Corona Live: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1078 नए मामले, 45 लोगों की मौत
देश में आज से कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और हरियाणा जैसे राज्य आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं। राज्य सरकारों का कहना है कि मामलों की घटती दर को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया होनी शुरू होगी। झारखंड के मुख्यमंत्री ने वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर पीएम मोदी का पत्र लिखा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से ब्लैक फंगस पर तीन सवाल किए हैं। इधर कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में 1.27 लाख मामले दर्ज किए गए हैं और 2795 मरीजों की मौत हुई है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एम्स में भर्ती हुए। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी की खेप भारत पहुंची। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1078 नए मामले, 45 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,078 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,81,108 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 45 और व्यक्तियों की मौत हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,112 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 362 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 221 एवं जबलपुर में 98 नये मामले आए।
महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के करीब 4 हजार मरीज
There are some 4,000 cases of mucormycosis in the state at present. The govt has made arrangements to treat all patients with mucormycosis free of cost: Maharashtra Health Minister Rajesh Tope
— ANI (@ANI) June 1, 2021
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1078 नए मामले
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,078 नए मामले सामने आए हैं और 45 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 4,120 लोग स्वस्थ भी हो गए।बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9424 मामले
बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,424 मामले सामने आए हैं और 137 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 17,722 लोग स्वस्थ भी हो गए।9,424 fresh #COVID19 cases, 17,722 discharges, and 137 deaths reported in West Bengal today; active cases at 78,613 pic.twitter.com/xbBku1v1Z5
— ANI (@ANI) June 1, 2021
हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1233 नए मामले
हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1233 नए मामले सामने आए हैं और 80 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3453 लोग स्वस्थ भी हुए।Haryana records 1233 new #COVID19 cases, 3453 recoveries, and 80 fatalities in the last 24 hours; active cases at 16,280 pic.twitter.com/Iaa7EuLqQA
— ANI (@ANI) June 1, 2021
झारखंड में बढ़ा लॉकडाउन
Jharkhand extends lockdown-like restrictions till June 10, some curbs eased: official
— Press Trust of India (@PTI_News) June 1, 2021
हरियाणा में ब्लैक फंगस से अब तक 927 लोग संक्रमित
75 people died due to black fungus in Haryana so far, 734 more receiving treatment at various hospitals; of total 927 cases of mucormycosis, 242 are from Gurgaon, 214 in Rohtak and 211 in Hisar, among others: State govt
— Press Trust of India (@PTI_News) June 1, 2021
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11303 नए मामले
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,303 नए मामले सामने आए हैं और 104 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 18,257 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।Andhra Pradesh reports 11,303 new #COVID19 cases, 104 deaths, and 18,257 recoveries in the last 24 hours
— ANI (@ANI) June 1, 2021
Active cases 1,46,737
Case tally 17,04,388 pic.twitter.com/LkYMjwncKl