फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live: असम में पिछले 24 घंटे में 3245 नए मामले, 55 लोगों की मौत

Mon, 31 May 2021 12:55 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 31 May 2021 12:55 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की पीक अब जा चुकी है और दैनिक संक्रमित मामले भी काफी कम आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.65 लाख मामले दर्ज हुए, जबकि 3460 मरीजों की जान गई। कोरोना के दैनिक मामलों में भले ही गिरावट हो लेकिन मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दिल्ली सरकार ने अभी सात जून तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है लेकिन कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रिरियों में लोगों के काम करने को अनुमति मिल गई है। बता दें कि देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जून में 12 करोड़ की खुराकें उपलब्ध कराई गईं। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Coronavirus India Live Updates corona Vaccination Lockdown Curfew and Black Fungus News as on 30th may 2021
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:45 AM, 31-May-2021

झारखंड में 703 नए मामले सामने आए

झारखंड में पिछले 24 घंटों में 703 नए कोरोना मामले सामने आए वहीं 1724 मरीज ठीक होकर घर गए। वहीं 19 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में सक्रिय मामले 9906 हैं।
 
12:02 AM, 31-May-2021

गुजरात में कोविड-19 के 1871 नए मामले, 25 मरीजों की मौत

गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,871 नए मामले सामने आए जोकि 25 मार्च के बाद एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे कम संख्या है। नए मामलों के सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,07,488 हो गई।

बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 25 मरीजों की मौत हुई है जोकि आठ अप्रैल के बाद एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वालों की सबसे कम संख्या है। प्रदेश में अब तक 9,815 लोग इस जानलेवा वायरस का शिकार बन चुके हैं।
विज्ञापन
11:57 PM, 30-May-2021

असम में पिछले 24 घंटों में 3245 नए मामले सामने आए

असम में पिछले 24 घंटों में 3245 नए कोरोना मामले सामने आए वहीं 5690 मरीज डिस्चार्ज  हुए हैं और 55 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में सक्रिय मामले 52,448 हैं
 
11:49 PM, 30-May-2021

छत्तीसगढ़ में 1655 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में आज कोविड-19 के 1655 नए मामले सामने आए, 4521 डिस्चार्ज हुए और 37 मौतें दर्ज की गईं हैं।
 

 
11:40 PM, 30-May-2021

हरियाणा में 1452 नए मामले सामने आए

हरियाणा में आज कोविड-19 के 1452 नए मामले सामने आए, 3370 ठीक हुए और 89 मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामले 21,087 हैं और अब तक कुल साकारात्मक मामले 7,55,389 तक पहुंच चुके हैं।
11:20 PM, 30-May-2021

महाराष्ट्र में अब तक ब्लैक फंगस के 3000 मामले सामने आए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी कि राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के 3,000 मामले सामने आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:30 PM, 30-May-2021

बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11284 नए मामले

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,284 नए मामले सामने आए हैं और 142 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 18,642 लोग स्वस्थ भी हुए।

 
10:26 PM, 30-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18600 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18600 नए मामले सामने आए हैं और 402 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान 22,532 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
08:47 PM, 30-May-2021

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1871 नए मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1871 नए मामले सामने आए हैं और 25 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 5,146 लोग स्वस्थ भी हुए।

 
07:29 PM, 30-May-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,378 नए मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,378 नए मामले सामने आए और 382 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 28,053 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed