COP28: पीएम मोदी दुबई से दिल्ली पहुंचे; जलवायु परिवर्तन पर कहा- कार्बन उत्सर्जन कम करना होगा, 2070 तक नेट जीरो
COP 28 Climate Summit Live Updates in Hindi: विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन सीओपी28 की उच्च-स्तरीय बैठक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्बन उत्सर्जन घटाने और भारत की मेजबानी में आयोजन का प्रस्ताव भी रखा। बता दें कि सीओपी28 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात दुबई से दिल्ली पहुंचे
विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देर रात दुबई से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और पीएम मोदी गाड़ी में सवार होकर अपने आवास के लिए रवाना हो गए।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Delhi airport from Dubai, UAE, after participating in the COP28 World Climate Action Summit. pic.twitter.com/sZq3HoQZcQ
— ANI (@ANI) December 1, 2023
पीएम मोदी की UAE यात्रा पर विदेश सचिव विनय क्वात्रा का बयान; प्रधानमंत्री भारत रवाना
पीएम मोदी की यात्रा पर विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कई शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें हुईं। उन्होंने बताया कि तीन बैठकें सीओपी28 से इतर आयोजित हुईं। विनय क्वात्रा ने बताया कि ग्रीन क्रेडिट इनिशिएटिव की शुरुआत दो देशों और यूरोपीय संघ के साझा प्रयासों के तहत की गई है। विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी ने स्वीडन, फ्रांस, इस्राइल और मोजाम्बिक के राष्ट्राध्यक्षों के साथ भी बातें कीं।#WATCH | MEA Spokesperson Arindam Bagchi tweets, "As PM Narendra Modi successfully concludes his visit to Dubai for COP28 World Climate Action Summit, listen to Foreign Secretary Vinay Kwatra on how the visit unfolded."
— ANI (@ANI) December 1, 2023
(Video: Arindam Bagchi's Twitter) pic.twitter.com/KUtTtSxew9
सफल दुबई दौरे के बाद भारत रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी का दुबई दौरा सफल रहा। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर पीएम मोदी ने कई अहम बैठकें कीं। प्रधानमंत्री दुबई के सफल दौरे के बाद भारत रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी ने सीओपी28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में भाग लेने के दौरान देशों के सामूहिक प्रयास पर अहम बयान दिए।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi departs from Dubai, UAE for India, after participating in COP28 World Climate Action Summit pic.twitter.com/sm98a2sxO6
— ANI (@ANI) December 1, 2023
भारत और केन्या के रिश्तों पर राष्ट्रपति रूटो का बयान
दुबई में आयोजित सीओपी28 समिट के लिए कई देशों के प्रतिनिधि संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। इनमें केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, शायद इस सप्ताह के अंत में वे भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर राष्ट्रपति रूटो ने कहा, हमारी संक्षिप्त बातचीत हुई... मैं भारत आने के लिए उत्सुक हूं... भारत और केन्या के बीच शानदार संबंध हैं। जी 20 समूह में अफ्रीका की स्थायी सदस्यता पर रूटो ने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं।#WATCH | Dubai, UAE: President of Kenya, William Ruto, says,"...I would be visiting India, maybe later this week... We had just a small conversation...I look forward to visiting India... The relationship between India and Kenya is fantastic...We want to thank PM Modi for making… pic.twitter.com/VM1CtqSoxM
— ANI (@ANI) December 1, 2023
ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान, बताई नई फिलॉसफी की जरूरत
COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम का जिक्र करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने हमेशा महसूस किया है कि कार्बन क्रेडिट का दायरा बहुत सीमित है। एक तरह से यह फिलॉसफी व्यावसायिक तत्व से प्रभावित है।" उन्होंने कहा, "मैंने कार्बन क्रेडिट की व्यवस्था में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की बड़ी कमी देखी है।" पीएम मोदी ने कहा कि हमें समग्र रूप से एक नई फिलॉसफी पर जोर देना पड़ेगा। वही ग्रीन क्रेडिट की नींव है।#WATCH | Dubai, UAE | At the high-level event on Green Credits Programme at COP28 World Climate Action Summit, PM Narendra Modi says, "I have always felt that the purview of carbon credit is very limited. In a way, this philosophy is influenced by the commercial element. I have… pic.twitter.com/t2AgICISNX
— ANI (@ANI) December 1, 2023
प्रधानमंत्री मोदी को सर्बिया आने का निमंत्रण
सीओपी-28 के दौरान भारत और सर्बिया संबंधों पर सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने कहा, "हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। मैंने भारत का दौरा किया और गुजरात गया। मैंने कई साल पहले पीएम मोदी से बात की थी। इस बीच हमारे बीच राष्ट्रपति और भारत के उपराष्ट्रपति सर्बिया गए। हम अपने संबंधों को बहुत अच्छे तरीके से संभाल रहे हैं। वुसिक ने का, उन्होंने अपना निमंत्रण पीएम मोदी को अभी अनौपचारिक तरीके से दिया है मुझे उम्मीद है कि हम जल्द से जल्द सर्बिया में उनकी मेजबानी करने में सक्षम होंगे।#WATCH | Dubai, UAE | On India-Serbia relations, President of Serbia, Aleksandar Vučić says, "We have a very good relationship. I visited India and went to Gujarat. I spoke to PM Modi several years ago. In the mean time we have visits by the President and Vice President of India… pic.twitter.com/K7YINXiiRC
— ANI (@ANI) December 1, 2023
संबोधन की शुरुआत में पीएम ने जलवायु परिवर्तन को बताया गंभीर समस्या
सीओपी28 समिट में अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन में 45 फीसद की कमी लाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने भारत की मेजबानी में अगला सम्मेलन आयोजित कराने का प्रस्ताव भी रखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए सबके हितों की सुरक्षा बहुत जरूरी है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के बीच हमें सफल होना ही होगा। उन्होंने ग्रीन क्रेडिट इनिशिएटिव की भी वकालत की। पीएम मोदी ने कहा कि 2030 तक कार्बन उत्सर्जन घटाने पर तत्परता से काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी देशों को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। पीएम मोदी ने यूएई और भारत के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों की साझेदारी आने वाले दिनों में अहम भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री ने 21 घंटे के अपने प्रवास के दौरान सात बड़ी बैठकों में भाग लिया।
2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य
पीएम मोदी ने COP33 सम्मेलन भारत में कराए जाने का प्रस्ताव दिया और कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत ने इकोलॉजी और अर्थव्यवस्था के उत्तम संतुलन का उदाहरण विश्व के सामने रखा है। भारत में विश्व की 17 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद ग्लोबल कार्बन एमिशन में हमारी हिस्सेदारी 4 प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने कहा कि भारत 2030 तक गैर जीवाश्म ईंधन का शेयर बढ़ा कर 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम 2070 तक नेट जीरो के लक्ष्य की ओर भी बढ़ते रहेंगे।
भारत विश्व की उन कुछ अर्थव्यवस्थाओं में एक है, जो राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) का लक्ष्य पूरा करने की राह पर है। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन से संबंधित लक्ष्यों को भारत 11 साल पहले ही हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि गैर जीवाश्म इंधन का लक्ष्य भारत समय से पहले ही हासिल कर चुका है।
कार्बन उत्सर्जन 2 बिलियन टन तक घटाने के प्रयासSharing my remarks at Opening Ceremony of High-level segment at @COP28_UAE Summit. https://t.co/gvrlHFWmlv
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2023
सीओपी28 के अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर और संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन के अध्यक्ष साइमन स्टिल के साथ उद्घाटन पूर्ण सत्र में शामिल होने वाले मोदी एकमात्र नेता थे। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा के इस्तेमाल को घटाने और प्रारूपों के रुपांतरण के बीच संतुलन बनाए रखने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में ऊर्जा परिवर्तन "न्यायसंगत और समावेशी" होना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि इस दृष्टिकोण को अपनाने से कार्बन उत्सर्जन 2 बिलियन टन तक कम किया जा सकता है।
LiFE आंदोलन के समर्थन में पीएम मोदी
उन्होंने विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए अमीर और तकनीक से लैस विकसित देशों से प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान पर भी जोर दिया। बता दें कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी पर्यावरण के लिए जीवन शैली (Lifestyle for Environment या LiFE आंदोलन) का भी समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग देशों से धरती के अनुकूल जीवन पद्धती अपनाने और गहन उपभोक्तावादी व्यवहार से दूर जाने की अपील कर रहे हैं।
भारत और श्रीलंका के रिश्तों पर श्रीलंका के राजदूत का बयान
संयुक्त अरब अमीरात में सीओपी-28 शिखर सम्मेलन पर श्रीलंका के राजदूत उदय इंद्ररत्न ने कहा, यूएई बहुत बड़े और महत्वपूर्ण सीओपी-28 कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने कहा, यह बेहद सफल होने जा रहा है...हमें बहुत खुशी है कि भारत के प्रधानमंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति भी इस शहर में हैं। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। पड़ोसी के रूप में साथ रहने का यह समय वास्तव में अच्छा है।#WATCH | Dubai, UAE: On COP-28 Summit, Sri Lankan Ambassador to the UAE Udaya Indrarathna says, "...UAE is hosting a very big and important COP-28 event. It's going to be a super success...We are very delighted that India's PM as well as our President is in town. We have a great… pic.twitter.com/chElL8PzUU
— ANI (@ANI) December 1, 2023
बहरीन के राजा और पीएम मोदी की मुलाकात
बहरीन के राजा से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि बहरीन के महामहिम राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ सार्थक बातचीत हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत बहरीन के साथ मजबूत और स्थायी संबंधों को गहराई से महत्व देता है।PM Narendra Modi tweets, "It was a privilege to meet His Highness Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum. His visionary leadership on a wide range of issues is truly commendable." pic.twitter.com/VdJ5prYfst
— ANI (@ANI) December 1, 2023
Deeply moved by the warm welcome from the Indian community in Dubai. Their support and enthusiasm is a testament to our vibrant culture and strong bonds. pic.twitter.com/xQC64gcvDJ
— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2023