समिति के अध्यक्ष एम विजयकुमार के मुताबिक, यह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का स्पष्ट मामला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने न केवल केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया बल्कि छात्रों से वोट भी मांगे।
सिकंदराबाद सीट से बीआरएस के प्रत्याशी का एलान हुआ
तेलंगाना की सिकंदराबाद लोकसभा सीट से भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने पद्म राव गौड़ को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव ने गौड़ की उम्मीदवारी का एलान किया।चुनाव का सामना करने से डर रहे प्रधानमंत्री; शिवसेना यूबीटी का आरोप
प्रधानमंत्री मोदी की तुलना महाभारत के पात्र कंस से
शिवसेना की हालिया आलोचना शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा मोदी की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से करने के कुछ दिनों बाद भी आई है। पार्टी ने दावा किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि एक तानाशाह ऐसी हरकतें करता ही है। संपादकीय में पार्टी ने मोदी की तुलना महाभारत के पात्र कंस से भी की। बकौल शिवसेना 'कंस ने उन सभी को जेल में डाल दिया जिनसे वह डरता था, फिर भी भगवान कृष्ण का जन्म हुआ और उन्हीं के हाथों कंस का उद्धार हुआ।
बता दें कि महाकाव्य महाभारत के मुताबिक मथुरा का अत्याचारी शासक कंस भगवान कृष्ण का मामा था। उसने भगवान कृष्ण के माता-पिता को कैद कर बाद में उनकी हत्या कर दी। कंस के कारागार में ही कृष्ण का जन्म हुआ था।
भाजपा सांसद रंजन भट्ट ने वापस लिया नाम; गुजरात से चुनाव न लड़ने पर कही यह बात
गुजरात के वडोदरा से भाजपा सांसद रंजन भट्ट आगामी आम चुनावों में ताल नहीं ठोकेंगे। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के फैसले पर कहा, 'मुझे लगा कि मैं चुनाव लड़ना नहीं चाहता, इसलिए मैंने अपना मन बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर लिख डाला। उन्होंने कहा, कुछ लोग वडोदरा के बारे में बुरी बातें कहते हैं, इसलिए मैंने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।#WATCH | Vadodara, Gujarat: On the decision to withdraw her candidacy for the upcoming general elections, Vadodara BJP MP Ranjan Bhatt says, "...I felt that I don't want to fight, so I made up my mind and wrote it on social media...Some people say bad things about Vadodara, so I… pic.twitter.com/qF76l6guWw
— ANI (@ANI) March 23, 2024