फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, भाई ने नम आंखों से स्वर कोकिला को दी मुखाग्नि

Sun, 06 Feb 2022 07:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 06 Feb 2022 07:46 PM IST
खास बातें

Lata Mangeshkar Nidhan Live Updates: महान गायिका लता मंगेशकर ने दुनिया से रुखसत हो चुकी हैं। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। मुंबई के शिवाजी पार्क में लता जी को उनके भाई ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस दौरान राजनीति, खेल, मनोरंजन जगत सहित कई क्षेत्र के लोग लता जी की इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 
 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Funeral Live Updates: Singer Lata Mangeshkar Last Rites at Shivaji Park Mumbai with State Funeral Protocol News in Hindi
अंतिम सफर पर लता मंगेशकर - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

07:39 PM, 06-Feb-2022

पाकिस्तान के पीएम ने जताया शोक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया।

07:36 PM, 06-Feb-2022

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर रविवार की अपनी अंतिम यात्रा पर रवाना हो गईं। मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ । इस दौरान उनकी बहनें उषा, आशा, मीना मौजूद थीं।
विज्ञापन
07:32 PM, 06-Feb-2022

अनंत विलीन हुईं स्वर कोकिला

देशभर के लोगों की आंखे नम कर भारत रत्न लता मंगेशकर हमेशा के लिए अनंत में विलीन हो गईं हैं। लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने उन्हें मुखाग्नि दी।
07:17 PM, 06-Feb-2022

पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर

पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, मुंबई के शिवाजी पार्क में लता जी को उनके भाई ने मुखाग्नि दी।
 
06:58 PM, 06-Feb-2022

कुछ देर में दी जाएगी मुखाग्नि

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की विधि शुरू, तीनों सेनाओं ने सलामी दी। कुछ देर में दी जाएगी मुखाग्नि।

 
06:50 PM, 06-Feb-2022

कई कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता आमिर ख़ान, रणबीर कपूर, संगीतकार शंकर महादेवन ने शिवाजी पार्क पहुंचकर भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:45 PM, 06-Feb-2022

प्रमोद सावंत और पीयूष गोयल ने दी श्रद्धांजलि

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
06:44 PM, 06-Feb-2022

शाहरुख ख़ान ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता शाहरुख ख़ान और  क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शिवाजी पार्क पहुंचकर भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। कुछ ही देर में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
06:37 PM, 06-Feb-2022

शिवाजी पार्क से रवाना हुए पीएम मोदी

मशहूर गायिका लता मंगेशकर को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई के शिवाजी पार्क से रवाना हुए।
06:36 PM, 06-Feb-2022

सीएम उद्धव ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को अंतिम सम्मान दिया।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed