Assembly election LIVE: तेलंगाना में थमा चुनावी प्रचार, मोदी-शाह के बयानों को लेकर कांग्रेस पहुंची EC के पास
Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi:बीआरएस नेता के कविता ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। के कविता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में अपने वादे पूरे नहीं कर सकती। अब वह उसी रणनीति से तेलंगाना के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। कांग्रेस एक ही रणनीति सभी राज्यों में अपना रही है। वह लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। वह सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। के कविता ने कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देती हूं कि अगर एक भी कांग्रेस शासित राज्य ने तेलंगाना से ज्यादा नौकरियां दी होंगी तो मैं आगे कभी चुनाव नहीं लड़ूंगी। मैं चाहती हूं कि राहुल गांधी इस चुनौती को स्वीकार करें।
लाइव अपडेट
कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव आयोग से चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर की गई 'मूर्खों का सरदार' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 'राहु-केतु' टिप्पणियों के लिए गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर यह आग्रह भी किया कि वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार खत्म होने और मतदान शुरू होने तक की अवधि (साइलेंस पीरियड) में आचार संहिता के उल्लंघन की आशंका और मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर डाक मतपत्र से ‘छेड़छाड़’ के मद्देनजर उचित कार्रवाई करे।
तेलंगाना के लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही भाजपा : मोदी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा अब राज्य के लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही है। उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान समर्थन के लिए लोगों का आभार भी जताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, अविस्मरणीय समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत-बहुत आभार! यह स्पष्ट नजर आने लगा है कि भाजपा तेलंगाना के लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही है, जो राज्य की प्रगति और समृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रोड शो में दिखा था उत्साह
प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ही हैदराबाद में एक मेगा रोड शो किया था। उन्होंने एक्स पर इसी रोड शो का एक वीडियो पोस्ट कर हैदरबाद के लोगों का आभार जताया है। इसमें देखा जा सकता है कि रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों का हुजूम था। लोग पूरे उत्साह के साथ मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
आपने मुझे अम्मा कहा, मां समान माना आपके लिए हमेशा समर्पित रहूंगी: सोनिया
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश के मतदाताओं से उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान की भावुक अपील की। उन्होंने कहा, आपने मुझे सोनिया अम्मा कहकर अपार श्रद्धा और सम्मान दिया है। मुझे मां समान माना, इस प्रेम और आदर के लिए मैं आपकी सदा आभारी रहूंगी और आपके प्रति हमेशा समर्पित रहूंगी। सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा, तेलंगाना की मेरी बहनों और प्यारे भाइयों नमस्कारम, मैं आप सबके बीच नहीं आ पाई, लेकिन मैं आप सबके दिल के बहुत करीब हूं। तेलंगाना मां के शहीद बेटों का सपना पूरा होते देखना चाहती हूं। मैं दिल से चाहती हूं कि दोराला तेलंगाना (सामंतियों का तेलंगाना) को हम सब प्रजाला तेलंगाना (जनता का तेलंगाना) में बदल दें। आपके सपनों को साकार करें और आपको एक सच्ची और ईमानदार सरकार दें। उन्होंने लोगों का यह आह्वान भी किया कि वे बदलाव के लिए अपनी पूरी शक्ति लगाएं।
देश से नफरत मिटाना ही मेरा मकसद : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश में नफरत खत्म करना है और इसके लिए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराना जरूरी है। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को नामपल्ली में एक चुनावी सभा में यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), प्रधानमंत्री मोदी और कट्टरपंथियों ने पूरे देश में नफरत फैला दी है। राहुल ने इस बात का उल्लेख किया कि कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का नारा दिया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ 24 मामले दर्ज कर दिए गए, क्योंकि वह पीएम मोदी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 24 मामले चल रहे हैं और अदालतें समय-समय पर उन्हें समन करती हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, पहली बार ऐसा हुआ कि मानहानि के मामले में दो साल की सजा मिली। मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। मेरा सरकारी घर छीन लिया गया। मैंने कहा कि मुझे यह नहीं चाहिए। मेरा घर देश के करोड़ों गरीबों के दिलों में है।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियों ने लगाया जोर
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तेलंगाना के देवरकोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने साफ कहा है कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी और हम पिछड़े वर्ग के नेता को सीएम बनाएंगे। बीआरएस को 3 दिसंबर को बड़ा झटका लगेगा।वहीं बीआरएस नेता के कविता ने निजामाबाद इलाके में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य में एक बार फिर से बीआरएस की सरकार बनने जा रही है।
#WATCH | Telangana Elections | BRS MLC K Kavitha holds a roadshow in Nizamabad. pic.twitter.com/715khtJjpE
— ANI (@ANI) November 28, 2023
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीआरएस पर भड़कीं प्रियंका गांधी
तेलंगाना के जहीराबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में हर तरफ भ्रष्टाचार है। बड़े प्रोजेक्ट से लेकर छोटे प्रोजेक्ट्स में, हर जगह कमीशन लिया गया। बड़े प्रोजेक्ट्स में तो हजारों करोड़ रुपये लूटे गए।#WATCH | Zaheerabad, Telangana: Congress leader Priyanka Gandhi says, "Corruption is rampant in your state. From big projects to small works, commission is taken everywhere...In big projects, thousands of crores are looted..." pic.twitter.com/XFjNXW6CUQ
— ANI (@ANI) November 28, 2023
हैदराबाद में दो दिन बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के चलते हैदराबाद जिले में सभी शिक्षण संस्थान 29 और 30 नवंबर 2023 को बंद रहेंगे। एक दिसंबर से फिर से सामान्य गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हैदराबाद के जिला अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।राहुल गांधी ने बीआरएस बीजेपी पर बोला हमला
राहुल गांधी ने कहा कि वो (बीआरएस) कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं और भाजपा को महाराष्ट्र, असम, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, गोवा में भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। अगर हम पीएम मोदी को दिल्ली में हराना चाहते हैं तो हमें पहले तेलंगाना में केसीआर को हराना होगा।#WATCH | Hyderabad (Telangana): Congress MP Rahul Gandhi says, "They (BRS) work for damaging Congress and supporting BJP in Maharashtra, Assam, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Goa...If we want to defeat PM Modi in Delhi then we need to first defeat KCR in Telangana." pic.twitter.com/NxJUkvPrZ8
— ANI (@ANI) November 28, 2023
हैदराबाद में बीआरएस और भाजपा पर बरसे सीएम अशोक गहलोत
हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीआरएस और बीजेपी साथ आकर गंदी राजनीतिक कर रही हैं। पीएम मोदी ने राजस्थान पर पेपर लीक का आरोप लगाया लेकिन गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना इन सभी राज्यों में पेपर लीक हुए हैं।#WATCH | Hyderabad, Telangana: Rajasthan CM Ashok Gehlot says, "BRS and BJP have come together and doing politics...PM Modi accuses Rajasthan of paper leaks but Gujarat, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh and Telangana, all states are witnessing paper leaks..." pic.twitter.com/9uEdxKfLVj
— ANI (@ANI) November 28, 2023
'राजस्थान में कांग्रेस की सरकार डिलीट हो जाएगी'
राजस्थान में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता राजेंद्र राठौर ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की हार होगी। कांग्रेस की राज्य में सबसे शर्मनाक हार होगी। तीन दिसंबर को नतीजे आ जाएंगे। सीएम रिपीट होने की बात कर रहे हैं और हम कह रहे हैं कि वह डिलीट हो जाएंगे। यह सरकार ही डिलीट हो जाएगी।Assembly election LIVE: तेलंगाना में थमा चुनावी प्रचार, मोदी-शाह के बयानों को लेकर कांग्रेस पहुंची EC के पास
तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर, ऑनलाइन डिलीवरी काम करने वाले कर्मचारियों और सफाई कर्मियों से मुलाकात की।#WATCH | Telangana Elections | After his interaction with auto drivers, gig workers and sanitary workers in Jubilee Hills, Congress MP Rahul Gandhi rides in an autorickshaw. pic.twitter.com/xRABYKnqzk
— ANI (@ANI) November 28, 2023