Lok Sabha Election 2024 Live: ‘चीन ने कथित तौर पर हमला किया’, मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान पर मांगी माफी
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: छह दौर के चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब अंतिम चरण का लोकसभा चुनाव एक जून को होना है। एक जून को होने वाले मतदान से पहले भाजपा आलाकमान पूरी ताकत झोंक रहा है। पीएम मोदी ने आज प्रचार की शुरुआत झारखंड के दुमका से की। उधर विपक्ष भी प्रचार अभियान में जुटा है। पंजाब में मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने सभा के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। पढ़ें लोकसभा चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स...
लाइव अपडेट
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने 1962 में चीनी आक्रमण के लिए 'कथित' शब्द का इस्तेमाल करने के लिए मंगलवार को माफी मांगी। अय्यर ने आज एक कार्यक्रम में किस्सा सुनाते हुए कहा था कि अक्टूबर 1962 में, चीनियों ने कथित तौर पर भारत पर आक्रमण किया। विवाद बढ़ा तो अय्यर ने कहा कि आज शाम विदेशी संवाददाता क्लब में 'चीनी आक्रमण' से पहले गलती से 'कथित' शब्द का इस्तेमाल किया, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।
#WATCH आनंदपुर साहिब, रूपनगर (पंजाब): केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "जहां-जहां गैर-बीजेपी की सरकारे हैं वहां पर पेट्रोल-डीजल महंगा है और जहां बीजेपी की सरकारे हैं वहां पर पेट्रोल-डीजल सस्ता है.." pic.twitter.com/7juo8oG7pm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव से पहले ईसी ने तीन पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सुंदबरन जिले के एसपी कोटेश्वर राव, मीनाखान एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान और रहरा पुलिस स्टेशन के आईसी देबाशीष सरकार को पद मुक्त कर दिया गया है। इन तीन पदों पर प्रतिस्थापन के लिए राज्य सचिवालय से बुधवार तक सुझाव मांगे गए थे।
कोलकाता के श्री श्री सारदा मायेर बाड़ी मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की।
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री श्री सारदा मायेर बाड़ी मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की। pic.twitter.com/sKaa82z2uc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर रोड शो किया। pic.twitter.com/3QwrHiu38f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024
This is a deeply distressing video. Shri VK Pandian ji is even controlling the hand movements of Shri Naveen Babu. I shudder to imagine the level of control a retired ex bureaucrat from Tamil Nadu is currently exercising over the future of Odisha!
— Himanta Biswa Sarma (Modi Ka Parivar) (@himantabiswa) May 28, 2024
BJP is determined is give back… pic.twitter.com/6PEAt7F9iM
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोड शो किया। pic.twitter.com/ns9uLXj3L8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024
पंजाब के संगरूर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के लोग विकास चाहते हैं। आज लोगों को यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि अगर पंजाब को आगे बढ़ाना है तो प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करना पड़ेगा। आज देश के लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं।
#WATCH संगरूर, पंजाब: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पंजाब के लोग विकास चाहते हैं...आज लोगों को यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि अगर पंजाब को आगे बढ़ाना है तो प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करना पड़ेगा...आज देश के लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं..." pic.twitter.com/La6G3c3288
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024