12:53 AM, 11-Jun-2021
असम में 3756 नए मामले
असम में कोरोना वायरस के 3756 नए मरीजों की पुष्टि होने का बाद बृहस्पतिवार को कुल मामले 4,50,201 हो गए जबकि 51 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 3,844 हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में संक्रमण दर 3.07 प्रतिशत है। नए मामलों में से सबसे ज्यादा 323 कामरूप मेट्रोपोलिटन से आए हैं। इसके बाद 291 मामले कछार, 265 सोनितपुर और 236 तिनसुकिया जिले से मिले हैं। इसमें बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 47,081 है जबकि 3,97,929 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जिनसे से 5,123 लोग बृहस्पतिवार को संक्रमण से उबरे हैं।
12:33 AM, 11-Jun-2021
झारखंड में 293 नए मामले सामने आए
झारखंड में कोविड-19 के 293 नए मामले सामने आए, 557 ठीक हुए और 5 मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामले 4,514 हैं और अब तक कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3,33,179 है जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,081 है।
12:25 AM, 11-Jun-2021
पंजाब में 1333 नए मामले सामने आए
पंजाब में गुरुवार को कोरोना के 1,333 नए मामले सामने आए, 2,337 ठीक हुए और 71 मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामले 16,244 हैं और अब तक कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 5,53,174 है जबकि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 15,367 है।
11:38 PM, 10-Jun-2021
कोरोना से मरने वालों की अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन करेगी युवा कांग्रेस
कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को 500 ऐसे लोगों की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित करेंगे जिनकी कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मौत हो गई थी। श्रीनिवास के अनुसार, युवा कांग्रेस ने दिल्ली के निगम बोध घाट से 500 पीड़ितों की अस्थियां एकत्र की हैं। पिछले कुछ हफ्तों में इनका अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन उनकी अस्थियां परिवार की तरफ से कोई नहीं लेकर गया।
11:07 PM, 10-Jun-2021
बिहार में कोरोना से 23 और लोगों की मौत, 551 नए मामले
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 23 और लोगों की मौत हो जाने से इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या गुरुवार को 9452 हो गई। राज्य में संक्रमण के 551 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख 15 हजार 730 हो गई है। इनमें से छह लाख 99 हजार 382 मरीज ठीक हो चुके हैं। बिहार में वर्तमान में 6895 मरीज उपचाराधीन हैं और लोगों के ठीक होने की दर 97.72 फीसदी है।
10:47 PM, 10-Jun-2021
एम्स भुवनेश्वर दो ईसीएमओ मशीन स्थापित करेगा
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर गंभीर कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के लिए दो ईसीएमओ मशीनों की खरीद करेगा। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जबकि ईसीएमओ उपचार की एक आवश्यकता बहुत बढ़ गई है विशेष रूप से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित गंभीर कोविड रोगियों के लिए। ऐसे मामलों में कई बार रोगियों को ओडिशा से हवाई मार्ग के जरिए अन्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
10:39 PM, 10-Jun-2021
दिल्ली: सिसोदिया ने डिलिवरी करने वालों का टीकाकरण करने को कहा
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ गठजोड़ करने का निर्देश दिया ताकि उनके सामान की डिलिवरी करने वालों को ‘अतिरिक्त जोखिम’ के मद्देनजर जल्द से जल्द कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा सके। सिसोदिया के हवाले से दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली ने 18-44 वर्ष आयुवर्ग के लिए टीके प्राप्त किए हैं और इस आयुवर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है।
10:22 PM, 10-Jun-2021
मिजोरम में कोविड-19 के 346 नए मामले
मिजोरम में गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 346 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,533 हो गई। इसके अलावा तीन और रोगियों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 61 पर पहुंच गई। मिजोरम में अब 3431 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना से ठीक की दर 75.97 फीसदी है।
10:11 PM, 10-Jun-2021
हरियाणा: 539 नए मामले, 1221 ठीक हुए
हरियाणा में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 539 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में 1221 संक्रमित ठीक हुए और 32 मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या सात लाख 64 हजार 633 हो गई है। इनमें से 6365 सक्रिय मामले हैं।
09:51 PM, 10-Jun-2021
मणिपुर: 730 नए मामले सामने आए, 668 ठीक हुए
मणिपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 730 नए मामले सामने आए, 668 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना के कुल 58,081 सामने आ चुके हैं। इनमें से 47,797 लोग ठीक हो चुके हैं और 925 की जान जा चुकी है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 9359 हो गई है।