फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

RBSE 5th 8th Result Out Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं और आठवीं के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 08 Jun 2022 09:14 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 09:14 PM IST
खास बातें

RBSE Rajasthan Board Class 5th and 8th Result Out Live Updates in Hindi: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम डि़जिटल रूप में जारी किए गए, इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने स्वयं दी। राजस्थान बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के रिजल्ट में देरी सामने आई है। परिणाम पहले सुबह 11 बजे जारी होने वाले थे। हालांकि, परीक्षा परिणाम दोपहर 12.15 बजे डिजिटल माध्यम से घोषित किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें- UP Board Result Live 

विज्ञापन
Rajsthan RBSE Class 5th 8th Result Out 2022 Live Declared at rajeduboard.rajasthan.gov.in Check Sarkari Result
RBSE 5th 8th Result 2022 Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:12 PM, 08-Jun-2022

Rajasthan Board Result 2022: BSER 10th Result Soon

राजस्थान बोर्ड की पांचवीं, आठवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी हो चुके हैं। अब सिर्फ 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आना शेष है। इसका लाखों उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है।
07:34 PM, 08-Jun-2022

Sarkari Result 2022: RBSE 10th Result Soon

आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा परिणाम संबंधी ताजा जानकारियों के लिए अमर उजाला डॉट कॉम देखते रहे हैं। 
विज्ञापन
06:30 PM, 08-Jun-2022

RBSE 5th 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी

राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं और आठवीं का परिणाम जारी होने के बाद अब सिर्फ आरबीएसई की ओर से दसवीं बोर्ड का परिणाम जारी किया जाना शेष है। 
05:32 PM, 08-Jun-2022

RBSE 5th 8th Result : राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं और आठवीं का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने जारी किया। करीब 27 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था। 
04:36 PM, 08-Jun-2022

Rajsthan RBSE Result Out: कक्षा 5वीं 8वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव

राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं और आठवीं के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है। तकनीकी खराबी के कारण इसमें काफी देरी हुई है। सभी विद्यार्थी अपना, अभिभावक अपने बच्चों को रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।  
02:08 PM, 08-Jun-2022

RBSE Result 2022: 5th 8th Result Released

जबकि ई-1 और ई-2 पाने वाले बच्चे फेल माने जाएंगे। हालांकि, यदि सिर्फ एक या दो विषय में ई-1 या ई-2 ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री यानी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 08-Jun-2022

Rajasthan Board 5th 8th Result 2022: ग्रेड आधारित है आठवीं का रिजल्ट

कक्षा आठवीं में छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड दिए गए हैं। राजस्थान बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ए से डी ग्रेड तक पाने वाले सभी छात्र पास माने जाएंगे।
01:48 PM, 08-Jun-2022

RBSE 5th 8th Result Live 2022: राजस्थान बोर्ड 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म  

राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं व आठवीं का परिणाम जारी हो गया है। दोनों कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा परिणाम, उदयपुर में घोषित किए गए। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला खुद मौजूद थे। डिजिटल माध्यम से परिणाम जारी होते ही करीब 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। कक्षा-8वीं के 12.63 लाख परीक्षार्थी और कक्षा-5वीं की परीक्षा में 14.53 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। 
01:29 PM, 08-Jun-2022

Rajasthan Board Result : How to Check RBSE 5th 8th Result

राजस्थान बोर्ड के परिणाम वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर अपलोड होने में तकनीकी खराबी के कारण अनावश्यक देरी हो रही है। वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड होते ही जारी छात्र और उनके परिजन नतीजे देख सकेंगे।
01:12 PM, 08-Jun-2022

Rajasthan Board 5th 8th Result 2022: How to Check RBSE Result

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा पांचवीं और आठवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम को छात्र आधिकारिक वेबसाइट- rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं। परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्र अपनी पंजीकरण संख्या, रोल नंबर आदि का प्रयोग करें।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed