फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding LIVE: रणबीर-आलिया के लिए आया गोल्ड प्लेटेड गुलदस्ता, सूरत के सुनार ने भेजा खास तोहफा

Wed, 13 Apr 2022 07:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 13 Apr 2022 07:19 PM IST
खास बातें

कई अफवाहों और अटकलों के बाद, अब आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बिग फैट वेडिंग होने जा रही है। आज की मेहंदी से शुरू होने वाले सभी समारोह, मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में होंगे। कार्यक्रम के दौरान केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे। ऐसे में शादी समारोह से जुड़ी हर जानकारी का लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए यहां देखिए.... 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Live Updates Today News in Hindi Marriage Sangeet Mehndi Photos
आलिया - रणबीर कपूर वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:17 PM, 13-Apr-2022

बिग फैट वेडिंग: प्रतीक कुहाड़ ने गाये गाने

रिपोर्ट के अनुसार, गायक प्रतीक कुहाड़ को बुधवार दोपहर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी समारोह में देखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि गायक ने युगल के लिए कुछ गाने भी गाए।
06:35 PM, 13-Apr-2022

Ranbir Alia: समाप्त हुआ कार्यक्रम

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की मेहंदी समारोह के बाद करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने पपराज़ी के लिए पोज़ दिया।
विज्ञापन
05:46 PM, 13-Apr-2022

Ranbir Alia Wedding: कपूर परिवार की है ये परंपरा

परंपरा के अनुसार, कपूर परिवार के सदस्य कृष्णा राज बंगले और वास्तु हाउस के बीच बारात का जुलूस निकालेंगे। 
05:30 PM, 13-Apr-2022

Big Fat Wedding: मेहंदी से वापस जाती दिखीं पूजा भट्ट

जैसे ही पपराज़ी ने महेश भट्ट और पूजा भट्ट की एक झलक पाने की कोशिश की, वैसे ही पूजा भट्ट अपनी मेहंदी दिखाने लगीं। तस्वीर में पूजा भट्ट की हथेली पर फूलों का एक छोटा सा डिज़ाइन बना हुआ नजर आ रहा है।

05:08 PM, 13-Apr-2022

आलिया-रणबीर: वास्तु से निकलीं रिद्धिमा कपूर

आलिया की मेहंदी सेरेमनी के बाद रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर अपने पति भरत साहनी और बेटी समारा के साथ वास्तु अपार्टमेंट से निकल गई हैं।
04:48 PM, 13-Apr-2022

Alia-Ranbir: भावुक हुए करण जौहर

आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी से पहले करण जौहर भावुक हो गए। फिल्म निर्माता ने अभिनेत्री के हाथ पर लगाई पहली मेंहदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 PM, 13-Apr-2022

रणबीर-आलिया के लिए पहुंचा गोल्ड प्लेटेड गुलदस्ता

आलिया और रणबीर के लिए गिफ्ट्स आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सूरत के ज्वैलर ने रणबीर और आलिया को गोल्ड प्लेटेड गुलदस्ता गिफ्ट किया है।
03:59 PM, 13-Apr-2022

वेडिंग: आरके हाउस पहुंचे गिफ्ट्स

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए शादी के गिफ्ट्स पहुंचने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स खूबसूरत-सा तोहफा लेकर आरके हाउस में जाते हुए देखा जा सकता है।
03:41 PM, 13-Apr-2022
आलिया और रणबीर के प्री-वेडिंग फंक्शन में पूजा भट्ट और महेश भट्ट पहुंच चुके हैं। 
03:37 PM, 13-Apr-2022

रणबीर-आलिया: सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

भले ही मेहमान रणबीर कपूर के मेहंदी समारोह के लिए पहुंचने लगे हैं, फिर भी शादी की तारीख या अन्य विवरण के बारे में कोई सटीक पुष्टि नहीं हुई है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर शादी पर आधारित मीम्स वायरल हो रहे हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed