फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NEET UG Exam Live: देश की सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा आज, 21 लाख छात्र देंगे नीट यूजी; पढ़ें पल-पल की अपडेट

Sun, 07 May 2023 02:44 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 07 May 2023 02:44 PM IST
खास बातें

NTA NEET 2023 Exam Analysis Live Updates: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2023 का आयोजन आज (सात मई) देश के 499 शहरों के चार हजार परीक्षा केंद्रों में होगा। परीक्षार्थियों को सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
NEET UG 2023 Exam Live Updates Check Analysis Exam Day Guidelines Dress Code Key Result Date neet nta nic in
NEET UG Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

02:43 PM, 07-May-2023

NEET UG Exam Guidelines

एनटीए द्वारा जारी की गाइडलाइन के अनुसार मेन ओएमआर शीट तथा ओएमआर शीट की ऑफिस कॉपी दोनों ही इनविजीलेटर को परीक्षा समाप्त होने के बाद जमा करानी होगी, जो मेन ओएमआर शीट के साथ एनक्लोज होती है। एग्जाम खत्म होने के बाद में एडमिट कार्ड तथा पोस्टकार्ड साइज फोटो वाला परफोर्मा भी एग्जामिनर को देना होगा। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर एग्जामिनर को तुरंत सूचना दें।

NEET UG Exam 2023

मेडिकल करिअर काउंसलर एवं नीट एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि परीक्षा पूर्णतया: पेन और पेपर मोड पर होगी। यह परीक्षा एमबीबीएस की 104333 , बीडीएस की 27868,आयुष पाठ्यक्रम ( बीएएमएस, बीएचएमएस, बीवायएमएस, बीयूएमएस,) की 52720 बीवीएससी एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब 1 लाख 90 हजार सीटों के लिए होगी।

 

विज्ञापन

NEET exam guidelines: परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान

सभी सेंटर्स पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कार्ड पर दिए गए समयानुसार प्रवेश दिया जाएगा।
दोपहर 1:30 बजे सभी केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
पेपर दोपहर दो बजे से 5:30 बजे तक होगा।
परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, पानी की पारदर्शी बोतल, सरकार द्वारा जारी आईडी दिखाकर प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षार्थी को पेन सेंटर पर ही दिए जाएंगे।
परीक्षार्थी को केवल टेक्स्ट बुकलेट लेकर ही बाहर जाएंगे।
 

NEET UG Exam 2023 सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी के निर्देशानुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर की सुरक्षा के लिए मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक मशीन, फ्रिस्किंग, मेटल डिडेक्टर की व्यवस्था की गई है। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी व प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के जवान भी तैनात रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एनटीए द्वारा सेना से सेवानिवृत अधिकारी ऑब्जर्वर तथा डिप्टी ऑब्जर्वर के रूप में लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसे सीधे एनटीए के दिल्ली मुख्यालय से देखा जा सकता है।  

NEET UG exam 2023 students

नीट यूजी परीक्षा में करीब 16 लाख 72 हजार 912 छात्रों ने परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी को चुना है। जबकि हिंदी को दो लाख 76 हजार 175 परीक्षार्थियों ने चुना है। 

NEET UG Exam Timming

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल eligibility कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी 2023) 07 मई, रविवार को दोपहर 2 से शाम पांच बजकर 20 मिनट तक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG 2023 exam analysis 

 एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय दाखिला प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। देशभर में 499 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

NEET UG 2023 exam today

नीट यूजी परीक्षा में 20 लाख 86 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो से लेकर शाम 5.20 मिनट तक आयोजित होगी। सबसे अधिक 582 परीक्षा केंद्र महाराष्ट्र और दूसरे नंबर पर यूपी में 451 बनाए गए हैं। जबकि राजस्थान के 24 शहरों में 354 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। वहीं, हिंसाग्रस्त मणिपुर में परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

NEET UG Exam Live :21 लाख से अधिक छात्र आज देंगे नीट यूजी परीक्षा, पढ़ें पल-पल की अपडेट

NEET UG Exam 2023: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2023 का आयोजन आज (सात मई) देश के 499 शहरों के चार हजार परीक्षा केंद्रों में होगा। 
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed