फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live: झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं, 85 नए मामले

Thu, 01 Jul 2021 11:29 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 01 Jul 2021 11:29 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमने लगी है। लेकिन तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार तेजी कोविड टीकाकण अभियान चला रही है, लेकिन एक बार फिर वैक्सीन की किल्लत टीकाकरण गति धीमी करती नजर आ रही है। टीकों का स्टॉक कम होने के कारण दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में वैक्सीनेशन रोकना पड़ रहा है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 48,786 नए मामले सामने आए और 1005 मरीजों की जान चली गई है। बुधवार की अपेक्षा आज संक्रमण के मामले और कोविड से जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, केंद्र सरकार ने बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे तक देश में अब तक कुल 33 करोड़ 96 लाख 28 हजार 356 लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगाया जा चुका है। देश-विदेश की कोरोना से संबंधित पल-पल की अपडेट्स यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Coronavirus delta plus variant cases today in india latest news update on 1st july 2021:  corona news cases covid19 death, oxygen shortage, black fungus Delhi, Maharashtra
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:25 PM, 01-Jul-2021

हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 15 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 9,446 हो गई। वहीं, संक्रमण के 85 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,68,724 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार कैथल, पानीपत, हिसार और गुरुग्राम जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई।

इस बीच, पलवल जिले में संक्रमण के 10 जबकि भिवानी में आठ मामले सामने आए। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 1,380 है और 7,57,898 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से उबरने की दर 98.59 प्रतिशत है। संक्रमण दर 7.65 प्रतिशत है।

11:08 PM, 01-Jul-2021

तेलंगाना: 869 नए मामले, 1197 ठीक हुए

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 869 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 1197 लोग ठीक हुए तो आठ संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10,052 हो गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक इस बीमारी से छह लाख सात हजार 658 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
10:53 PM, 01-Jul-2021

झारखंड: कोरोना से कोई नई मौत नहीं, 85 नए मामले

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 85 नए मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 45 हजार 610 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई जिसके चलते राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या आज 5113 पर स्थिर रही। वहीं, अब तक तीन लाख 39 हजार 583 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 914 मरीजों का इलाज चल रहा है।
10:45 PM, 01-Jul-2021

पंजाब में 290 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

पंजाब में गुरुवार को कोविड-19 के 290 नए मामले दर्ज किए गए। अब तक राज्य में कोरोना वायरस से पांच लाख 95 हजार 899 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 15 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 16,072 हो गई है। इस समय पंजाब में 2961 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 105 अति गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में संक्रमण दर 0.57 फीसदी हो गई है।
10:33 PM, 01-Jul-2021

महाराष्ट्र में 9195 मामले सामने आए, 252 की मौत

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9195 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 60 लाख 70 हजार 599 हो गई। इसके अलावा 252 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद एक लाख 22 हजार 197 पर पहुंच गई है। इसके साथ ही 8634 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 58 लाख 28 हजार 535 हो गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 96.01 फीसदी और मृत्यु दर 2.01 फीसदी है। वहीं, संक्रमण की दर 14.5 फीसदी है।
10:18 PM, 01-Jul-2021

दिल्ली: मुख्यमंत्री ने की स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि यह व्यवस्था मार्च 2022 तक लागू हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:57 PM, 01-Jul-2021

जम्मू-कश्मीर: 298 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोविड-19 के 298 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन लाख 15 हजार 960 हो गई। वहीं, चार और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की तादाद 4327 पर पहुंच गई। केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 4321 हो गई है जबकि अब तक तीन लाख सात हजार 312 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। इसके अलावा म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के अब तक 29 मामलों की यहां पुष्टि हुई है।
09:45 PM, 01-Jul-2021

हरियाणा: चिकित्साकर्मियों की भर्ती और आईसीयू बिस्तरों की उपलब्धता की जांच के आदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चिकित्साकर्मियों की भर्ती, आईसीयू बिस्तरों की उपलब्धता और अन्य जरूरी सुविधाओं की पड़ताल करने के लिए कहा।
09:31 PM, 01-Jul-2021

ठाणे: 959 बच्चों ने कोविड के कारण माता-पिता में से किसी एक को खोया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कम से कम 959 बच्चों ने कोविड-19 के कारण अपने माता पिता में से किसी एक को खोया है। जिलाधिकारी राजेश नरवेकर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 29 बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। इसके अलावा जिले में कुल 669 महिलाओं ने महामारी में अपने पतियों को खोया है।
09:16 PM, 01-Jul-2021

कर्नाटक में कोविड-19 के 3203 नए मामले, 94 मरीजों की मौत

कर्नाटक में गुरुवार को कोविड-19 के 3203 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 लाख 47 हजार 13 हो गई जबकि 94 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 35,134 पर पहुंच गई। बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,302 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 27 लाख 46 हजार 544 हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 65,312 रह गई है और संक्रमण की दर 2.05 फीसदी, जबकि मृत्यु दर 2.93 फीसदी बनी है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed