Assembly Election Live: तेलंगाना में सरकार बनने पर SC को 18 और ST को 12% आरक्षण, प्रियंका गांधी ने किया वादा
{"_id":"652f5fe6bdce29211c0a5b04","slug":"assembly-election-2023-live-5-states-chunav-mp-cg-rajasthan-telangana-mizoram-news-in-hindi-2023-10-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: तेलंगाना में सरकार बनने पर SC को 18 और ST को 12% आरक्षण, प्रियंका गांधी ने किया वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 19 Oct 2023 01:57 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:57 AM IST
खास बातें
Vidhan Sabha Chunav 2023 News: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर रहे हैं। इस दौरान तीन राज्यों के उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक शुरू
- फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
01:56 AM, 19-Oct-2023
तेलंगाना में अब तक 165 करोड़ से अधिक की नकदी, सोना और अन्य वस्तुएं जब्त
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद बुधवार तक 165 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान और वस्तुएं जब्त की गईं। राज्य में नौ अक्तूबर को आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से बुधवार को एक बयान में बताया गया कि कुल 77.87 करोड़ कैश, लगभग 62.73 करोड़ मूल्य का सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान के अलावा 8.99 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, 7.55 करोड़ मूल्य का गांजा और 8.64 करोड़ मूल्य की अन्य वस्तुएं/मुफ्त वस्तुएं जब्त की गईं।08:01 PM, 18-Oct-2023
राहुल ने केसीआर और भाजपा पर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और बीआरएस के बीच है। हम पहले ही बीजेपी को हरा चुके हैं। भाजपा चाहती है कि तेलंगाना चुनाव में बीआरएस की जीत हो। बीजेपी, बीआरएस और एआईएमआईएम एक साथ काम कर रहे हैं। वे मिलकर कांग्रेस को हराने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर राजनीतिक पार्टियां वैसे वादे नहीं करती हैं, जिससे उनका नुकसान हो लेकिन हमने इसके बारे में नहीं सोचा। आपके मुख्यमंत्री ने भी वादे किये। उन्होंने कहा था कि वह हर परिवार को तीन एकड़ जमीन देंगे, मुख्यमंत्री ने क्या आपको जमीन दी? उन्होंने रोजगार का वादा किया, क्या रोजगार मिला?उन्होंने कहा था कि एक लाख तक का कर्ज़ा माफ करेंगे, किसका कर्ज़ा माफ किया? दूसरी ओर हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं।

07:05 PM, 18-Oct-2023
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम राजस्थान के अजमेर पहुंचे।
07:04 PM, 18-Oct-2023
छठ के कारण छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलने की मांग
आम आदमी पार्टी (आप) ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर वर्तमान मतदान तिथि पर पड़ने वाले छठ के मद्देनजर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलने की मांग की है। आप ने आयोग से 17 नवंबर से बदलकर 25 नवंबर करने का अनुरोध किया है।

07:03 PM, 18-Oct-2023
कांग्रेस की गारंटियों का एलान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमने तय किया है कि तेलंगाना में एससी को 18 फीसदी और एसटी को 12 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। अंबेडकर अभय हस्तम योजना के तहत एससी और एसटी परिवारों को 12 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, इंदिराम्मा पक्का घर योजना के तहत बेघर एससी और एसटी परिवारों को अपना घर बनाने के लिए जमीन और 6 लाख रुपये दिए जाएंगे।
06:57 PM, 18-Oct-2023
सीईसी बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता पहुंचे मुख्यालय
पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में भाग लेने के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे। उनके अलावा, इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:52 PM, 18-Oct-2023
कांग्रेस ने आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
Congress releases second list of 53 candidates for upcoming Chhattisgarh Elections pic.twitter.com/kvZpNbYdq2
— ANI (@ANI) October 18, 2023
06:50 PM, 18-Oct-2023
जल्द आएगी राजस्थान के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची
राजस्थान में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजस्थान की जनता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशासन का अंत करने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही थी। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता गहलोत सरकार को उखाड़कर फेंक देगी और भाजपा 2/3 बहुमत से सरकार बनाएगी। हमारी दूसरी सूची(उम्मीदवार सूची) जल्द ही जारी की जाएगी।

06:46 PM, 18-Oct-2023
राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने की 'बस विजयभेरी यात्रा' का शुभारंभ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की 'बस विजयभेरी यात्रा' का शुभारंभ किया। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का उसूल है कि सामाजिक न्याय होना चाहिए और सभी एक साथ आगे बढ़ें। जब कांग्रेस ने देखा कि यह(तेलंगाना प्रदेश की स्थापना) आपका सपना था और आप इसके लिए लड़ रहे थे, तो पार्टी ने इसे समझा और तेलंगाना प्रदेश बनाने का निर्णय लिया गया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस की जो सरकार बनी थी वह लोगों की सरकार थी। वह सरकार आपको मजबूत करने के लिए बनाई गई थी। हमने तेलंगाना के लिए एक विजन और रोडमैप बनाया है। हमने जो गारंटी दी है उसका काम भी शुरू कर दिया है।

#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi and AICC general secretary Priyanka Gandhi Vadra lead Congress' Vijayabheri Yatra in Mulugu district, Telangana pic.twitter.com/9VkgJOQav2
— ANI (@ANI) October 18, 2023
05:52 PM, 18-Oct-2023
इस बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने एक चुनावी रैली में कहा कि बीआरएस सरकार ने अपने दो कार्यकाल के दौरान 37,000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए। तेलंगाना भारत का एकमात्र राज्य है जो किसानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान करता है।