फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election Live: EC के नोटिस पर कांग्रेस की नसीहत- प्रधानमंत्री खुद भी मीठा बोलें; तेलंगाना में BRS पर बरसे पीएम

Sat, 25 Nov 2023 08:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 Nov 2023 08:19 PM IST
खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। इस शिकायत में भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को निर्देश दे कि वह राहुल गांधी का अकाउंट बर्खास्त करे। साथ ही आपत्तिजनक कंटेंट को भी तुरंत हटाया जाए। भाजपा ने चुनाव आयोग से भी मांग की है कि वह राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दें कि वह राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराएं।

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live Rajasthan and Telangana Vidhan Sabha Chunav voting Date Updates in Hindi rahul gan
चुनाव होने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

लाइव अपडेट

08:09 PM, 25-Nov-2023

राजस्थान में बंपर वोटिंग से उत्साहित कांग्रेस; पायलट बोले- पिछली बार से अधिक सीट जीतेंगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर की रात आठ बजे तक 70 फीसद से अधिक मतदान की रिपोर्ट सामने आई। बंपर मतदान से उत्साहित पूर्व उपमुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस बार चुनाव में पांच साल पहले की तुलना में अधिक वोट मिलेंगे। उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर भरोसा भी जताया।

07:52 PM, 25-Nov-2023

तेलंगाना में भाजपा का धुआंधार चुनाव प्रचार; शाह-नड्डा-योगी पहुंचे

बीजेपी तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी के कद्दावर नेता अमित शाह, जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरीखे नेताओं ने अलग-अलग इलाकों में रोड शो कर भाजपा के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया। नड्डा ने कांग्रेस और बीआरएस को आड़े हाथों लिया और कहा कि दोनों दलों ने तेलंगाना की जनता को धोखा दिया है।

मुशीराबाद में जेपी नड्डा का रोड शो

शाह का वादा- पिछड़ी जाति से मुख्यमंत्री बनाएगी भाजपा

मुनुगोड़ा, नालगोंडा में अमित शाह के रोड शो

भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, एक दिन में शाह के तीन रोड शो- खैरताबाद भी गए

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रोड शो करने तेलंगाना पहुंचे

विज्ञापन
06:27 PM, 25-Nov-2023

राहुल को नोटिस मामले में बोले CM भूपेश, प्रधानमंत्री को खुद भी मीठा बोलना चाहिए

राजनीतिक सरगर्मियों और सियासी बयानबाजी के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी और भाजपा नेताओं के बयानों पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग की तरफ से भेजे गए नोटिस पर एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, जब 'मूर्खों का सरदार' जैसे बयान दिए जाते हैं, तो किसी को बुरा नहीं लगता। उन्होंने पीएम मोदी को मीठा बोलने की नसीहत दी और कहा कि जो उन्हें खुद के लिए पसंद नहीं, वैसे शब्दों का इस्तेमाल दूसरों के लिए भी नहीं किया जाना चाहिए। 

06:20 PM, 25-Nov-2023

राजस्थान में वोटिंग समाप्त; तीन दिसंबर को मतगणना

राजस्थान में अधिकांश मतदान केंद्रों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। चुनाव की प्रक्रिया में शामिल अधिकारी बीकानेर के सावली गांव में बनाए गए मतदान केंद्रों पर वोटिंग संपन्न होने पर ईवीएम सील करने की तस्वीरें सामने आईं।

05:30 PM, 25-Nov-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महेश्वरम में भी चुनावी रैली की। उन्होंने सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को आड़े हाथों लिया और कहा कि कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण तेलंगाना को पर्याप्त सम्मान नहीं मिल रहा है।


पीएम मोदी कांग्रेस और बीआरएस पर बरसे

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थानीय लोगों को बीआरएस के अलावा कांग्रेस से भी सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कांग्रेस और बीआरएस पर गलत विज्ञापनों से गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना की जनता भाजपा पर भरोसा जता रही है। 
05:24 PM, 25-Nov-2023

CM अशोक गहलोत राजस्थान में मतदान से उत्साहित; कहा- कांग्रेस को मिलेगा बहुमत

राजस्थान में बंपर वोटिंग से उत्साहित कद्दावर कांग्रेसी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, जनता का आशीर्वाद उन्हें मिल चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें बयानबाजी या आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:44 PM, 25-Nov-2023
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। केंद्रीय मंत्रियों ने भाजपा को मिलने वाली जीत का पूर्वानुमान लगाते हुए कहा, उन्हें पूरा यकीन है कि नतीजे भाजपा के पक्ष में ही आएंगे। उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है। 


एक अन्य पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रह्लाद पटेल ने कहा, इस बार के चुनाव में पांचों राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर होगा उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है। बता दें कि मध्य प्रदेश के सियासी रण में भाजपा ने कई सांसदों तो भी उतारा है।
04:37 PM, 25-Nov-2023

तेलंगाना के कामारेड्डी में पीएम मोदी की चुनावी रैली, भाजपा के वादे गिनाए

तेलंगाना में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा करने के लिए जानी जाती है। कामारेड्डी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने समेत हाल ही में हुए बड़े फैसले- राजनीतिक रूप से महिलाओं को आरक्षण जैसे फैसलों का जिक्र भी किया।

04:32 PM, 25-Nov-2023

राजद नेता जदयू को तोड़ने में लगे; बिखराव बहुत जल्द, केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज

28 विपक्षी दलों के गठबंधन-INDIA में शामिल जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जदयू में बिखराव का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जेडीयू के लोग गीत गाएंगे, 'दिल के टुकड़े हजार... कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा...।' उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के नेता जदयू को तोड़ने में लग गए हैं।

04:23 PM, 25-Nov-2023

राजस्थान के फतेहपुर में हालात सामान्य, दोबारा शुरू हुआ मतदान

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान फतेहपुर में पथराव की घटना के बाद मतदान दोबारा शुरू हो गया। स्थानीय पुलिस पदाधिकारी- फतेहपुर के डीएसपी रामप्रसाद ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए स्थानीय लोगों से बेखौफ होकर वोट डालने की अपील भी की। फतेहपुर अलावा सीकर में भी पथराव किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने 6-7 लोगों को हिरासत में लिया। मतदान दोबारा शुरू हो चुका है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed