Bypolls Election Live: पांच राज्यों की छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव, जानें ताजा हाल
{"_id":"638d5473ecd6cc74992c47e4","slug":"bypolls-live-voting-six-assembly-seats-in-up-rajasthan-bihar-odisha-chhattisgarh-and-mainpuri-loksabha","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bypolls Election Live: पांच राज्यों की छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव, जानें ताजा हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 05 Dec 2022 09:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:03 PM IST
खास बातें
Bypolls Election 2022 Voting Live Updates of Mainpuri UP Bihar Rajasthan Assembly Seats: पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों व यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव जारी हैं। मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की विरासत के साथ ही साथ समाजवादी पार्टी का सबकुछ दांव पर लगा है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके बाद इस लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। इसके अलावा यूपी की रामपुर सदर व खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहे हैं। इन सीटों के नतीजे भी आठ दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:02 PM, 05-Dec-2022
उपचुनाव में इतने फीसदी वोटिंग
कुढ़नी(बिहार)- 57.90%पदमपुर(ओडिशा)- 75.89%
सरदाशहर (राजस्थान)- 66.87%
रामपुर (यूपी)- 31.22%
खतौली(यूपी)- 54.46%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-71.74%
---------
मैनपुरी लोकसभा सीट- 53.31%
05:36 PM, 05-Dec-2022
शाम पांच बजे तक इतना मतदान
कुढ़नी(बिहार)- 53.00%पदमपुर(ओडिशा)- 75.89%
सरदाशहर (राजस्थान)- 66.87%
रामपुर (यूपी)- 31.22%
खतौली(यूपी)- 54.50%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-64.86%
---------
मैनपुरी लोकसभा सीट- 51.89%
विज्ञापन
03:49 PM, 05-Dec-2022
शाम तीन बजे तक कहां-कितना हुआ मतदान
कुढ़नी(बिहार)- 48.00%पदमपुर(ओडिशा)- 65.28%
सरदाशहर (राजस्थान)- 54.95%
रामपुर (यूपी)- 26.32%
खतौली(यूपी)- 40.20%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-64.86%
---------
मैनपुरी लोकसभा सीट- 44.13%
01:55 PM, 05-Dec-2022
दोपहर एक बजे तक कहां-कितना हुआ मतदान
कुढ़नी(बिहार)- 37.00%पदमपुर(ओडिशा)- 46.96%
सरदाशहर (राजस्थान)- 36.68%
रामपुर (यूपी)- 19.01%
खतौली(यूपी)- 33.20%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-50.83%
---------
मैनपुरी लोकसभा सीट- 31.64%
01:37 PM, 05-Dec-2022
भारी अंतर से जीत रही सपा: डिंपल यादव
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी उपचुनाव अच्छे वोटों से जीत रही है। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही है और चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें इसका जवाब मिलेगा।
11:57 AM, 05-Dec-2022
सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति
कुढ़नी(बिहार)- 24%पदमपुर(ओडिशा)- 29.73%
सरदाशहर (राजस्थान)- 19.87%
रामपुर (यूपी)- 11.30%
खतौली(यूपी)- 20.70%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-31.27%
-------------
मैनपुरी लोकसभा सीट- 18.72%
सरदाशहर (राजस्थान)- 19.87%
रामपुर (यूपी)- 11.30%
खतौली(यूपी)- 20.70%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-31.27%
-------------
मैनपुरी लोकसभा सीट- 18.72%
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 05-Dec-2022
छत्तीसगढ़: भानुप्रतापपुर उपचुनाव अबतक करीब 10 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शुरुआती दो घंटों में लगभग 10 फीसदी मतदान हुआ है। यहां सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक क्षेत्र के 9.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदाता दोपहर तीन बजे तक वोट डाल सकेंगे। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।
10:30 AM, 05-Dec-2022
राजस्थान: सरदारशहर में धीमी शुरुआत
राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। यहां मतदान की शुरुआत धीमी रही और पहले एक घंटे में केवल 5.27 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन आयोग के मुताबिक,, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और नौ बजे तक 5.27 प्रतिशत लोगों ने मत डाले। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2,89,843 मतदाता हैं और 295 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
10:19 AM, 05-Dec-2022
सुबह नौ बजे तक कहां-कितना हुआ मतदान
कुढ़नी(बिहार)- 11%पदमपुर(ओडिशा)- 8.50%
सरदाशहर (राजस्थान)- 5.27%
रामपुर (यूपी)- 3.97%
खतौली(यूपी)- 6.90%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-9.89%
09:16 AM, 05-Dec-2022
बिहार: कुढ़नी में 320 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर 320 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। यहां ठंड के बावजूद लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस विधानसभा सीट पर 311728 मतदाता हैं।