Covid-19 LIVE: कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में 'मॉक ड्रिल' जारी, सामने आईं कई तस्वीरें
{"_id":"63aa76f73d1aca524a647d88","slug":"coronavirus-live-updates-covid-cases-in-india-in-last-24-hours-today-state-wise-china-corona-bf-7-variant","type":"live","status":"publish","title_hn":"Covid-19 LIVE: कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में 'मॉक ड्रिल' जारी, सामने आईं कई तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 27 Dec 2022 11:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:18 PM IST
खास बातें
COVID B.7 Variant Cases Live News in Hindi: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार की मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सभी अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। कोरोना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
मॉक ड्रिल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:17 PM, 27-Dec-2022
बीते तीन दिनों में 39 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
भारत सरकार ने 24 दिसंबर से हवाईअड्डों पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का कोरोना वायरस के लिए औचक टेस्टिंग शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन दिनों यानी 24 दिसंबर, 25 दिसंबर और 26 दिसंबर में जांच की गई कुल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या 498 है। कोरोना परीक्षण के लिए एकत्र किए गए नमूनों की संख्या 1,780 है। एकत्र किए गए नमूनों की संचयी संख्या 3,994 है। इनमें से 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सैंपल्स को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेज दिया गया है।
10:22 PM, 27-Dec-2022
पुडुचेरी के स्कूल-कॉलेजों में मास्क अनिवार्य
पुडुचेरी के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। कलेक्टर ने पुडुचेरी सरकार को सुझाव दिया है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों को मास्क पहनना चाहिए।
विज्ञापन
10:20 PM, 27-Dec-2022
गया में 24 घंटे में मिले पांच कोरोना संक्रमित
गया में 24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। पांचों डुमरिया प्रखंड के हैं। जिले में अब 12 विदेशी और पांच स्थानीय संक्रमित हो चुके हैं। गया में अब कुल मरीजों की संख्या 17 के पार हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
08:43 PM, 27-Dec-2022
मदुरै पहुंची छह साल की बेटी और उसकी मां कोरोना पॉजिटिव
श्रीलंका के रास्ते चीन से मदुरै पहुंची छह साल की बेटी और उसकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। उनका कोविड नमूना आगे के परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है। मदुरै जिला कलेक्टर ने यह जानकारी दी है।
07:38 PM, 27-Dec-2022
पीएम मोदी से मिले केरल के सीएम विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साउथ ब्लॉक स्थित पीएमओ में मुलाकात की। केरल में मुख्यमंत्री कार्यालय ने बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी। दोनों के बीच कोरोना से निपटने की तैयारियों समेत कई क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
विजयन ने मोदी के साथ दक्षिणी राज्य के जंगलों के करीब एक किलोमीटर इलाके में इको-सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) के कार्यान्वयन का विरोध कर रहे किसानों व स्थानीय लोगों को लेकर भी चर्चा की। इसके अलावा उत्तर में कासरगोड को दक्षिण में तिरुवनंतपुरम से जोड़ने वाली सेमी-हाई स्पीड रेल परियोजना सिल्वर लाइन के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने में देरी पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी के वक्त राज्य के आर्थिक संकट पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी और विजयन ने मोदी को कथकली की एक मूर्ति भेंट की।
05:05 PM, 27-Dec-2022
मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को मौजूदा कोविड की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की और केंद्र को एक पत्र लिखने का फैसला किया, जिसमें मौजूदा नौ महीने से छह महीने के लिए 'एहतियाती खुराक' देने के लिए अंतर को कम करने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को एजेंसी क्षेत्रों में विभाग में कार्यरत स्टाफ सदस्यों को आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के अलावा चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल पदों के मौजूदा रिक्त पदों को 26 जनवरी तक भरने के निर्देश दिए। सीएम ने कोविड न्यू वैरिएंट बीएफ- 7 चैलेंज, ग्राम क्लीनिक निर्माण पर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:46 PM, 27-Dec-2022
अभी चौथा डोज लेने की जरूरत नहीं: ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन
ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन(AIMA) के अध्यक्ष डॉ. सहजानंद,प्रयागरात अभी चौथा डोज लेने की जरूरत नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो उसके लिए सरकार तैयार है। जिन लोगों ने तीसरी डोज़ नहीं ली उन्हें लेनी चाहिए। लोग नए कोरोना से ने डरें। हमारी वैक्सीन रूस और चीन से अच्छी है इसलिए हर्ड इम्यूनिटी बनी।
01:37 PM, 27-Dec-2022
मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए पहुंचे मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोविड के लिए आयोजित मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा किया।


12:32 PM, 27-Dec-2022
कोरोना: सरकारी शिक्षकों को दिल्ली हवाईअड्डे पर तैनाती का आदेश वापस
दिल्ली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक दिल्ली हवाईअड्डे पर कोविड ड्यूटी पर तैनात करने के अपने आदेश को वापस लिया। प्राधिकरण का कहना है कि जरूरत पड़ने पर हवाई अड्डे पर नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
11:03 AM, 27-Dec-2022
देश में कोरोना के 157 नए मामले
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 157 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामले घटकर 3,421 हो गए हैं।