Lok Sabha Polls Live: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी-गृहमंत्री शाह सहित ये नेता शामिल
{"_id":"6619fa64add69eed050b686c","slug":"lok-sabha-election-2024-live-phase-wise-polls-result-dates-parties-candidates-congress-vs-bjp-campaigns-2024-04-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Polls Live: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी-गृहमंत्री शाह सहित ये नेता शामिल","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Sat, 13 Apr 2024 11:08 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:08 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: देश में लोकसभा चुनाव अगले हफ्ते से शुरू हो जाएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा। आखिरी और सातवें चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी। मतगणना चार जून को होगी। आइए जानते हैं चुनाव से जुड़े अपडेट्स अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:07 PM, 13-Apr-2024
बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीएम भूपेन्द्र पटेल, राज्य पार्टी प्रमुख सीआर पाटिल, पूर्व सीएम विजय रूपानी और अन्य लोगों का नाम शामिल किया गया है। ये लोग राज्य में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
10:52 PM, 13-Apr-2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल 14 अप्रैल को बिहार और पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। बिहार में वह जमुई, बांका और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
10:50 PM, 13-Apr-2024
केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने छह बार के सांसद और कटक से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार भर्तृहरि महताब के साथ ओडिशा के कटक में एक रोड शो किया।
10:45 PM, 13-Apr-2024
बसपा ने बैतूल से अपने दिवंगत उम्मीदवार के बेटे को चुनाव में उतारा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से अपने दिवंगत उम्मीदवार अशोक भलावी के बेटे अर्जुन भलावी को मैदान में उतारा। 9 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से अशोक की मृत्यु के बाद चुनाव आयोग ने बैतूल में 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया। अब इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को चुनाव होगा। अधिकारियों ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया केवल बसपा उम्मीदवार के लिए फिर से शुरू की जाएगी।

10:41 PM, 13-Apr-2024
निर्मला सीतारमण ने कोयंबटूर में हुई महिलाओं की चुनावी रैली में की शिरकत
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में महिला चुनावी रैली में शिरकत की। भाजपा की महिला विंग ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर से पार्टी उम्मीदवार अन्नामलाई के समर्थन में यह रैली की।
वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ कोयंबटूर दक्षिण से विधायक और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन और अन्नामलाई भी थे। रैली के बाद सीतारमण ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और अन्य वर्गों के साथ बातचीत के आधार पर वह कह सकती हैं कि 19 अप्रैल को लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। अन्नामलाई को जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं बल्कि कार्यान्वयन की समीक्षा भी की और सुनिश्चित किया कि लाभ लोगों तक पहुंचे। इससे पहले उन्होंने नीलगिरि से भाजपा उम्मीदवार एल मुरुगन के पक्ष में भी प्रचार किया।

हिट विकेट या क्लीन बोल्ड हो जाएंगे नकुल नाथ
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता नकुल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा के सांसद या तो हिट विकेट हो जाएंगे या आगामी चुनावों में मतदाता उन्हें क्लीन बोल्ड कर देंगे। ठाकुर ने नकुल नाथ की एक टिप्पणी को भी याद किया जिसमें उन्होंने 12 दिन काम करने और पांच साल तक आनंद लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा, नकुलनाथ के लिए चुनाव एक इवेंट है और छिंदवाड़ा उनका पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ पॉकेटबोरो छिंदवाड़ा से लोकसभा में दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में है, यहां 19 अप्रैल को मतदान होगा।

09:20 PM, 13-Apr-2024
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है।
05:52 PM, 13-Apr-2024
एआईएमआईएम ने किया एआईएडीएमके के साथ गठबंधन
लोकसभा चुनाव के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बताया है कि उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'हमारा गठबंधन विधानसभा चुनाव के लिए भी जारी रहेगा।'
05:42 PM, 13-Apr-2024
बीजद ने चुनाव आयोग से की भाजपा की शिकायत
लोकसभा चुनाव के लिए बढ़ी गहमागहमी के बीच, बीजू जनता दल (बीजद) भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग (ईसी) पहुंची है। बीजद ने आयोग से पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा पर भगवा पार्टी के चुनाव चिन्ह और उनकी तस्वीर वाली घड़ियां दुकानदारों को बांटने का आरोप लगाया।
राज्यसभा सदस्य सुलता देव के नेतृत्व में बीजद प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को एक याचिका सौंपी है।
बीजद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा है कि हमें पता चला है कि संबित पात्रा और उनकी प्रचार अभियान टीम ने भाजपा के चुनाव निशान और यहां तक कि पात्रा की तस्वीर वाली घड़ियां लोगों को बांटी है। भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा के इस कदम को मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास और आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए बीजद ने कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पार्टी ने मांग की कि इन सभी घड़ियों की कुल लागत पात्रा के खर्च में जोड़ी जानी चाहिए।

कल आएगा भाजपा का घोषणा पत्र
इस बीच, सामने आया है कि कल यानी रविवार को भाजपा अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।