Lok Sabha Election Live: 'विचारधारा एक तो अलग क्यों रहें छोटे दल'; कांग्रेस में विलय के आसार पर बोले शशि थरूर
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के चौथे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, उत्तर प्रदेश की 13 और महाराष्ट्र की 11 सीट शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है।
लाइव अपडेट
छोटे दलों के कांग्रेस में विलय के आसार पर क्या बोले शशि थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर छोटी पार्टियों के कांग्रेस में संभावित विलय पर बयान दिया। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए थरूर ने कहा, 'जहां तक छोटी पार्टियों के कांग्रेस के साथ गठबंधन या विलय का सवाल है, मुझे लगता है कि अगर विचारधारा एक ही है तो अलग रहने की क्या जरूरत है? देखते हैं कि क्या होता है।' दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ वर्षों में, कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के साथ अधिक निकटता से जुड़ेंगे, या उसमें विलय करेंगे। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान भविष्य के राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े सवाल पर यह बयान दिया। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पवार और उद्धव ठाकरे से की गई अपील को ‘निरर्थक’ करार दिया। बता दें कि पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में दोनों को अजित पवार और एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाने की नसीहत दी थी। थरूर ने कहा, जो पार्टियां अब तक विपक्षी गठबंधन में शामिल नहीं हुई हैं, वे लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ऐसा करेंगी।चुनाव प्रचार में जुटीं स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी सद्भावना मिलन में शामिल हुईं। स्मृति ईरानी इन दिनों अमेठी में जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं।#WATCH अमेठी, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने सद्भावना मिलन में शामिल हुईं। pic.twitter.com/kkFcHq4foA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर हमला
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी के साथ बहस का निमंत्रण स्वीकार करने की अभी तक 'हिम्मत नहीं जुटाई है।' न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मदन बी लोकुर, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजीत पी शाह और एन राम ने पिछले सप्ताह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दों पर बहस के लिए एक मंच पर आमंत्रित किया था। रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'प्रधानमंत्री से बहस का निमंत्रण स्वीकार करते हुए राहुल गांधी द्वारा पत्र लिखे एक दिन बीत चुका है। तथाकथित 56 इंच के सीने ने अभी तक निमंत्रण स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटाई।'हिमंता बिस्व सरमा का दिल्ली सीएम पर हमला
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल 52 दिन तक जेल में रहे और तिहाड़ में कौन रहता है? खूंखार अपराधी। उन्हें फिर से जेल में जाना भी है। इस समय उनका मानसिक संतुलन सामान्य नहीं है। वे वही पुराने केजरीवाल नहीं हैं। कम से कम 2-3 से 4 दिनों तक उनकी बातों को खारिज किया जाना चाहिए।'#WATCH दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल 52 दिन तक जेल में रहे और तिहाड़ में कौन रहता है? खूंखार अपराधी। उन्हें फिर से जेल में जाना भी है। इस समय उनका मानसिक संतुलन सामान्य नहीं है। वे वही पुराने केजरीवाल नहीं हैं। कम से कम 2-3 से 4 दिनों तक… pic.twitter.com/TKhtEL38s4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
पटना में पीएम मोदी का रोड शो
पटना में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उमड़ी भारी भीड़। पीएम मोदी को देखने के लिए घरों की छतों पर चढ़े लोग।#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पटना में रोड शो किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/ynWmH2iTjc
मनोज तिवारी का कन्हैया कुमार पर हमला
भाजपा नेता और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने सोनिया विहार में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारे सामने जो व्यक्ति चुनाव लड़ रहे हैं जैसे ही आप उनका नाम गूगल पर लिखेंगे तो आपको एक नारा सुनाई देगा, 'भारत तेरे टुकड़े होंगे'... आप सब भारत की सेना का सम्मान करते हैं... जिस व्यक्ति को यहां कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है वे भारतीय सेना को बलात्कारी कहते हैं।'#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने सोनिया विहार में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "...हमारे सामने जो व्यक्ति चुनाव लड़ रहे हैं जैसे ही आप उनका नाम गूगल पर लिखेंगे तो आपको एक नारा सुनाई देगा, 'भारत तेरे टुकड़े होंगे'... आप सब… pic.twitter.com/wWwYmP4DUD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
पटना में पीएम मोदी का रोड शो
पीएम मोदी आज पटना में रोड शो करेंगे। थोड़ी देर में पीएम मोदी का रोड शो शुरू होगा। रोड शो के दौरान सीएम नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पटना में रोड शो किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/4Z8tQHRTKW
दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने AAP के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में उत्तम नगर इलाके में रोड शो किया। दिल्ली की सभी 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने AAP के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में उत्तम नगर इलाके में रोड शो किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
दिल्ली की सभी 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। pic.twitter.com/TkLw85mfiu
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, 'वे कह रहे हैं कि पूरे देश में 24 घंटे बिजली फ्री देंगे। दिल्ली में मध्यम वर्ग 8 रुपए की बिजली खरीद रहा है। व्यापारी वर्ग 11-13 रुपए की बिजली ले रहा है। इस तरह की बिजली पूरे देश को देना चाहते हैं? इससे बेहतर हमारे प्रधानमंत्री सोलर योजना में दे रहे हैं... पिछले 10 सालों में उन्होंने अगर दिल्ली में एक नया स्कूल खोला हो तो बताएं। पुराने स्कूल को रंग पेंट करके दिखाना इनकी चालाकी है।'#WATCH दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "वे कह रहे हैं कि पूरे देश में 24 घंटे बिजली फ्री देंगे। दिल्ली में मध्यम वर्ग 8 रुपए की बिजली खरीद रहा है। व्यापारी वर्ग 11-13 रुपए की बिजली ले रहा है। इस तरह की बिजली पूरे देश को देना चाहते हैं? इससे बेहतर हमारे प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/AsyDrgdlR8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
करनाल में घर-घर प्रचार में जुटे पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने घर-घर जाकर प्रचार किया। मीडिया से बात करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा, 'उनके(अरविंद केजरीवाल) दिमाग का बाजा बजा हुआ है... ये काम हमारा और हमारी पार्टी के नेतृत्व का है। संविधान में किसी प्रकार की आयु सीमा नहीं दी गई है कि कौन सा व्यक्ति कितनी उम्र तक प्रधानमंत्री के पद पर रहेगा। आप अमित शाह से भी पूछेंगे तो वे बताएंगे कि प्रधानमंत्री कौन बनने जा रहा है।' गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी एक साल के बाद अमित शाह को पीएम बनाएंगे। इसी दावे पर खट्टर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।#WATCH करनाल: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने घर-घर जाकर प्रचार किया। pic.twitter.com/to0RiUmg31
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
#WATCH करनाल: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "उनके(अरविंद केजरीवाल) दिमाग का बाजा बजा हुआ है... ये काम हमारा और हमारी पार्टी के नेतृत्व का है। संविधान में किसी प्रकार की… https://t.co/XwCd7V71HZ pic.twitter.com/xKM2mnm1GI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024