फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: बीते 24 घंटों में कोरोना से 1200 से अधिक लोगों की मौत, 71365 नए मरीज, संक्रमण दर में गिरावट

Wed, 09 Feb 2022 04:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 09 Feb 2022 04:18 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना महामारी को हराने के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। बुजुर्गों के साथ व्यस्कों, किशोरों एवं गर्भवती महिलाओं में भी टीकाकरण करवाने के लिए जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 171 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी हैं। वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने के लिए अब तक पांच करोड़ किशोर-किशोरियों को कम से कम कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगा दी गई है वहीं 28 लाख गर्भवती महिलाओं ने भी टीकाकरण करवा लिया है जिनमें से 11.6 लाख गर्भवती महिलाओं को पहली खुराक दे दी गई है। कोरोना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Corona Cases In India, Coronavirus, Covid19 death, Active Cases, Corona Vaccination in india
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

04:18 PM, 09-Feb-2022

एम्स दिल्ली की नई गाइडलाइन

AIIMS दिल्ली ने अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले नियमित कोरोना परीक्षण बंद करने की घोषणा की।

09:33 AM, 09-Feb-2022

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 71365 नए मामले, 1217 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 71,365 नए मामले सामने आए और 1217 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाख 72 हजार 211 लोग स्वस्थ भी हो गए। सबसे राहत की बात यह है कि संक्रमण दर घटकर 4.54 फीसदी हो गई है।
  • कुल मामले: 4,24,10,976
  • सक्रिय मामले: 8,92,828
  • कुल रिकवरी: 4,10,12,869
  • कुल मौतें: 5,05,279
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,70,87,06,705
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 4.54%
विज्ञापन
07:59 AM, 09-Feb-2022

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,519 नए मामले

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,519 नए मामले सामने आए और 37 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 20,237 लोग स्वस्थ भी हो गए।
07:33 AM, 09-Feb-2022

Corona Live: बीते 24 घंटों में कोरोना से 1200 से अधिक लोगों की मौत, 71365 नए मरीज, संक्रमण दर में गिरावट

देश में कोरोना महामारी को हराने के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। बुजुर्गों के साथ व्यस्कों, किशोरों एवं गर्भवती महिलाओं में भी टीकाकरण करवाने के लिए जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 171 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराकें लगाई जा चुकी हैं। वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने के लिए अब तक पांच करोड़ किशोर-किशोरियों को कम से कम कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगा दी गई है वहीं 28 लाख गर्भवती महिलाओं ने भी टीकाकरण करवा लिया है जिनमें से 11.6 लाख गर्भवती महिलाओं को पहली खुराक दे दी गई है।  
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed