Assembly Election Live: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, तीन पर्यवेक्षकों को हटाया गया
{"_id":"654dca1f3382c48f4f04528c","slug":"assembly-election-2023-news-live-madhya-pradesh-rajasthan-chhattisgarh-telangana-vidhan-sabha-chunav-2023-11-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, तीन पर्यवेक्षकों को हटाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 10 Nov 2023 11:08 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:08 PM IST
खास बातें
Vidhan Sabha Chunav 2023 News: भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने मलकाजगिरी सीट से रामचंदर राव और संगारेड्डी सीट से देशपांडे राजेश्वर राव को टिकट दिया गया है। रामचंदर राव भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं और भाजपा की हैदराबाद यूनिट के अध्यक्ष भी हैं। रामचंदर राव तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
मप्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
लाइव अपडेट
10:59 PM, 10-Nov-2023
'कांग्रेस के अधिकांश तथ्य और आंकड़े गलत', बीआरएस विधायक कविता का दावा
तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी- भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के कविता ने कहा, ''कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने आज कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया, जहां से हमारे सीएम केसीआर चुनाव लड़ रहे हैं।" सीएम केसीआर की बेटी कविता ने कहा, सिद्धारमैया से मेरी अपील है कि जब इतने वरिष्ठ नेता तेलंगाना जैसे राज्य में आकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री के बारे में बोलें तो कम-से-कम अपना होमवर्क ईमानदारी से करना चाहिए। कविता ने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया ने भी, राहुल गांधी की तरह, वही स्क्रिप्ट पढ़ी है जो स्थानीय नेताओं ने दी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के अधिकांश तथ्य और आंकड़े गलत हैं।#WATCH | Telangana: BRS MLC K Kavitha says, "Karnataka CM Siddaramaiah today visited the Kamareddy constituency from where our CM KCR is contesting. My request to Siddaramaiah is that when you are coming to a state like Telangana, and when you are speaking about a very popular… pic.twitter.com/1NAwXTRAut
— ANI (@ANI) November 10, 2023
10:40 PM, 10-Nov-2023
निर्वाचन आयोग ने दो सामान्य पर्यवेक्षकों और एक व्यय पर्यवेक्षक को हटाया
निर्वाचन आयोह ने चुनावी ड्यूटी में ढिलाई पर सख्त कार्रवाई की है। आयोग ने तीन पर्यवेक्षकों - दो सामान्य पर्यवेक्षकों और एक व्यय पर्यवेक्षक को कर्तव्यों से हटा दिया गया। चुनाव आयोग ने कदाचार और पर्यवेक्षक की आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में इन अधिकारियों को ड्यूटी से हटाने का फैसला लिया। हटाए गए सामान्य पर्यवेक्षकों को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तैनात किया गया था। व्यय पर्यवेक्षक को मिजोरम में तैनात किया गया था। आयोग के सूत्रों ने कार्रवाई की जानकारी दी है।
विज्ञापन
07:07 PM, 10-Nov-2023
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, तेलंगाना में निवेश बहुत कम है
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए सभी दलों ने चुनावी प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी तेलंगाना दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कहा, विपक्षियों ने वही झूठे वादे किए हैं जो उन्होंने हिमाचल प्रदेशत, छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक में किए थे। बीआएस सरकार वादे पूरे करने में विफल रही। राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और तुष्टिकरण ज्यादा है, निवेश कम है।
07:02 PM, 10-Nov-2023
बीआरएस नेता केटीआर राव ने किया दावा
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कई दलों ने अपनी चुनावी रैलियों में जमकर घोषणाएं किए। साथ ही तमाम दल एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। इसी बीच बीआरएस नेता केटीआर राव ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने 10 साल में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए तेलंगाना में 930 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लेकिन हमारी सरकार में 2014 से 2023 तक लगभग 10,140 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
06:59 PM, 10-Nov-2023
डीके शिवकुमार ने कहा, लोग कांग्रेस की सरकार चाहते हैं
तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पहुंचे। उन्होंने कहा, पूरा तेलंगाना बदलाव चाहता है। राज्य के लोगों ने फैसला कर लिया है कि कांग्रेस पार्टी ही सत्ता में आनी चाहिए। मुझे लगता है कि सीएम केसीआर को लोग स्थायी आराम देंगे। हम तेलंगाना में सरकार बनाने जा रहे हैं। जो वादे हमने किए हैं उन्हें निभाया जाएगा।
04:29 PM, 10-Nov-2023
कांग्रेस से कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) प्रमुख रेवंत रेड्डी आज अपना नामांकन दाखिल करने के लिए आरओ कार्यालय पहुंचे।
#WATCH | Kamareddy, Telangana: Congress Kamareddy Constituency candidate and TPCC Chief Revanth Reddy reached the RO office today to file his nomination. pic.twitter.com/QrlXf1z5oH
— ANI (@ANI) November 10, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
04:25 PM, 10-Nov-2023
सीएम जोरमथांगा ने जीत का किया दावा
मिजोरम के सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इसी बीच सीएम जोरमथांगा ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, हम जीतेंगे और नए जोश के साथ मिजोरम की सेवा करेंगे। जोरमथांगा ने आइजोल में एमएनएफ कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भगवान और लोगों की मदद से हम सत्ता बरकरार रखेंगे। हम अधिक कुशल तरीके से और नए जोश के साथ अपने राज्य का नेतृत्व और सेवा करेंगे।
03:07 PM, 10-Nov-2023
'अगर लोगों को वोट के लिए धमकाया गया तो मामा का बुलडोजर तैयार है', सीएम शिवराज ने दी चेतावनी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को चेताया है कि अगर लोगों को वोट देने के लिए धमकाया गया तो मामा का बुलडोजर तैयार है। अनूपपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने ये बात कही। सीएम ने कहा 'मुझे पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवार लोगों को वोट करने के लिए डरा-धमका रहे हैं। मैं साफ कह रहा हूं कि अगर तुमने ऊंगली उठाई या लोगों को आंख दिखाई तो मामा का बुलडोजर तैयार है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम आपको तबाह कर देंगे।'02:32 PM, 10-Nov-2023
बीआरएस उम्मीदवार गणेश गुप्ता ने भरा नामांकन
बीआरएस उम्मीदवार गणेश गुप्ता ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा। खास बात ये रही कि जब गणेश गुप्ता नामांकन भरने गए तो सीएम केसीआर की बेटी और बीआरएस की एमएलसी के कविता खुद गाड़ी चलाकर नामांकन भरवाने ले गईं।#WATCH | Hyderabad: BRS MLC K Kavitha accompanies party candidate Ganesh Gupta on the way to file his nomination for the upcoming Assembly elections in Telangana. pic.twitter.com/uZcAXL2Yj4
— ANI (@ANI) November 10, 2023
02:17 PM, 10-Nov-2023