फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live : एम्स पटना में भारत बायोटेक की कोवाक्सिन का बच्चों पर ट्रायल शुरू

Thu, 03 Jun 2021 12:29 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 03 Jun 2021 12:29 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 54 दिन के बाद सबसे कम यानी 1.27 लाख दर्ज किए गए। हालांकि बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.32 लाख मामले सामने आए जबकि 3207 मरीजों की मौत हुई। कोरोना के दैनिक मामले कम होने और रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से कई राज्यों में अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत कुछ राज्य कोरोना पाबंदियों में छूट दे रहे हैं। हालांकि कोरोना के घटते हुए खतरे को देखते हुए भी 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया। इधर आईसीएमआर ने कहा है कि दूसरी लहर के दौरान 594 डॉक्टर ने अपनी जान गंवाई है। जेएनयू के वीसी ने प्रवेश परीक्षा पर लिया बड़ा फैसला। इधर गुजरात बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला ले लिया है। कोरोना से संबंधित देश में क्या कुछ घट रहा है, यह जानने के लिए यहां पढ़िए सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
coronavirus second wave Coronavirus India Live Updates Vaccination Lockdown Curfew unlock and Black Fungus News as on 2nd june 2021
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:27 AM, 03-Jun-2021

एम्स पटना में कोवाक्सिन का ट्रायल शुरू

एम्स पटना में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन का बच्चों पर ट्रायल शुरू हुआ।



 
12:07 AM, 03-Jun-2021

मुंबई में आज नहीं होगा कोविड-19 टीकाकरण

मुंबई में कोविड-19 टीकों की पर्याप्त संख्या में खुराक उपलब्ध नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को नगर निकाय एवं महाराष्ट्र सरकार के केंद्रों पर टीकारकण नहीं होगा। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यहां कोविड-19 टीकाकरण के कुल 342 केंद्र हैं जिनमें 243 का प्रबंधन बीएमसी और 20का प्रबंधन महाराष्ट्र सरकार के हाथों में है। नगर निकाय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पर्याप्त संख्या में टीकों की खुराक उपलब्ध नहीं होने के कारण बृहस्पिवार को टीकाकरण बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मुंबई मे एक जून तक 33,24,428 कोविड टीके की खुराक दी गई। 

विज्ञापन
09:52 PM, 02-Jun-2021

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल से छुट्टी मिली

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

 
09:22 PM, 02-Jun-2021

रूसी वैक्सीन स्पूतनिक की प्रभावकारिता 78.6-83.7 फीसदी

ब्यूनस आयर्स प्रांत (अर्जेंटीना) के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एकत्र किए गए आंकड़े के अनुसार रूसी वैक्सीन की प्रभावकारिता 78.6-83.7 फीसदी है।

 
08:30 PM, 02-Jun-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 925 मामले

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 925 मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1,632 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
08:25 PM, 02-Jun-2021

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1333 मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,333 मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 4,098 लोग स्वस्थ भी हो गए।


गुजरात के 36 शहरों में दुकान खुलने का समय बदला
गुजरात के 36 शहरों में सभी दुकानें 4 जून (सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक) खुलेंगी। रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी अब रात 10 बजे तक की जा सकेगी। इन शहरों में 4 जून से 11 जून तक रात का कर्फ्यू (रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक) लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:22 PM, 02-Jun-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25317 मामले

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,317 मामले सामने आए हैं और 483 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 32,263 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
07:58 PM, 02-Jun-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15169 नए मामले, 285 की मौत

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,169 नए मामले सामने आए हैं और 285 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 29,270 लोग स्वस्थ भी हो गए। 

 
07:31 PM, 02-Jun-2021

देश में 22 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में 22 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई गईं।
06:11 PM, 02-Jun-2021

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12768 नए मामले

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,768 नए मामले सामने आए हैं और 98 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 15,612 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed