फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'INDIA' Meet: विपक्षी गठबंधन की बैठक खत्म, तीन घंटे की चर्चा में इन मुद्दों पर बात; खरगे ने कही यह बात

Tue, 19 Dec 2023 09:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 19 Dec 2023 09:04 PM IST
खास बातें

INDIA Alliance Meet Live Updates: अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज दिल्ली में हुई। इसके लिए अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का दिल्ली जमावड़ा लगा। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने चैंबर में इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
INDIA Bloc Meeting Today Live Updates: Congress SP Opposition Leaders Meet in Delhi Lok Sabha 2024 News
इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में सीट बंटवारे पर मंथन - फोटो : amar ujala graphics

लाइव अपडेट

07:04 PM, 19-Dec-2023
यूपी में 80 हराएंगे और बीजेपी देश से हट जाएगी: अखिलेश
INDIA गठबंधन बैठक पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सभी दल बहुत जल्दी टिकट बांटकर मैदान में जाने के लिए तैयार हैं, बहुत जल्दी सीटें बांटी जाएंगी और हम सब लोग जनता के बीच में दिखाई देंगे। हम बीजेपी को हराएंगे। यूपी में 80 हराएंगे और बीजेपी देश से हट जाएगी।
06:31 PM, 19-Dec-2023
PM पद के चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया। एमडीएमके नेता वाइको ने यह बात कही।
विज्ञापन
06:19 PM, 19-Dec-2023
मल्लिकार्जुन खरगे ने कही यह बात
इंडिया अलायंस की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज यहां हुई चौथी बैठक में इंडिया अलायंस के 28 राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे। सभी ने साथ मिलकर आगे बढ़ने पर सहमति जताई है। बैठक में संसद से हुए निलंबन को लेकर भी प्रस्ताव किया। सरकार लोकतंत्र खत्म करना चाह रही है। हमारे गठबंधन की देशभर में 8-10 सभाएं भी होंगी। 

22 दिसंबर को प्रदर्शन करने का फैसला
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी को लड़ना होगा और हम सभी इसके लिए तैयार हैं। हमने संसद में सुरक्षा उल्लंघन का मुद्दा उठाया। हम पहले से कह रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या पीएम मोदी को संसद में आना चाहिए और संसद सुरक्षा चूक के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में बोलना चाहिए, लेकिन वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।

खरगे ने कहा कि यह पहली बार है जब देश में 141 संसद सदस्यों को निलंबित किया गया है। यह गलत है, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। हम इसके खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हुए हैं। हमने 22 दिसंबर को सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
06:18 PM, 19-Dec-2023
लालू-तेजस्वी रवाना
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम स्थल से रवाना हुईं।
06:17 PM, 19-Dec-2023
प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बैठक अच्छी रही। अब अभियान भी शुरू होंगे और सीट शेयरिंग भी होगी। 
  • JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई हैं। प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई। अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
  • कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "यह बहुत सफल और सार्थक बैठक रही...मुख्य फोकस सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देना था..."
06:16 PM, 19-Dec-2023
INDIA गठबंधन की बैठक समाप्त
'INDI' गठबंधन की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक करीब तीन घंटे तक चली। इसके बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कार्यक्रम स्थल से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:44 PM, 19-Dec-2023
संसद से निलंबन पर चर्चा की गई
INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी सांसदों के संसद से निलंबन पर चर्चा की गई और निंदा की गई।
04:07 PM, 19-Dec-2023
'इंडिया' गठबंधन की बैठक शुरू
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में शुरू हुई। इस दौरान अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीट के बंटवारे, साझा जनसभाओं और नए सिरे से रणनीति बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
03:18 PM, 19-Dec-2023
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे।
02:57 PM, 19-Dec-2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे। वहीं, NCP प्रमुख शरद पवार भी रवाना हुए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed