फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat CM Oath LIVE: भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, हर्ष संघवी-कनुभाई देसाई समेत ये होंगे मंत्री

Mon, 12 Dec 2022 02:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 12 Dec 2022 02:53 PM IST
खास बातें

गुजरात में नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री होंगे। सोमवार को सीएम भूपेंद्र पटेल के शपथ लेने के बाद राज्य में कैबिनेट की स्थिति साफ हो गई। मुख्यमंत्री के अलावा राज्य में कई पुराने और नए चेहरों को मंत्रीपद दिया गया है। इनमें हर्ष सांघवी से लेकर परषोत्तम सोलंकी, कुंवरजीत पनसेरिया, कनुभाई देसाई जैसे नाम शामिल रहे। दूसरी तरफ कैबिनेट में एक महिला विधायक भानुबेन बाबरिया को भी शामिल किया गया है। शपथग्रहण के मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
Gujarat CM Oath Ceremony Live  Bhupendra Patel Will Take 2nd Time Gujarat CM Shapath Today PM Modi News
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शपथ ली। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:36 PM, 12-Dec-2022
गुजरात में आज भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। भूपेंद्र पटेल के साथ 16 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली है। यहां देखें पूरी लिस्ट
02:22 PM, 12-Dec-2022
जिन अन्य विधायकों को पटेल कैबिनेट में जगह दी गई है, उनमें  भावनगर ग्रामीण से विधायक परषोत्तम सोलंकी, डांग्स से विधायक मुकेश पटेल, बच्चूभाई खाबड़ और देवगढ़ बरिया से विधायक बच्चूभाई खाबड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
02:15 PM, 12-Dec-2022
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए कैबिनेट के लिए नामों का एलान हो रहा है। पटेल के बाद पारदी से विधायक कनुभाई मोहनलाल देसाई, राजकोट ग्रामीण से विधायक भानुबेन बाबरिया, संतरामपुर से विधायक कुबेर भाई डिंडोर, जसदान विधानसभा सीट से विधायक कुवंजरजील बावलिया ने शपथ ली। इसके अलावा माजुरा से विधायक हर्ष संघवी, निकोल विधानसभा से जगदीश विश्वकर्मा ने भी शपथ ली।
02:09 PM, 12-Dec-2022

ऋषिकेश पटेल ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा नेता ऋषिकेश पटेल को गुजरात में भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट में जगह दी गई है। उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है। 
02:03 PM, 12-Dec-2022

भूपेंद्र पटेल ने ली सीएम पद की शपथ

भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस मौके पर पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे।
01:50 PM, 12-Dec-2022

16-17 मंत्री लेंगे शपथ: विजय रूपाणी

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता विजय रूपाणी ने शपथग्रहण समारोह से पहले कहा कि नए मंत्रिमंडल को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिनिधियों को साथ रखते हुए संतुलित किया गया है। सरकार इस मंत्रिमंडल के आधार पर विकास करेगी। अभी मंत्रिमंडल का पार्ट वन है बाद में इसका विस्तार होगा। 16-17 लोग शपथ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:21 PM, 12-Dec-2022

शपथग्रहण के लिए पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अहमदाबाद पहुंची।
 
12:51 PM, 12-Dec-2022

योगी आदित्यनाथ गांधीनगर पहुंचे

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचे।
12:27 PM, 12-Dec-2022
गुजरात: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधीनगर पहुंचे।
12:01 PM, 12-Dec-2022

गुजरात: हार्दिक पटेल बोले- जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, निभाउंगा

गुजरात में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए हार्दिक पटेल सोमवार को गांधीनगर में सीएम पटेल के शपथग्रहण में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जो भी तय करेगा वो गुजरात के भले के लिए होगा। अपने मंत्री बनाए जाने की संभावनाओं पर हार्दिक ने कहा, "मैं कम उम्र का विधायक हूं। विधायक की भूमिका मुझे निभानी है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे भी निभाएंगे। अभी किसी को नहीं पता कि मंत्रिमंडल में किसका नाम है, किसका नहीं।"
Image
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed