फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live : महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 22122 मामले, 361 लोगों की मौत

Mon, 24 May 2021 11:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 24 May 2021 11:59 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है।  यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं। पिछले 24 घंटे में 2.22 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,455 की जान चली गई है। इस बीच, देश में ब्लैक फंगस ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इधर बिहार और उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को एक जून तक बढ़ा दिया है। यहां पढ़ें कोरोना महामारी से जुड़े सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
India Coronavirus Covid 19 Cases Today Live Updates News on 24th May 2021 New corona cases and death vaccine vaccintion black fungus Delhi UP MP Maharashtra  Covaxin
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:58 PM, 24-May-2021

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और 93 लोगों की मौत, 2844 नए मामले

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 93 लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या सोमवार को 4642 हो गई है। वहीं संक्रमण के 2844 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 6,92,420 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से रोहतास में ग्यारह, पटना में दस, पश्चिम चंपारण एवं सारण में आठ-आठ, बक्सर में सात, सिवान में छह, बांका, भोजपुर एवं कैमूर में पांच-पांच, नालंदा में तीन, बेगूसराय, गया, गोपालगंज, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, नवादा एवं सुपौल में दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, दरभंगा, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी एवं मुंगेर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

11:43 PM, 24-May-2021

असम में 6221 मामले आए सामने, 84 की मौत

24 घंटे के दौरान असम में 6221 मामले आए सामने, 5252 स्वस्थ हुए, 84 लोगों की मौत हुई। 
सक्रिय मरीज - 52649 
कुल स्वस्थ हुए - 3,18,585
अबतक कुल मौतें - 2823 
 
विज्ञापन
11:07 PM, 24-May-2021

देश में कोरोना वैक्सीन की 19.84 करोड़ खुराक दी गई

देश में सोमवार शाम 8 बजे तक कोरोना वैक्सीन की 19.84 करोड़ खुराक लगाई गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। 

 
10:27 PM, 24-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 22122 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 22,122 नए मामले सामने आए हैं और 361 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 42,320 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 
09:47 PM, 24-May-2021

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस का कहर जारी

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस का कहर जारी है। अब तक राज्य में इसके चपेट में आने से 574  लोग संक्रमित हो चुके हैं।
09:18 PM, 24-May-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,867 नए मामले, 404 की मौत

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,867 नए मामले सामने आए हैं और 404 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 27,026 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:56 PM, 24-May-2021

कोरोना टीका विश्व के हर एक व्यक्ति को लगे : डॉक्टर हर्षवर्धन

74 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि बोर्ड वैश्विक स्वास्थ्य पर महामारी के प्रभाव को लेकर चर्चा कर रहा है। बोर्ड यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि जल्द से जल्द कोरोना टीका का वैश्विक स्तर पर विस्तार हो ताकि इस जानलेवा महामारी से बचा जा सके।
07:36 PM, 24-May-2021

भारत बायोटेक ने डब्ल्यूएचओ से मांगी आपात इस्तेमाल की मंजूरी

भारत बायोटेक (Bharat Biotech) कंपनी ने अपनी कोवाक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में 90 फीसदी दस्तावेज जमा कर दिए हैं।

 
06:31 PM, 24-May-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17,821 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17,821 नए मामले सामने आए हैं और 196 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 36,039 लोग स्वस्थ भी हुए।

 
05:08 PM, 24-May-2021

यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3981 मामले

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 3,981 मामले सामने आए और 11,918 लोग डिस्चार्ज हुए। अब 76,703 सक्रिय मामले बने हुए हैं। रिकवरी दर 94.3 फीसदी हो गई। वहीं 24 घंटे में 157 लोगों की मृत्यु हुई। कल प्रदेश में 3,26,399 सैंपल टेस्ट किए गए। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed