Congress President Live: 26 अक्तूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे खरगे, पीएम मोदी ने दी बधाई
{"_id":"634f70550052e168f6165bfa","slug":"congress-president-election-result-live-mallikarjun-kharge-shashi-tharoor-congress-president-vote-counting","type":"live","status":"publish","title_hn":"Congress President Live: 26 अक्तूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे खरगे, पीएम मोदी ने दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 19 Oct 2022 08:10 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:10 PM IST
खास बातें
Congress President Poll Results 2022 News in Hindi: कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने की मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:17 PM, 19-Oct-2022
कांग्रेस का कुछ नहीं होगा: रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कोई नाम का मुक्त होने से नहीं होगा। उसका मूल कहां है, किस परिवार में कांग्रेस छुपा है। कांग्रेस का कुछ नहीं होगा। उनके पास विजन, पॉलिसी, प्रोग्राम, सोच-विचार नहीं है। आप किसी को अध्यक्ष बनाओ पर प्रोपर्टी उसी परिवार की रहेगी।06:17 PM, 19-Oct-2022
ये अध्यक्ष नहीं रिमोट चुने गए हैं: विज
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये अध्यक्ष नहीं रिमोट चुने गए हैं, इनके माध्यम से गांधी परिवार पार्टी को चलाएगा। बिना गांधी कोई कांग्रेस पार्टी चला नहीं सकता। इन्होंने सीताराम केसरी को अध्यक्ष बनाया और उन्हें उठा कर बाहर फेंक दिया। रिमोट कंट्रोल गांधी परिवार के हाथ में होगा।
विज्ञापन
06:16 PM, 19-Oct-2022
कांग्रेस का आंतरिक मामला: ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है। मेरी ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे जी को शुभकामनाएं। कितने वोट रिजेक्ट हुए कितने गलत पड़े ये भी अपने आप में बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा करता है।06:00 PM, 19-Oct-2022
लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरों से हमें मिलकर लड़ना है: खरगे
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें उन फासीवादी ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा जो लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही हैं। लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरों से हमें मिलकर लड़ना है।05:58 PM, 19-Oct-2022
मल्लिकार्जुन खरगे की विजय, कांग्रेस की विजय: थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव मल्लिकार्जुन खरगे से हारने के बाद शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने पार्टी के चुनाव प्राधिकरण पर कभी संदेह नहीं जताया। मैं असहमति के लिए उम्मीदवार नहीं था, बल्कि बदलाव के लिए उम्मीदवार था। मल्लिकार्जुन खरगे की विजय, कांग्रेस की विजय है। शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव पर कहा कि इसका आगामी चुनावों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा जिन्हें कांग्रेस को लड़ना है, कार्यकर्ता जाग गए हैं ।05:39 PM, 19-Oct-2022
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।Prime Minister Narendra Modi extends his wishes Mallikarjun Kharge on being elected as the President of the Congress party. pic.twitter.com/OePHRBfh6S
— ANI (@ANI) October 19, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
05:33 PM, 19-Oct-2022
थरूर ने कही यह बात
शशि थरूर ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गया और उन्हें उनकी जीत पर बधाई दी। वह एक वरिष्ठ नेता हैं और हमेशा पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे। मैं बेहद खुश हूं क्योंकि 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने मुझे वोट दिया। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी का असली गौरव हैं।#WATCH: Our party didn't hold polls for 22yrs. In election of this nature, there were bound to be glitches. Leadership by &large stayed with Mr Kharge, it's not surprising if you've choice b/w change & continuity & if you're part of continuity why'd you want change:Shashi Tharoor pic.twitter.com/6CNUW529jZ
— ANI (@ANI) October 19, 2022
05:21 PM, 19-Oct-2022
पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता: खरगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है।उन्होंने कहा कि हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है, पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता है। हमें सांप्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।
05:19 PM, 19-Oct-2022
इस दिन कार्यभार संभालेंगे खरगे
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे।05:12 PM, 19-Oct-2022