फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board 10th 12th Result 2024 Live: कब जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम, पढ़ें सभी ताजा अपडेट

Wed, 17 Apr 2024 04:57 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Wed, 17 Apr 2024 04:57 PM IST
खास बातें

UPMSP UP Board Result 2024 Date Time Live Update: जो छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, अब उनको  अपने परिणाम का इंतजार है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के द्वारा जल्द ही परिणाम की घोषणा की जाएगी। नतीजें जारी होते ही रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबासइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम इस महीने के आखिरी में घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि नतीजों को कब और किस समय जारी किए जाएगें। परिणाम घोषित हो जानें के बाद छात्र-छात्राओं को चेक करने के लिए अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। 

कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन
UP Board 10th, 12th Result 2024 Date Time Live Updates UP High School Inter Result Kab Aayega at upmsp.edu.in
UP Board Class 10th, 12th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:53 PM, 17-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live: जल्द जारी होगा रिजल्ट

पिछले साल के रूझानों के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वी का रिजल्ट जारी करेगा।
04:15 PM, 17-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live Updates: छात्र इन अफवाह से बचें

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें। किसी भी अफवाह से बचें।  
विज्ञापन
03:28 PM, 17-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live Updates: पिछले साल 12वीं में किसने किया टॉप

पिछले साल 12वीं में  शुभ छापरा ने 500 में 489 अंक हासिल कर 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।
01:39 PM, 17-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live Updates: पिछले 5 सालों में इस दिन जारी हुआ रिजल्ट

पिछले कुछ सालों से यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट और इंटर रिजल्ट साथ में ही घोषित किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जा सकता है। पिछले 5 सालों में इस दिन जारी हुआ यूपी बोर्ड रिजल्ट:
  • 2019- 27 अप्रैल
  • 2020- 27 जून
  • 2021- 31 जुलाई
  • 2022- 18 जून
  • 2023- 25 अप्रैल
 
11:51 AM, 17-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live Updates: इतने लाख छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है

इस साल यूपी बोर्ड ने 2 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया है। बोर्ड ने मूल्यांकन की प्रक्रिया केवल 12 दिनों में पूरा कर लिया था। इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।
 
10:56 AM, 17-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live Updates: इतने परीक्षकों ने चेक की थी कॉपियां

बोर्ड ने कॉपियां चेक करने के लिए 1,47,097 परीक्षक नियुक्त किए थे। यूपीएमएसपी ने यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च को शुरू किया और निर्धारित समय से एक दिन पहले यानी 30 मार्च को समाप्त कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:41 AM, 17-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live Updates: पिछले साल कितने फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे?

पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं में 89.78 फीसदी और 12वीं में 75.52 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे

09:05 AM, 17-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live Updates: पिछले साल कब जारी हुआ रिजल्ट


यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे पिछले वर्ष 25 अप्रैल के दिन जारी किए गए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस वर्ष के भी परिणाम जारी किए जाएंगे।

06:01 PM, 16-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live Updates: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। पिछले साल के रुझानों के आधार पर छात्र 25 अप्रैल के आसपास रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं।
02:42 PM, 16-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live: कैसे जांचें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक यूपी परिणाम वेबसाइट  upresults.nic.in खोलें।
  • 'यूपी हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024' या 'यूपी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें करके कैप्चा सत्यापन करें।
  • ऑनलाइन यूपी बोर्ड परीक्षा मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • यूपीएमएसपी बोर्ड परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed