फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: तेलंगाना विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी;राजस्थान के लिए भाजपा की चौथी सूची आई

Fri, 03 Nov 2023 07:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Nov 2023 07:53 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो चुके हैं।

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live Updates MP  Rajasthan Chhattisgarh Telangana Mizoram Vidhan Sabha Chunav
Assembly Elections 2023 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:53 PM, 03-Nov-2023
 तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएं : केसीआर
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने राज्य में एक भी मेडिकल कॉलेज या नवोदय विद्यालय की मंजूरी नहीं दी। इसलिए 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में सबक सिखाया जाना चाहिए।
केसीआर ने एक चुनावी रैली में कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी समेत उसके नेता कहते हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो एकीकृत भूमि प्रबंधन पोर्टल ‘धरणी’ हटा देंगे। इससे फिर से ‘बिचौलिया राज’ शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार ने 10 वर्ष में अल्पसंख्यक कल्याण कार्यों पर 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 900 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
07:13 PM, 03-Nov-2023

कांग्रेस का दावा, मिजोरम में सरकार आते ही देंगे 1 लाख नौकरियां

मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की दावेदारी हर दल द्वारा की जा रही है। कांग्रेस ने मिजोरम में जीत का दावा करते हुए कहा, हमारी सरकार आते ही राज्य में 1 लाख नौकरियां दी जाएंगी। कांग्रेस नेता लारेमरूता रेंथलेई ने कहा, पार्टी युवाओं को स्टार्टअप फंड और नौकरियां देने के लिए यंग मिजो एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम (YmElevate) पेश करेगी। कार्यक्रम के तहत इन्क्यूबेशन और स्टार्टअप फंड दिए जाएंगे, जिससे 1 लाख से अधिक नौकरियां पैदा करने में मदद मिलेगी। रेंथली ने कहा, किसानों और उद्यमियों के लिए स्थायी आर्थिक और आजीविका गतिविधियों को विकसित करने के लिए एक मौद्रिक सहायता योजना 'तांग पुइहना' भी पेश करेगी।
 
विज्ञापन
07:07 PM, 03-Nov-2023
तेलंगाना टीडीपी के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश्वर बीआरएस में शामिल हुए
तेलुगू देशम पार्टी की तेलंगाना इकाई के पूर्व प्रमुख कसानी ज्ञानेश्वर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में बीआरएस में शामिल हो गए। केसीआर ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका और उनके अनुयायियों का भविष्य बेहतर होगा। 30 अक्टूबर को टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश की जेल से जमानत पर रिहा किए जाने से एक दिन पहले कसानी ज्ञानेश्वर ने राज्य में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की।
 
06:19 PM, 03-Nov-2023

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुट चुकी है। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने लोकसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदीप कुमार बलमुचू और राजकुमार वेरका को जिम्मेदारी दी गई है। 
02:57 PM, 03-Nov-2023
मध्य प्रदेश में बरसे जेपी नड्डा
रीवा के त्योंथर में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा, "हम उस पार्टी की संस्कृति से नहीं आते हैं, जो झूठे वादे करके, गुमराह करके, आपको छलावे में डालकर वोट लेते हैं। हम उस पार्टी की संस्कृति से आते हैं, जो पांच साल बाद अपना रिपोर्ट कार्ड देकर बताते हैं कि हमने आपके लिए क्या किया है।"
02:56 PM, 03-Nov-2023
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बनाया हुआ प्रीपेड सीएम: शाह
कबीरधाम में 'विजय संकल्प महारैली' को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "जिनके मन में अपने प्रदेश की गरीब जनता की भलाई न हो, जो व्यक्ति अपने प्रदेश की जनता के विकास की जगह अपनी राजनीति का विकास करना चाहता हो वो छत्तीसगढ़ का कभी भला नहीं कर सकता... यह कांग्रेस का बनाया हुआ प्रीपेड सीएम है...अगर गलती से भूपेश बघेल दोबारा मुख्यमंत्री बन गए तो इस प्रीपेड कार्ड को कांग्रेस स्वाइप करके एटीएम से रोज हजारों-करोड़ रुपए निकाल कर ले जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
02:55 PM, 03-Nov-2023
तेलंगाना: राहुल गांधी पर बरसे ओवैसी
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "कमलनाथ ने साबित कर दिया है कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस में कांग्रेस की बीजेपी और RSS के बराबर भूमिका थी... कांग्रेस और बीजेपी दोनों हिंदुत्व की विचारधारा पर काम करते हैं... अब, हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी ऐसा करेंगे। जनवरी में जब राहुल गांधी किसी कार्यक्रम में जाएं तो उन्हें अपने साथ ले जाएं, राम-श्याम की जोड़ी अच्छी रहेगी।"
02:55 PM, 03-Nov-2023
छत्तीसगढ़: मल्लिकार्जुन खरगे भाजपा पर बरसे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "ये लोग कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में कुछ नहीं किया। अगर हमने 70 साल में कुछ नहीं किया होता तो पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बनते। हमने इस देश के संविधान को बचाया और इसीलिए आप उस कुर्सी पर बैठे हैं।"
02:54 PM, 03-Nov-2023
AIMIM 9 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी
आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि AIMIM 9 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी।
02:53 PM, 03-Nov-2023
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी
वाईएसआरटीपी अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने शुक्रवार को कहा कि वाईएसआर तेलंगाना पार्टी राज्य में 30 नवंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी और विपक्षी कांग्रेस का समर्थन करेगी। अविभाजित आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी शर्मिला ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले बीआरएस के भ्रष्ट और जनविरोधी शासन को समाप्त करने के लिए कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना हो तो वह सरकार विरोधी वोटों को बांटकर बाधा नहीं बनना चाहेंगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed