Lok Sabha Phase 3 Election Live: तीसरे चरण में 64.40 फीसदी मतदान, असम में सबसे ज्यादा 81.71 फीसदी वोटिंग
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हुआ। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पढ़िए मतदान से जुड़े पल-पल के अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
तीसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद बैतूल में छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस में मंगलवार रात आग लग गई। आग में बस पूरी तरह खाक हो गई। हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। मतदान सामग्री को आंशिक नुकसान होने की खबर है। हालांकि, अभी मतदान सामग्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। चुनाव कर्मचारियों और ईवीएम को लाने के लिए दूसरी बस मौके पर बुलवाई गई। हादसा साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांवों के बीच हुआ। बस का ड्राइवर जलती बस से कूद गया था, जबकि कर्मचारियों ने मुश्किल से जान बचाई। सूचना मिलते ही बैतूल से अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू किया गया।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीट पर करीब 64.40 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, असम में सबसे ज्यादा 81.71 फीसदी मतदान हुआ। उसके पश्चिम बंगाल में 76.52 फीसदी और गावों में 75.20 फीसदी मतदान हुआ। जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57.34 फीसदी मतदान हुआ। बिहार में 58.18 फीसदी, गुजरात में 59.51 फीसदी और महाराष्ट्र में 61.44 फीसदी मतदान हुआ। कुल मतदान प्रतिशत 64.58 फीसदी रहा। आयोग के मुताबिक, ये आंकड़े अनुमानित हैं और आंकड़े जुटाने के साथ ये बढ़ सकते हैं।
अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ में 71.06 फीसदी, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 69.87 फीसदी, कर्नाटक में 70.41 फीसदी और मध्य प्रदेश में 66.05 फीसदी मतदान हुआ। तीसरे चरण में 8.39 करोड़ महिलाओं सहित 17.24 करोड़ लोग मतदान के पात्र थे और 1.85 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसके साथ ही बीस राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 543 में से 282 लोकसभा सीट पर मतदान पूरा हो गया है।
नौ बजे तक वोटिंग के आंकड़े आए
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % | 5 बजे तक मतदान % | 9 बजे तक मतदान % |
| असम | 10.12 | 27.34 | 45.88 | 63.08 | 74.86 | 75.83 |
| बिहार | 10.41 | 24.41 | 36.69 | 46.69 | 56.01 | 57.23 |
| छत्तीसगढ़ | 13.24 | 29.90 | 46.14 | 58.19 | 66.87 | 68.15 |
| दादरा नगर हवेली | 10.13 | 24.69 | 39.94 | 52.43 | 65.23 | 65.23 |
| गोवा | 13.02 | 30.94 | 49.04 | 61.39 | 72.52 | 74.50 |
| गुजरात | 9.87 | 24.35 | 37.83 | 47.03 | 55.22 | 57.00 |
| कर्नाटक | 9.45 | 24.48 | 41.59 | 54.20 | 66.05 | 69.03 |
| मध्य प्रदेश | 14.43 | 30.21 | 44.67 | 54.09 | 62.28 | 64.57 |
| महाराष्ट्र | 6.64 | 18.18 | 31.55 | 42.63 | 53.40 | 56.37 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 26.12 | 38.12 | 46.78 | 55.13 | 57.34 |
| पश्चिम बंगाल | 15.85 | 32.82 | 49.27 | 63.11 | 79.93 | 73.93 |
पांच बजे तक वोटिंग के आंकड़े आए
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % | 5 बजे तक मतदान % |
| असम | 10.12 | 27.34 | 45.88 | 63.08 | 74.86 |
| बिहार | 10.41 | 24.41 | 36.69 | 46.69 | 56.01 |
| छत्तीसगढ़ | 13.24 | 29.90 | 46.14 | 58.19 | 66.87 |
| दादरा नगर हवेली | 10.13 | 24.69 | 39.94 | 52.43 | 65.23 |
| गोवा | 13.02 | 30.94 | 49.04 | 61.39 | 72.52 |
| गुजरात | 9.87 | 24.35 | 37.83 | 47.03 | 55.22 |
| कर्नाटक | 9.45 | 24.48 | 41.59 | 54.20 | 66.05 |
| मध्य प्रदेश | 14.43 | 30.21 | 44.67 | 54.09 | 62.28 |
| महाराष्ट्र | 6.64 | 18.18 | 31.55 | 42.63 | 53.40 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 26.12 | 38.12 | 46.78 | 55.13 |
| पश्चिम बंगाल | 15.85 | 32.82 | 49.27 | 63.11 | 79.93 |
तीन बजे तक वोटिंग के आंकड़े आए
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % |
| असम | 10.12 | 27.34 | 45.88 | 63.08 |
| बिहार | 10.41 | 24.41 | 36.69 | 46.69 |
| छत्तीसगढ़ | 13.24 | 29.90 | 46.14 | 58.19 |
| दादरा नगर हवेली | 10.13 | 24.69 | 39.94 | 52.43 |
| गोवा | 13.02 | 30.94 | 49.04 | 61.39 |
| गुजरात | 9.87 | 24.35 | 37.83 | 47.03 |
| कर्नाटक | 9.45 | 24.48 | 41.59 | 54.20 |
| मध्य प्रदेश | 14.43 | 30.21 | 44.67 | 54.09 |
| महाराष्ट्र | 6.64 | 18.18 | 31.55 | 42.63 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 26.12 | 38.12 | 46.78 |
| पश्चिम बंगाल | 15.85 | 32.82 | 49.27 | 63.11 |
असम के मुख्यमंत्री ने डाला वोट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बारपेटा संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। कांग्रेस के दीप बायन के खिलाफ एनडीए ने असम गण परिषद (एजेपी) के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी को मैदान में उतारा है। सरमा ने वोट डालने के बाद कहा कि असम में हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। पिछले 10 साल में असम के लोगों ने अभूतपूर्व विकास देखा है। हम उसे जारी रखना चाहते हैं।भाजपा में शामिल हुई राधिका खेड़ा, बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह
भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने कहा, "मैं परसों तक कांग्रेस में रही और न्याय मांगती रही, लेकिन जो अपनी पार्टी की बेटी को न्याय नहीं दे सके। जिसने अपने जीवन के 22 साल पार्टी को दे दिया उसे न्याय नहीं दे पाए तो जनता भी देख रही है कि वो उन्हें क्या न्याय दे पाएंगे। मैं देश की जनता को कहना चाहूंगी कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं, वो जो 5 न्याय में से एक महिला न्याय की बात कर रहे हैं वह वो पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो वह किसी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।"West Bengal: मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं
पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरा चरण की वोटिंग जारी है। मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए मतदान का बहिष्कार किया। ये महिलाएं मालदा के एक मतदान केंद्र राजदौल एसएसकेपी के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। मतदान का बहिष्कार कर रही एक महिला ने कहा, "हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़ा कोई ताम नहीं हुआ है, सड़कें, ब्रिज नहीं बनाई गई। क्षेत्र के सांसद विधायक यहां से नदारद हैं। हमारी बातें सरकार को सुन्नी होंगी। जब तक यहां पर मतदान जारी रहेंगे हम तब यहां बैठे रहेंगे। हम मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।"#WATCH | West Bengal: Women in Malda protest regarding development issues in their area; boycotted voting for the third phase of Lok Sabha elections 2024
— ANI (@ANI) May 7, 2024
(Visuals from Rajdoul SSKP, a polling station in Malda) pic.twitter.com/dVuz6vWyCe
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % |
| असम | 10.12 | 27.34 | 45.88 |
| बिहार | 10.41 | 24.41 | 36.69 |
| छत्तीसगढ़ | 13.24 | 29.90 | 46.14 |
| दादरा नगर हवेली | 10.13 | 24.69 | 39.94 |
| गोवा | 13.02 | 30.94 | 49.04 |
| गुजरात | 9.87 | 24.35 | 37.83 |
| कर्नाटक | 9.45 | 24.48 | 41.59 |
| मध्य प्रदेश | 14.43 | 30.21 | 44.67 |
| महाराष्ट्र | 6.64 | 18.18 | 31.55 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 26.12 | 38.12 |
| पश्चिम बंगाल | 15.85 | 32.82 | 49.27 |