फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE Board Exam 2021: शिक्षा मंत्री का एलान, दसवीं की परीक्षाएं रद्द व बारहवीं की स्थगित

Wed, 14 Apr 2021 05:27 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 14 Apr 2021 05:27 PM IST
खास बातें

 CBSE Board Exam 2021 Cancellation Update: भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होते जा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1.84 लाख नए मामले सामने आए हैं। यही कारण है कि देश में 4 मई से आयोजित होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द, स्थगित या ऑनलाइन आयोजित करने की मांग बढ़ते जा रही है। पहले परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की। तत्पश्चात प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, अभिनेता सोनू सूद, महाराष्ट्र बोर्ड, शिव सेना अधिकारी अरविंद सावंत और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसके सपोर्ट में सामने आए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं। पढ़िए...

विज्ञापन
CBSE Board Class 10, 12 Exam 2021 Live News Updates: PM Narendra Modi to hold meeting with Education minister
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

03:16 PM, 14-Apr-2021

प्रियंका गांधी का ट्विट

प्रियंका गांधी ने सरकार के इस फैसले पर ट्विट कर कहा, खुशी है कि सरकार ने आखिरकार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, लेकिन 12वीं कक्षा के लिए भी अंतिम निर्णय जल्द लिया जाना चाहिए। जून तक छात्रों को अनुचित दबाव में रखने का कोई मतलब नहीं है। यह उचित नहीं है। मैं सरकार से बारहवीं बोर्ड परीक्षा का जल्द निर्णय लेने का आग्रह करती हूं।
 
02:44 PM, 14-Apr-2021

बाेर्ड परीक्षा रद्द होने पर मनीष सिसोदिया ने जाहिर की अपनी खुशी

दिल्ली के डिप्टी सीएम कहते हैं कि मुझे खुशी है कि कक्षा दसवीं की परीक्षाएं रद्द और कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। कक्षा 10वीं के छात्रों की तरह, मैं आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 12वीं के छात्रों को प्रमोशन देने के लिए सरकार से अपील करता हूं। 
विज्ञापन
02:22 PM, 14-Apr-2021

दसवीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में बैठने का मिलेगा अवसर

अगर कोई भी विद्यार्थी इस आधार पर मिले अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो उसे परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
02:14 PM, 14-Apr-2021

ऐसे तैयारी होगा दसवीं बोर्ड का परिणाम

कक्षा दसवीं बोर्ड का अंतिम परिणाम बोर्ड द्वारा विकसित ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किया जाएगा।
02:01 PM, 14-Apr-2021

1 जून के बाद तैयार होगा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

शिक्षा मंत्री ने ट्विट कर जानकारी दी है कि कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल 1 जून 2021 को देश में कोरोना की स्थिति को देखकर तैयार किया जाएगा। तय समय से 15 दिन पहले स्टूडेंट्स को परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। 
01:55 PM, 14-Apr-2021

बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 1 जून को कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बोर्ड द्वारा नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:38 PM, 14-Apr-2021

बैठक समाप्त, ऑनलाइन परीक्षा सहित विभिन्न विकल्पों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री पोखरियाल के बीच बैठक खत्म हो गई है। बैठक में मंत्रालय के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार, पीएम को ऑनलाइन परीक्षा सहित विभिन्न संभावनाओं पर एक प्रस्तुति दी गई थी। अब शिक्षा मंत्री रमेश पोखरॉयल निशंक जल्द ही निर्णय की घोषणा कर सकते हैं।
01:28 PM, 05-May-2021

प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री को लिखा था पत्र

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार के खतरे को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी। इसे लेकर उन्होंने रविवार, 11 अप्रैल, 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र भी लिखा था।
01:15 PM, 14-Apr-2021

10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का किया था फैसला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शुक्रवार को इस बात का एलान किया गया था कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई के इस फैसले के विरोध में विद्यार्थी ने 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया था।
12:59 PM, 14-Apr-2021

सीबीएसई के फैसले पर भड़की प्रियंका गांधी

तय समय पर परीक्षा आयोजित करने के सीबीएसई के फैसले पर प्रियंका गांधी वाड्रा भड़क गई थी। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा था कि 'मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भी सीबीएसई द्वारा छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने के लिए मजबूर करना गैर-जिम्मेदाराना बरताव है। बोर्ड परीक्षाओं को कुछ समय के लिए रद्द या स्थगित कर देना चाहिए। सीबीएसई कोई ऐसी व्यवस्था भी कर सकता है जिसके तहत विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए शारीरिक उपस्थिति न होना पड़े।'
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed