Assembly Election Live: तेलंगाना में कांग्रेस ने नियुक्त किए क्लस्टर प्रभारी, राजस्थान के लिए BSP की सूची जारी
Vidhan Sabha Chunav 2023 News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शनिवार को पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का रिकॉर्ड है कि हम जो बोलते हैं, वो करते हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार में बना और मैं आपको गारंटी देता हूं कि भाजपा छत्तीसगढ़ को अब एक नई दिशा देगी।
लाइव अपडेट
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को कहा कि मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग (घर से मतदान) के माध्यम से 2,058 वोट और डाक मतपत्रों के माध्यम से 7,497 वोट डाले गए हैं। शनिवार शाम पांच बजे तक घर से मतदान और डाक मतपत्रों के माध्यम से कुल 9,555 वोट डाले गए हैं। इस बार चुनाव आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष और उससे अधिक आयु) और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान प्रक्रिया को राज्य के विभिन्न जिलों तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मी, अन्य अधिकारी और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी डाक मतपत्र के जरिए अपना वोट डाल रहे हैं।
कांग्रेस ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 'क्लस्टर प्रभारी' और विधानसभा क्षेत्र पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कांग्रेस के कई वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं को विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी की चुनावी गतिविधियों की देखभाल के लिए 'क्लस्टर प्रभारी' के रूप में नामित किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा क्लस्टर प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए 10 नेताओं में दिनेश गुंडू राव, प्रियांक खरगे, एमसी सुधाकर, केएच मुनियप्पा, कृष्णा बायरे गौड़ा और बीजेड जमीर अहमद खान शामिल हैं। साथ ही पार्टी ने तेलंगाना की 48 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन क्षेत्र पर्यवेक्षकों को भी नामित किया गया। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
मिजोरम चुनाव पर भाजपा नेता अनिल एंटनी ने कहा, भाजपा यहां 23 सीटों पर लड़ रही है और हमें पूरा भरोसा है कि हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और हम यहां जिन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर पर जीत हासिल करेंगे। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यह मिजोरम राज्य में हमारा अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन होगा।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 43 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जानिए किस सीट से किसे बनाया उम्मीदवार-
1. जैतारण- सरोज मेघवाल
2. सूरसागर- राजेंद्र सिंह
3. जोधपुर- सुनीता
4. श्रीगंगानगर- परमानंद
5. शेरगढ़- जुझाराम
6. भीलवाड़ा- कल्पना रेनू चनान
7. शिव- जयराम
8. पचपदरा- मुखतयार अली
9. बायतु- छगनाराम
10. पाली- संदेश पंवार
11. माण्डल- रामेश्वर जाट
12. शाहपुरा-रमेश मेघवाल
13. मांडलगढ़- बकतावर
14. सहाड़ा- कालूखां
15. आसिन्द- इंद्रा देवी चौधरी
16. जालौर- ओमप्रकाश चौहान
17. सांचोर- शमशेर अली सैय्यद
18. भीनमाल- कृष्ण कुमार देवासी
19. आहोर- मसराराम
20. रानीवाड़ा- लाखाराम चौधरी
21. हनुमानगढ़- कैलाश
22. बिलाड़ा- श्यामलाल चौहान
23. लूणी- राजूराम
24. ओसिया- श्याम नवीन
25. भोपालगढ़- रणजीत चौहान
26. सरदारपुरा - दलपत चौहान
27. पुष्कर- शाहबुद्दीन
28. अजमेर दक्षिण-हेमंत कुमार सोलंकी
29. नसीराबाद- मुकेश कुमार
30. लोहावट- भवंर लाल भील
31. फलोदी- हरीराम फुलवारिया
32. अजमेर उत्तर- सुशीला
33. किशनगढ़- रामनिवास
34. ब्यावर - शिवानी
35. बाली- हेमंत कुमार
36. सुमेरपुर- जीवाराम राणा
37. जैसलमेर- प्रह्लाद राम (परिवर्तित)
38. छवड़ा- छीतरलाल
39. किशनगंज (एसटी)- रामदयाल मीणा
40. बारा अटरू (एससी)- सुरेश कुमार
41. निवाई- बाबूलाल सिंघारिया
42. बसेड़ी- दौलत सिंह
43. श्रीडूंगरगढ़- राजेंद्र सिंह बापेऊ
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ भोपाल में पार्टी की 'मीडिया हैंडबुक' जारी की।
भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा, 'भाजपा इस महीने की सात तारीख को एलबी स्टेडियम में एक विशाल पिछड़ी जाति रैली का आयोजन कर रही है, जहां सभी ओबीसी वर्ग पीएम को धन्यवाद देना चाहते हैं क्योंकि भाजपा ने हमारे गृह मंत्री के साथ घोषणा की है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वह पिछड़ी जाति से एक मुख्यमंत्री नियुक्त करेगी।'
कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं, उनके संवाद भी फिल्मी: पीएम मोदी
#WATCH | Ratlam, Madhya Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, "Be it the country or Madhya Pradesh, Congress is only left with false promises...Congress doesn't even know the roadmap for the development of Madhya Pradesh...Congress leaders are filmy, their dialogues are… pic.twitter.com/qvHUIaIHgZ
— ANI (@ANI) November 4, 2023
छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित इलाकों में रवाना हुईं मतदान टीमें
#WATCH | Chhattisgarh: Ahead of Assembly elections, polling teams leave by helicopter to Naxal-hit areas, in Sukma
— ANI (@ANI) November 4, 2023
The first phase of voting for #ChhattisgarhElections2023 will be held on November 7. pic.twitter.com/wxLJdduL1a
भाजपा तेलंगाना को पिछड़े समुदाय से मुख्यमंत्री देगीः अनुराग ठाकुर
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Union Minister Anurag Thakur says, "...It is being heard that BRS is deciding Congress' tickets...It is clear that BRS & Congress have a mutual understanding...Congress for a long time made false promises to women of the country...BJP will give the… pic.twitter.com/fJKYhm8KSQ
— ANI (@ANI) November 4, 2023
कांग्रेस लोगों को भारत की विविधता की याद दिलाना चाहती हैः शशि थरूर
#WATCH | Aizawl, Mizoram: Congress MP Shashi Tharoor says, "... We are seeing a real challenge to the idea of India. That is, we have a ruling party that seems determined to have 'one nation, one election', 'one nation, one language', 'one nation, one religion', and 'one… pic.twitter.com/ZuM2ppM63q
— ANI (@ANI) November 4, 2023