Bharat Bandh Strike Live : रेलवे ट्रैक व सड़क यातायात बाधित, बंगाल समेत इन राज्यों में दिखा बंद का ज्यादा असर
{"_id":"624123c79be1087b9b6ec9d5","slug":"bharat-bandh-today-live-updates-trade-unions-bharat-bandh-of-today-and-tomorrow-affected-on-banking-services-know-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bharat Bandh Strike Live : रेलवे ट्रैक व सड़क यातायात बाधित, बंगाल समेत इन राज्यों में दिखा बंद का ज्यादा असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 28 Mar 2022 02:17 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:17 PM IST
खास बातें
Bharat Bandh Bank and Trade Union Strike Live: केंद्रीय ट्रेड संघों ने 28 और 29 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है। यह बंद मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया जा रहा है। बैंकिंग, रोडवेज, बीमा और वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी भी इस बंद में भाग लेंगे। इस बंद के चलते 28-29 मार्च को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।
विज्ञापन
भारत बंद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:18 PM, 28-Mar-2022
इन राज्यों में बंद का असर
ट्रेड यूनियनों द्वारा सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल के आह्वान का असर पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा में भी दिख रहा है। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं।
01:09 PM, 28-Mar-2022
चेन्नई में ट्रेड यूनियनों ने किया विरोध
चेन्नई में ट्रेड यूनियनों ने सरकारी नीतियों के विरोध में आज और कल राष्ट्रव्यापी हड़ताल तथा बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। तस्वीरें माउंट रोड की हैं।
विज्ञापन
11:55 AM, 28-Mar-2022
आंध्र प्रदेश ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश में विभिन्न ट्रेड यूनियनों और वामपंथी संगठनों के सदस्यों ने सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण सहित केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विजयवाड़ा में प्रदर्शन किया।


11:53 AM, 28-Mar-2022
चेन्नई में सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट ठप्प
चेन्नई में भी बंद का असर दिखने लगा है। यहां प्रदर्शनकारियों ने कुछ जगह सार्वजनिकों वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
11:51 AM, 28-Mar-2022
हावड़ा में चोर लोग हिरासत में
बंगाल के हावड़ा में सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा कि पुलिस के राकने के बाद ये सभी प्रदर्शनकारी हाथापाई पर उतर आए थे।
10:21 AM, 28-Mar-2022
बंगाल में रोकी ट्रेन
पश्चिम बंगाल में बंद का असर साफ दिख रहा है। यहां वाम मोर्चे के सदस्य कोलकाता के जादवपुर रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में इकट्ठा हुए और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया।
West Bengal | Members from the Left Front gather in huge numbers & block railway tracks at Jadavpur Railway Station in Kolkata, in view of the 2-day nationwide strike called by different trade unions. pic.twitter.com/WnWUTJHKNo
— ANI (@ANI) March 28, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
09:38 AM, 28-Mar-2022
ओडिशा में ट्रेड यूनियनों का हड़ताल
ओडिशा में ट्रेड यूनियनों ने सरकारी नीतियों के विरोध में आज और कल राष्ट्रव्यापी हड़ताल तथा बंद का आह्वान किया है।
08:53 AM, 28-Mar-2022
बंगाल की ममता सरकार ने किया बंद का विरोध
बंगाल की ममता सरकार ने इस भारत बंद का विरोध किया है। सरकार ने 28 और 29 मार्च को किसी भी कर्मचारी को कोई आकस्मिक अवकाश या आधे दिन की छुट्टी देने से साफ मना किया है। सरकार ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी छुट्टी लेता है, तो इसे आदेश का उल्लंघन माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
08:49 AM, 28-Mar-2022
भारत बंद के क्या हैं उद्देश्य
12 सूत्री मांग पत्र के लिए मजदूर और किसान कई सालों से संघर्ष करते रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा उचित कदम नहीं उठाए जाने के कारण इस बंद को बुलाया गया है।1.चार श्रम क़ानूनों और ज़रूरी रक्षा सेवा अधिनियम (EDSA) को रद्द किया जाए
2. संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों वाले 6 सूत्री घोषणापत्र को स्वीकार किया जाये
3. सभी तरह के निजीकरण को खत्म किया जाए।
4. जो परिवार आयकर भुगतान के दायरे के बाहर हैं उन्हें प्रति माह 7,500 रुपये की आय सहायता प्रदान की जाए।
5. मनरेगा के लिए आवंटन बढ़ाएं जाए।
6.सभी अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाए।
7. आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मिल और दूसरी योजना में लगे कार्यकर्ताओं के लिए वैधानिक न्यूनतम पारिश्रमिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाए।
08:42 AM, 28-Mar-2022
भारतीय मजदूर संघ बंद में नहीं होगा शामिल
भारतीय मजदूर संघ ने कहा है कि वे हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। संघ ने इस भारत बंद राजनीति से प्रेरित बताया है। मजदूर संघ के मुताबिक इस बंद का मकसद कुछ राजनीतिक दलों के एजेंडे को आगे बढ़ाना है।