फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Virus Cases: मुंबई में अब 15 दिसंबर को खुलेंगे कक्षा एक से सात तक के स्कूल, जानिए देशभर से अबतक का अपडेट

Tue, 30 Nov 2021 09:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 30 Nov 2021 09:40 PM IST
खास बातें

 LIVE Omicron Virus (ओमिक्रॉन वैरिएंट) New COVID-19 Corona Strain Cases Hindi News Updates बेंगलुरु ग्रामीण के स्वास्थ्य अफसर बोले- हमने केरल और महाराष्ट्र से बिना आरटी-पीसीआर टेस्ट और वैक्सिनेशन रिपोर्ट के बेंगलुरु आ रहे यात्रियों के मुद्दे पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Omicron Virus COVID-19 New Variant Corona Cases Live South Africa, Canada, India News Updates in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

09:39 PM, 30-Nov-2021

सीडीएससीओ की मंजूरी मिली तो लगने लगेगा 18 साल तक को कोवाक्सिन

भारत बायोटेक के कोराना टीके कोवाक्सिन को 2 से 18 वर्ष आयुवर्ग वालों पर आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए कोविड सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) द्वारा की गई सिफारिश की जांच की जा रही है और इस बारे में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कंपनी से अतिरिक्त जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को ये जानकारी दी। गौरतलब है कि सीडीएससीओ की मंजूरी के बाद ही टीकाकरण शुरू हो सकता है।

राज्यसभा में डीएमके के सांसद तिरुचि शिवा ने सरकार से पूछा गया था कि क्या 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कोवाक्सिन टीका देने पर सरकार विचार कर रही है। इस पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने लिखित जवाब में कहा कि भारत बायोटेक द्वारा 2 से 18 वर्ष के बच्चों और किशोरों पर किए गए टीके के क्लिनिकल परीक्षण के परिणामों पर एसईसी की 26 अगस्त और 11 अक्तूबर की बैठकों में चर्चा हुई थी।

कमेटी ने आपात स्थिति में कई शर्तों के साथ 2 से 18 वर्ष आयुवर्ग के लिए इस टीके को मंजूरी देने की सिफारिश की है। सरकार इस सिफारिश की जांच कर रही है और सीडीएससीओ के स्तर पर कंपनी से अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है। सीडीएससीओ ने जाइडस कैडिला के जायकोव-डी वैक्सीन को 12 साल से अधिक आयुवर्ग में आपात स्थिति में प्रतिबंधित इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
07:47 PM, 30-Nov-2021

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच जरूरी

कोरोना वायरस के नए रूप ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा और सात दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि राज्य में हर दिन करीब 2500 अंतरराष्ट्रीय यात्री आते हैं और अब सभी के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
07:26 PM, 30-Nov-2021

असम में टीकाकरण अभियान

06:26 PM, 30-Nov-2021

राजस्थान सरकार की तैयारी

जयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरोत्तम शर्मा ने ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी को लेकर कहा कि राजस्थान सरकार ने केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार कुछ दिशानिर्देश तैयार किए हैं। अगले 16 दिनों तक विदेश से आने वाले नागरिकों की जांच की जाएगी और उनके परीक्षण के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।  
 
06:20 PM, 30-Nov-2021

जाम्बिया से पुणे लौटा शख्स कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण दहशत फैली हुई है। दुनियाभर के एक दर्जन से ज्यादा  देशों में इसके मामले सामने आ गए हैं, लेकिन भारत में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। इस बीच जाम्बिया से पुणे लौटे शख्स के कोरोना संक्रमित मिलने से चिंता बढ़ गई है। पुणे पहुंचकर वह एक टैक्सी में सवार होकर घर पहुंचा था। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह कौन से वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। इसकी जानकारी उसके सैंपल की जिनोम सिक्वेंसिंग के बाद ही मिलेगी।  
 
01:12 PM, 30-Nov-2021

मुंबई में अब कक्षा 1 से 7 तक के स्कूल 15 दिसंबर को खुलेंगे

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब कक्षा 1 से 7 तक के स्कूल एक दिसंबर की जगह 15 दिसंबर को खुलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:05 PM, 30-Nov-2021

केंद्र का निर्देश- कोरोना जांच में और तेजी लाएं राज्य सरकारें

'ओमिक्रॉन' वैरिएंट के खतरे को देखते हुए आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और राज्यों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि राज्य में कोरोना जांच को और बढ़ाने की जरूरत है। हर स्तर पर निगरानी करने की जरूरत है। 
12:07 PM, 30-Nov-2021

आरटी-पीसीआर और रैट टेस्ट की पकड़ में आ जाता है 'ओमिक्रॉन' वैरिएंट

'ओमिक्रॉन' वैरिएंट के खतरे के बीच एक राहत की खबर आ रही है कि आरटी-पीसीआर और रैट टेस्ट के जरिए इस नए वैरिएंट की जांच की जा सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है।
11:43 AM, 30-Nov-2021

भारत की 47 फीसदी वयस्क आबादी ने लगाए दोनों डोज

भारत की 47 फीसदी वयस्क आबादी ने कोरोना वैक्सीनेशन के दोनों डोज लगा लिए हैं।
10:44 AM, 30-Nov-2021

झारखंड सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार ने भी नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें बेहतर निगरानी और नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग शामल हैं। इसके अलावा रांची हवाई अड्डे पर थर्मल स्क्रीनिंग और कोविड-उपयुक्त व्यवहार शामिल है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed