फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024 Live: त्रिपुरा सीएम माणिक साहा के रोड शो में हंगामा, पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता

Thu, 23 May 2024 10:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 May 2024 10:01 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। बाकी दो चरणों के लिए मतदान 25 मई और 1 जून को कराए जाएंगे। सातवें दौर के नामांकन की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। लोकसभा चुनाव की पल-पल की खबरों के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला डॉट कॉम के साथ...

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Update Phase Wise Polls Result Dates Congress Bjp SP Chunav Rally News in Hindi
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:35 PM, 23-May-2024

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- राहुल गांधी कूड़ेदान मास्टर

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'राहुल गांधी को कूड़ेदान का बड़ा अनुभव है। उन्होंने मनमोहन जी का एक ऑर्डिनेंस फाड़ कर कूड़ेदान में फेंक दिया था। उन्होंने 13-14 साल में पूरी कांग्रेस को कूड़ेदान में फेंक दिया। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जो सोनिया जी, राजीव जी, इंदिरा जी के साथ थे उन सब को भी कूड़ेदान में फेंक दिया। राहुल गांधी की चले तो इस देश को कूड़ेदान में फेंक दें। वे कूड़ेदान मास्टर हैं। वे किसी को भी कूड़ेदान में फेंक सकते हैं। सनातन को कूड़ेदान में फेंकना चाहते हैं।'

08:37 PM, 23-May-2024

त्रिपुरा सीएम के रोड शो में हंगामा, पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता

त्रिपुरा सीएम माणिक साहा के कोलकाता में निकाले जा रहे रोड शो के दौरान हंगामा हो गया। दरअसल पुलिस ने इजाजत न होने का हवाला देकर रोड शो रोकने की कोशिश की, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। माणिक साहा ने कहा कि 'रोड शो की इजाजत है और उसके बावजूद पुलिस रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जंगलराज है।'

विज्ञापन
07:58 PM, 23-May-2024

महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

सूखा प्रभावित क्षेत्रों की गंभीर स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में लागू आचार संहिता में छूट देने का अनुरोध किया ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। मराठवाड़ा गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है, कई गांवों में पानी की कमी है और निवासियों को पीने के पानी के लिए यात्रा करनी पड़ रही है। महाराष्ट्र में हालात इतने गंभीर हैं कि यहां के लोगों को 10 दिन से ज्यादा इंतजार करने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

ऐसे में राज्य सरकार ने पत्र में चुनाव आयोग से प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों और जानवरों के लिए पीने के पानी और चारे के प्रावधान सहित तत्काल राहत उपाय शुरू करने का आग्रह किया। महाराष्ट्र में पिछले पांच चरणों में 19 अप्रैल से 20 मई तक सभी 48 सीटों पर लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं।
07:53 PM, 23-May-2024

मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त एस. के. जैन ने कहा, 'दिल्ली में 25 मई को मतदान होगा और इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बहुत ही पुख्ता इंतजाम किए हैं। हम विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च और फूट मार्च कर रहे हैं। पुलिस के फुख्ता इंतजामात हैं, किसी को डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है... हम हर हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।'

07:14 PM, 23-May-2024

छठे चरण में ओडिशा के 94 लाख मतदाता, 383 उम्मीदवारों की किस्मत का करेंगे फैसला

ओडिशा में छठे चरण के तहत छह लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में राज्य के 94.48 लाख से ज्यादा मतदाता 383 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनबी ढल ने यह जानकारी दी। राज्य में चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की 121 कंपनियां तैनात की गई हैं। ओडिशा में चुनाव का यह तीसरा चरण है और राष्ट्रीय स्तर पर छठा चरण है। ओडिशा की छह लोकसभा सीटों पुरी, भुवनेश्वर, कटक, ढेकनाल, कियोनझार और संबलपुर के लिए मतदान होगा। 
06:34 PM, 23-May-2024

छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा

छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। छठे चरण के तहत आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और मनोहर लाल खट्टर समेत कई नेताओं की किस्मत का फैसला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:21 PM, 23-May-2024

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा- पूरा आजमगढ़ भगवामय हुआ

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा, 'पूरा आजमगढ़ 'भगवामय' हो गया है, पूरे आजमगढ़ में कमल खिल रहा है... अब आजमगढ़ विकास का गढ़ है। पूरा पूर्वांचल PM मोदी के समर्थन में है। NDA जरूर 400 पार सीटें जीतेगी, इसमें कोई शक नहीं है।'

06:10 PM, 23-May-2024

अपर्णा यादव ने दिनेश लाल यादव के लिए मांगे वोट

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने आजमगढ़ में कहा, 'मैं सभी को कहूंगी कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही है, मैं सभी लोगों से कहना चाहती हूं कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को यहां भारी बहुमत से जीताकर दिल्ली भेजें... नेताजी(मुलायम सिंह यादव) हमेशा कहते थे कि इस सीट के लोगों से उनका आत्मिक लगाव है, इसलिए मैं भी आज इस लगाव के चलते दिनेश लाल यादव के समर्थन में यहां आई हूं।'

05:40 PM, 23-May-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटियाला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'एक तरफ भाजपा और NDA है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों का INDI गठबंधन है... एक तरफ मोदी है जो लड़ाकू विमान से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर तक भारत में बना रहा है, दूसरी तरफ INDI गठबंधन है जो लिखित रूप में कहता है कि हमारे परमाणु हथियारों तक को समाप्त कर देना चाहिए... एक तरफ आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का साहस, दूसरी तरफ INDI वाले हैं जो आतंकवादियों के एनकाउंटर पर आंसू बहाते हैं।'

'यही कांग्रेस है जिसने सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया, और बंटवारा भी ऐसा किया कि हमें दूरबीन से करतारपुर साहिब के दर्शन करने पड़ते थे। मैं कांग्रेस वालों को कहता हूं कि जब बांग्लादेश की लड़ाई हुई तो पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा जवान सरेंडर कर चुके थे, हुकुम का पत्ता हमारे हाथ में था। अगर उस समय मोदी होता तो मैं इनसे करतारपुर साहिब लेकर रहता उसके बाद ही जवानों को छोड़ता।'

05:37 PM, 23-May-2024

पंजाब के पटियाला में पीएम मोदी की रैली

पंजाब के पटियाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यहां पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख दंगे की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही है लेकिन सच्चाई यही है कि पंजा और झाड़ू पार्टियां दो हैं लेकिन दुकान एक ही है। यहां के लोग कुछ भी बयान दें लेकिन दिल्ली में एक-दूसरे को कंधे पर उठाकर नाच रहे हैं।'

Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed