08:35 PM, 21-May-2025
RBSE 12th Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देखें नतीजे
छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले और सबसे तेज तरीके से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इन विवरणों के माध्यम से कक्षा 12वीं की डिजिटल मार्कशीट भी आसानी से डाउनलोड की जा सकेगी।
08:13 PM, 21-May-2025
RBSE Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
- अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
07:52 PM, 21-May-2025
RBSE Rajasthan 12th Result 2025: शाम को जारी होंगे नतीजे
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे गुरुवार, 22 मई को घोषित होंगे। परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।
07:33 PM, 21-May-2025
RBSE Rajasthan 12th Result 2025: कल शाम पांच बजे तीनों संकायों के नतीजे एक साथ होंगे जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम गुरुवार, 22 मई यानी कल घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष छात्रों के लिए एक खास बात यह है कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।
06:49 PM, 21-May-2025
RBSE Results 2025: रोल नंबर रखें तैयार
आरबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी होने की उम्मीद है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड का विवरण परिणाम देखने के लिए तैयार रखे।
06:26 PM, 21-May-2025
RBSE Results 2025: पास होन के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
राजस्थान बोर्ड (RBSE) के अनुसार परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है।
05:50 PM, 21-May-2025
Rajasthan Board 2025: राजस्थान बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा/ पुनर्मूल्यांकन
परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
04:42 PM, 21-May-2025
RBSE Results 2025: 6 मार्च से शुरू हुई थीं 12वीं की परीक्षाएं
इस साल, राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित की थी।
03:36 PM, 21-May-2025
RBSE Results 2025: रिजल्ट देखने के लिए यहां करें पंजीकरण
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के बाद छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी हर अहम जानकारी और ताजा अपडेट नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलते रहेंगे। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, उन्हें तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे वे सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकें।
RBSE 10th result 2025 Register and Check Here
01:45 PM, 21-May-2025
RBSE 10th Results 2025: 10वीं में लड़कियों का प्रदर्शन
पिछले साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था। परिणामों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% और लड़कों का 92.64% दर्ज किया गया था।
कमेंट
कमेंट X