Assembly Election Live: मिजोरम के लिए कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी; तेलंगाना के लिए TDP-जनसेना की यह तैयारी
{"_id":"65360373602e64e9a70b2ce5","slug":"assembly-election-2023-live-updates-chunav-mp-chhattisgarh-rajasthan-telangana-mizoram-politics-news-in-hindi-2023-10-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: मिजोरम के लिए कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी; तेलंगाना के लिए TDP-जनसेना की यह तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 24 Oct 2023 04:25 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 24 Oct 2023 04:25 AM IST
खास बातें
Election 2023, Vidhan Sabha Chunav 2023 News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से अपील की है कि मतदाताओं को वीवीपैट पर्चियां दे दी जाएं। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में ट्रायल के दौरान ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की गई। दिग्विजय सिंह ने अपने दावे के पक्ष में एक वीडियो का लिंक भी साझा किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले दी गई वीवीपैट पर्चियों को मतदान के दौरान अलग बैलेट बॉक्स में रखा जाएगा। मतगणना के दौरान कोई भी 10 बैलेट बॉक्स की पर्चियों का नतीजों से क्रॉस चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
Elections 2023
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
04:24 AM, 24-Oct-2023
मिजोरम सीएम पीएम के साथ साझा नहीं करेंगे मंच
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोमवार को कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने यहां आएंगे तो वह उनके साथ मंच साझा नहीं करेंगे। बता दें, पीएम मोदी के 30 अक्टूबर को मिजोरम के ममित शहर का दौरा करेंगे। उम्मीद है कि वे भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकते हैं। एक साक्षात्कार में जोरमथांग ने बताया कि मिजोरम के लोग अधिकतर ईसाई हैं। मणिपुर के मैतई लोगों ने मणिपुर में सैकड़ों चर्च जलाएं, तब मिजोरम के लोगों ने ही इसका विरोध किया था। ऐसे समय भाजपा का साथ देना नुकानदायक है।
10:34 PM, 23-Oct-2023
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 25 अक्टूबर को
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 25 अक्टूबर को होने की संभावना है।
विज्ञापन
09:51 PM, 23-Oct-2023
टीडीपी-जनसेना एक नवंबर को संयुक्त घोषणापत्र की घोषणा करेंगे: नारा लोकेश
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) महासचिव नारा लोकेश ने सोमवार को कहा कि टीडीपी और जनसेना एक नवंबर को संयुक्त घोषणा-पत्र की घोषणा करेंगी। हम साथ्स मिलकर चुनाव के लिए अभियान शुरू करेंगे।09:49 PM, 23-Oct-2023
मिजोरम के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र
कांग्रेस ने चुनावी राज्य मिजोरम के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता में आने पर 750 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, 2000 रुपये प्रति माह की वृद्धा पेंशन, 15 लाख तक स्वास्थ्य बीमा कवरेज और अन्य वादे किए गए हैं। मिजोरम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( एमपीसीसी) के मुख्य प्रवक्ता रोनाल्ड सापा तलाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी सरकार बनाएगी जो कुशल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार से मुक्त होगी। कांग्रेस सरकार ग्राम परिषदों और अधिक स्थानीय निकायों को अधिक शक्ति, अधिक जिम्मेदारियां और वित्तीय संसाधन देकर जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करेगी।
01:27 PM, 23-Oct-2023
कमलनाथ के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी ने नर्मदापुरम, सिवनी मालवा और रामपुर बघेलान सीट से जो उम्मीदवार तय किए गए हैं, उन्हें बदला जाए। हालांकि कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन नहीं है क्योंकि वह कांग्रेस की विचारधारा के समर्थक हैं लेकिन गलत आदमी को टिकट दिया गया है और हम मांग कर रहे हैं कि उम्मीदवार को बदला जाए।#WATCH | Madhya Pradesh | Congress workers protest outside the residence of party's State chief Kamal Nath in Bhopal demanding that the candidates declared for Narmadapuram, Seoni Malwa and Rampur Baghelan seats be changed. pic.twitter.com/cGOjIKgdbp
— ANI (@ANI) October 23, 2023
12:11 PM, 23-Oct-2023
मध्य प्रदेश में टिकटों के बंटवारे के साथ ही विरोध के स्वर भी उठ गए हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उम्मीदवार बदलने की मांग की। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए कमलनाथ ने प्रदर्शनकारियों को घर के अंदर बुलाया और उन्हें समझाइश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:08 PM, 23-Oct-2023
सिंगरौली सीट से आप ने उम्मीदवार का किया एलान
आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली सीट से किया उम्मीदवार का एलान। पार्टी ने सिंगरौली से रानी अग्रवाल को टिकट दिया है।12:06 PM, 23-Oct-2023
सीएम शिवराज सिंह ने किया कन्या पूजन
राम नवमी के दिन मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मिलकर भोपाल स्थित अपने आवास पर कंजक पूजा की और कन्याओं को भोज कराया।#WATCH | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan and his wife Sadhna Singh perform Kanjak Puja at their residence in Bhopal on the last day of #Navaratri pic.twitter.com/ORJ5WGCl1V
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 23, 2023
10:40 AM, 23-Oct-2023