फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Corona Variant Live: डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, ओमिक्रॉन को बताया खतरनाक वैरिएंट, ब्रिटेन में अब तक 11 केस

Tue, 30 Nov 2021 12:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Nov 2021 12:23 AM IST
खास बातें

LIVE Omicron Variant (ओमिक्रॉन वैरिएंट) New COVID-19 Corona Strain Cases Hindi News Updates: ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए ब्रिटेन द्वारा G-7 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई गई है। बैठक में ओमिक्रॉन के फैलने और उसके रोकथाम के उपायों पर चर्चा की जाएगी। जी-7 देशों में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। उधर, डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है ओमिक्रॉन से खतरा बहुत अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
Omicron Variant New COVID-19 Corona Strain Cases Live South Africa, Canada, India News Updates in Hindi
ओमिक्रॉन वैरिएंट न्यू COVID-19 मामले लाइव अपडेट - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:23 AM, 30-Nov-2021

आंध्र प्रदेश : सीएम रेड्डी ने की अफसरों के साथ बैठक

आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को एक बैठक में अधिकारियों को टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने और लक्ष्य तय करके इसे पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर, कोविड केयर सेंटर और कोविड कॉल सेंटर का एक बार फिर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
12:15 AM, 30-Nov-2021

तेलंगाना: ओमिक्रॉन से निपटने के लिए बनाई उप-समिति

तेलंगाना में कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से निपटने और टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के उपायों के लिए कैबिनेट की एक उप-समिति बनाई गई है। इस समिति की अध्यक्षता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव करेंगे।
विज्ञापन
12:10 AM, 30-Nov-2021

घबराने की जरूरत नहीं : बाइडन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि कोरोना का यह वेरिएंट (ओमिक्रॉन) चिंता का विषय है, परंतु इससे घबराने की जरूरत नहीं। मैं एक विस्तृत रणनीति पेश करूंगा, जिसमें बताया गया है कि हम इस ठंड के मौसम में कोविड से कैसे लड़ने जा रहे हैं। शटडाउन और लॉकडाउन के साथ नहीं, बल्कि अधिक व्यापक टीकाकरण, बूस्टर, परीक्षण और भी बहुत कुछ। 
12:00 AM, 30-Nov-2021

असम: सभी को पहली खुराक लगाने का लक्ष्य

असम में कामरूप मेट्रो (एम) प्रशासन के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने सोमवार को कहा कि सात दिन तक बड़ा अभियान चलेगा। हम डाटा विश्लेषण के साथ आए हैं- मतदान केंद्रवार; अधिकारी, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग उस आधार पर सर्वेक्षण करेंगे और लोगों से बात करेंगे। वे उन क्षेत्रों को प्रमाणित करेंगे जहां 100 फीसदी टीकाकरण हो गया है। जिन लोगों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। हमारा लक्ष्य दिसंबर के पहले सप्ताह में टीके की पहली खुराक का 100 फीसदी कवरेज पूरा करना है, ताकि हम उसके बाद दूसरी खुराक पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
09:26 PM, 29-Nov-2021

भारत मदद के लिए तैयार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार मेड-इन-इंडिया टीकों की आपूर्ति सहित ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने में अफ्रीका में प्रभावित देशों का समर्थन करने के लिए तैयार है। आपूर्ति कोवैक्स के माध्यम से या द्विपक्षीय रूप से की जा सकती है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में सरकार ने मलावी, इथियोपिया, जाम्बिया, मोजाम्बिक, गिनी और लेसोथो जैसे अफ्रीकी देशों सहित कोविशील्ड टीकों की आपूर्ति के लिए कोवैक्स द्वारा अब तक दिए गए सभी आदेशों को मंजूरी दे दी है। हमने बोत्सवाना को कोवाक्सीन की आपूर्ति को भी मंजूरी दे दी है। द्विपक्षीय रूप से या कोवैक्स के माध्यम से अनुमानित किसी भी नई आवश्यकता पर शीघ्रता से विचार किया जाएगा। भारत आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं, परीक्षण किट, दस्ताने, पीपीई किट और वेंटिलेटर जैसे चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए भी तैयार है। 
 
 
08:17 PM, 29-Nov-2021

स्कॉटलैंड में मिले 6 केस, यूके में बूस्टर डोज की कवायद

स्काटलैंड में सोमवार को छह लोग कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की चपेट आए हैं। वहीं, लंदन में भी इसके दो मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इसी के साथ ब्रिटेन में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है। स्कॉटिश सरकार ने कहा कि चार मामले लानार्कशायर में और दो ग्रेटर ग्लासगो और क्लाइड क्षेत्र में पाए गए हैं। इंग्लैंड में पहले मिले तीन मामलों का दक्षिणी अफ्रीका के साथ एक यात्रा लिंक था, जबकि स्कॉटलैंड में पहचाने गए कुछ लोगों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

ब्रिटेन में सरकारी वैज्ञानिक सलाहकार निकाय ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन में सभी वयस्क अब तीसरा कोविड जैब ले सकेंगे। यहां तेजी से फैल रहे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बीच यह फैसला लिया गया है। इसके तहत अब 18 से 39 वर्ष की आयु के वयस्क भी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज ले सकेंगे। इसके साथ ही यहां 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज का विकल्प खोल दिया गया है। साथ ही दूसरे और तीसरे डोज के बीच के अंतर को भी छह महीने से कम कर के तीन महीने कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:42 PM, 29-Nov-2021

लखनऊ में डीएम ने जारी किए दिशानिर्देश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डीएम ने लखनऊ एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए प्रोटोकॉल जारी किए हैं। थर्मल स्कैनिंग में जिन मरीजों में लक्षण दिखेंगे उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी, इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। इसके अलावा 10 फीसदी यात्रियों की जांच रैंडम आधार पर करने के लिए कहा गया है।
04:47 PM, 29-Nov-2021

मेयर ने कहा, खतरे से निपटने के लिए तैयार है मुंबई

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कहा कि हम इससे प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच और क्वारंटीन अनिवार्य किया गया है। आईसीयू बेड, ऑक्सीजन बेड और मैनपावर बढ़ाई गई है और हम मामलों में अचानत तेजी आने पर ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। वहीं, स्कूलों के खुलने को लेकर मेयर ने कहा कि स्कूल एक दिसंबर से खुलेंगे। लेकिन अभी तक बच्चों के टीकाकरण को अनुमति नहीं दी गई है ऐसे में शायद अभिभावक अपने बच्चों को न भेजें। ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी।
04:01 PM, 29-Nov-2021

बचाव के लिए हर संभव कदम उठाएंगे: वीणा जॉर्ज

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि हम वर्तमान हालात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे और हर संभव कदम उठाएंगे। हमने केंद्र सरकार से 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने की मांग की है। हमने उनसे बूस्टर खुराकें भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। लेकिन हम अभी उनके फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
03:39 PM, 29-Nov-2021
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि जीनोमिक सर्विलांस लगातार जारी है। नए वैरिएंट (ओमिक्रॉन) से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को प्रदेश में आने पर आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी और 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। हमने चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed